Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अद्भुत: हिमाचल के इसी स्थल पर मिलती है जीवन रक्षक जड़ी-बूटियां

अद्भुत: हिमाचल के इसी स्थल पर मिलती है जीवन रक्षक जड़ी-बूटियां

सिरमौर के सबसे आकर्षक स्थल। Places to visit in Sirmaur Himachal Pradesh।

हिमाचल के प्राकृतिक खजानों में से एक सिरमौर आडू(फल) का कटोरा कहा जाता है। राज्य के दक्षिण-पूर्व में स्थित इस स्थल की स्थापना 1090ईस्वी में जैसलमेर के राजा रसालू के द्वारा की गई। भारत में ब्रिटिश काल के दौरान यह क्षेत्र एक रियासत भी रह चुका है। वर्तमान में सिरमौर अपने विभिन्न प्राकृतिक स्थलों के साथ हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।
हिमालय परिदृश्य के साथ सिरमौर हर तरह के सैलानियों को यहां आने का आमंत्रण देता है। यहां का अनुकूल वातावरण एक सुखद अवकाश के लिए आदर्श माना जाता है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से यह पर्वतीय स्थल आपके लिए कितना खास है।

चूरधार

चूरधार

PC- Hariom5463

सिरमौर भ्रमण की शुरूआत आप यहां का धार्मिक स्थलों से कर सकते हैं। समुद्र तल से 3,646 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चूरधार राज्य की सबसे ऊंची चोटी में से एक है। यह पहाड़ी चोटी एक पवित्र स्थान है जो भगवान शिव के सबसे खास तीर्थों में से एक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार चूरधार की वो पहाड़ी स्थल है जहां से भगवान हनुमान मूर्क्षित लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लाने गए थे।

इसलिए यह पर्वतीय स्थल का धार्मिक महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। आज भी यह हिमालयी स्थल जड़ी-बूटी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। अगर आप सिरमौर आएं तो इस खास स्थल की सैर करना न भूलें।

रेणुका जी

रेणुका जी

PC- Harvinder Chandigarh

चूरधार पर्वती की सैर के बाद अगर आप चाहें तो यहां की प्राचीन झील रेणुका जी की सैर का प्लान बना सकते हैं। रेणुका झील हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनिंदा प्रयटन गंतव्य और तीर्थ स्थलों में से एक है जहां रोजाना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को देखा जा सकता है।

आस्था से अलग रेणुका जी एक मशहूर गेमिंग और वन्यजीव अभयारण्य का घर भी है। आप यहां विभिन्न वनस्पति और जीवों की प्रजातियों को देख सकते हैं। हिंदू कैलेंडर में कार्तिका एकादशी के दौरान यहां विभिन्न त्यौहारों का आयोजन किया जाता है।

हरिपुर

हरिपुर

PC- subhas4u

सिरमौर के ऐतिहासिक स्थलों में आप हरिपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। समुद्र तल से लगभग 687 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हरिपुर अपने हरिपुर धार नामक पहाड़ के लिए के जाना जाता है। यहां पहाड़ी पर बना प्राचीन किला भी सैलानियों को बहुत हद तक प्रभावित करता है। इस किले का निर्माण सिरमौर के शासकों द्वारा किया गया था। इस किले के से आप नगर की प्राकृतिक खूबसूरती का जी भरकर आनंद उठा सकते हैं। हरिपुर विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है।

यहां आप ट्रेकिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। इस सब के अलावा हरिपुर एक धार्मिक स्थल के रूप में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां आप मा भांगयान मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

हब्बन घाटी

हब्बन घाटी

PC- Ashish Gupta

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप हब्बन घाटी की सैर का प्लान बना सकते हैं। हब्बन घाटी आधुनिक शहर जीवनशैली से बिल्कुल अलग अपने विभिन्न मंदिरों और एक संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां बनाए गए अधिकांश मंदिरों का निर्माण राजपूत शासको ने करवाया था जो कभी यहां राज किया करते थे।

यहां का प्रसिद्ध मंदिरों में शिरगुल देवता, पलू देवता और टोकरो तिब्बा काली मां आदि शामिल हैं। आध्यात्मिक अनुभव लेने के लिए आप यहां की सैर का प्लान बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+