Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल भ्रमण के दौरान इस खास स्थल की सैर करना न भूलें

केरल भ्रमण के दौरान इस खास स्थल की सैर करना न भूलें

विथिरी के सबसे खास पर्यटन स्थल । places to visit in vythiri wayanad kerala hindi

केरल राज्य के वायनाड जिले स्थित विथिरी दक्षिण भारत का एक खूबसूरत पर्यटन गंतव्य है। यह गंतव्य मसालों के बागान, घने जंगल और जनजातीय खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पारंपरिक लोक संस्कृति के मामले में विथिरी एक समृद्ध नगर है। केरल के चुनिंदा हिल स्टेशन में शामिल विथिरी शानदार अवकाश के लिए एक आदर्श विकल्प है।

इस स्थल की खास बात यह है कि यहां का मौसम सालभर सुहावना बना रहता है। और यहां का हराभरा परिदृश्य सैलानियों का बहुत हद तक प्रभावित करता है। इन गर्मियों आप यहां का प्लान अपने परिवार और दोस्तों के साथ बना सकते हैं। जानिए यहां के चुनिंदा सबसे खास पर्यटन स्थलों के बारे में।

पुकोट झील

पुकोट झील

PC- irvin calicut

विथिरी के प्राकृतिक खजाने का आनंद लेने की शुरूआत आप यहां की पुकोट झील से कर सकते हैं। मुख्य शहर से लगभग 2 किमी दूर स्थित यह झील मुख्य पर्यटन गंतव्यों में गिनी जाती है। ताजे पानी की यह झील अपने मनोरम दृश्यों के बल पर काफी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है।

पुकोट झील हरे घास के मैदानों के साथ घने जंगल से घिरी है। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए यहां नौकायक की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रकृति की अनमोल खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां की यात्रा का प्लान जरूर बनाएं।

चेम्बरा पीक

चेम्बरा पीक

PC- Jaseem Hamza

पुकोट झील के अलावा आप विथिरी के अन्य आकर्षण चेम्बरा पीक की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। लगभग 2100 मीटर की ऊंचाई वाली यह पहाड़ी पर्यटकों के भ्रमण के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने के अलावा आप यहां कई एडवेंचर गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं।

यहां कैंपर्स और पर्वतारोहियों का आवागमन लगा रहता है। आप यहां साहसिक ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। गाइड के मदद से आप यहां जी भरकर आनंद का अनुभव कर सकते हैं।

सूचिपारा फॉल्स

सूचिपारा फॉल्स

PC- Irshadpp

अन्य प्राकृतिक स्थलों में आप सूचिपारा फॉल्स की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह शानदार जलप्रपात अपने 3 स्तरीय झरनों के लिए जाना जाता है, जो जून और जनवरी के दौरान अपने पूरे शबाब में रहता है।यह जलप्रपात स्थल पिकनिक और कैंपिंग के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एकहै।

झरने के आसपास चट्टानें हैं, जिनकी मदद से आप रॉक क्लाइंबिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। आसपास का इलाका बेहद खूबसूरत है। जलप्रपात के जल की धार से उत्पन्न कोलाहल दूर से ही सुना जा सकता है।

बनसुरा बांध

बनसुरा बांध

PC- Vaibhavcho

इन सब के अलावा आप यहां एशिया के दूसरे सबसे बड़े डैम 'बनसुरा बांध' की सैर का प्लान बना सकते हैं। इस बांध स्थल को किसी पहचान की जरूरत नहीं। इसकी विशालता को देखने के लिए रोजाना पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यह स्थल नौकायन गतिविधियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प प्रदान करता है।

यह बांध ट्रेकर और कैंपर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जाता है। यहां एडवेंचर के शौकीन बांध के बगल में कैंप लगाना पसंद करते हैं। कुछ अलग अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

वायनाड वन्यजीव अभयारण्य

वायनाड वन्यजीव अभयारण्य

PC- Kerala Tourism

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप वायनाड वन्यजीव अभयारण्य की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह अभयारण्य दक्षिण भारत के सबसे खास पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। इस वन्य क्षेत्र में आप विभिन्न वनस्तियों के साथ जीव-जन्तुओं की कई खास प्रजातियों को देख सकते हैं। यह अभयारण्य बाघों और हाथियों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, इनके अलावा आप यहां हिरण, जंगली बिल्ली, बंदरो के साथ अन्य जानवरों को भी देख सकते हैं।

वन्यजीवन का रोमांचक आनंद लेने के लिए आप इस खास स्थल को अपनी यात्रा डायरी में जरूर शामिल करें। इन गर्मियों के दौरान आप यहां का प्लान अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+