Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन गर्मियों बनाएं यरकौड के इन खास स्थानों का प्लान

इन गर्मियों बनाएं यरकौड के इन खास स्थानों का प्लान

तमिलनाडु के यरकौड में घूमने का लायक स्थान । Places to visit in yercaud Tamilnadu.

PC- Jai Kumara Yesappa

तमिलनाडु राज्य स्थित यरकौड दक्षिण भारत का एक खूबसूरत पहाड़ी गंतव्य है। यह हिल स्टेशन पूर्वी घाट की शेवरॉय पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों पर स्थित है। यरकौड एक लोकप्रिय हिल स्टेश है जिसे 'दक्षिण का गहना' कहा जाता है। यरकौड का नाम आसपास मौजूद जंगलों के नाम पर रखा गया है। यह खूबसूरत पहाड़ी गंतव्य अपने प्राकृतिक खजाने में खासकर यरकौड झील के लिए जाना जाता है।

यह पूरा पहाड़ी इलाका घने जंगलों को पर्वतीय घाटियों, कॉफी के बागानों से सजा हुआ है। प्रकृति के प्रेमियों से लेकर जंगल एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह जगह काफी खास मानी जाती है। परिवार और दोस्तों के साथ यहां एक यादगार क्वालिटी टाइम स्पेंड किया जा सकता है। इस खास लेख में जानिए यरकौड में आप कौन-कौन से खास स्थानों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

यरकौड झील

यरकौड झील

PC-Riju K

यरकौड झील को बिग झील भी कहा जाता है। यह बेहद खूबसूरत और साफ झील है जो यरकौड का मुख्य आकर्षण मानी जाती है। झील का आसपास का क्षेत्र बगीचों और हरे-बरे बागानों से सजा हुआ है। यहां का वातावरण इतना मनमोहक है कि आपको यहां अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव होगा। अपनी खूबसूरती के चलते यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी बन गया है।

वीकेंड पर यहा आसपास के शहर से सैलानी आनंद का अनुभव करने के लिए यहां आते हैं। यहां के बगीचे हमेशा फूलों से भरे रहते हैं। झील में नौकायन की सुविधा भी उपलब्ध है। परिवार और दोस्तों के साथ आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

पगोडा प्वाइंट

पगोडा प्वाइंट

PC- Yercaud-elango

यरकौड स्थित पगोडा पॉइंट काफी लोकप्रिय व्यू पॉइंट माना जाता है। यह पहाड़ी पॉइंट आपको एक ईगल व्यू देता है, जहां से आप पूरे शहर का दीदार कर सकते हैं। यहां से पहाड़ी और घाटियों को देखना काफी रोमांच का अनुभव कराता है।

इस व्यू पॉइंट तक पहुंचने का मार्ग भी काफी साहसिक है जो पहाड़ी ट्रेकिंग का अनुभव कराता है। यरकौड की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए यह एक आदर्श स्थान है। अगर आप यरकौड आएं तो इस पॉइंट से दृश्यों का आनंद जरूर लें।

किलियुर फॉल्स

किलियुर फॉल्स

PC- Antkriz

यरकौड में किलीयूर फॉल्स भी एक खास पर्यटन गंतव्य है जहां का प्लान आप अपनी यरकौड यात्रा के दौरान बना सकते है यह जलप्रपात अपने शांत अनुभव के लिए जाना जाता है। एक अच्छी और शांत जगह है जो धारा के नीचे बहने वाले पानी की कला के अनछुए प्राकृतिक टुकड़े तक पहुंच की इजाजत देती है।

यहां से बहता साफ पानी प्रकृति की खूबसूरती को उभारने का काम करता है। इस जलप्रपात तक पहुंचना उतना आसान नहीं है, यहां तक पहुंचने के लिए आपको ट्रेकिंग ट्रेल्स का सहारा लेना होगा। प्रकृति के बीच स्थित यह जलप्रपात यहां आने वाले सैलानियों को काफी आनंदित करता है। यरकौड यात्रा के दौरान आप यहां जरूर आएं।

शेवरॉय मंदिर

शेवरॉय मंदिर

PC- RAJUKHAN SR RAJESH

यरकौड की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थानों के दर्शन का प्लान भी बना सकते हैं। यरकौड स्थित शेवरॉय टेंपल यहां के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। यह धार्मिक स्थान भगवान बालाजिया और कावेरी अम्मा को समर्पित है। यह मंदिर यहां की गुफा में स्थित है।

मंदिर का स्थान बेहद खूबसूरत है जहां आपको श्रद्धालुओं के साथ पर्यटक तस्वीर क्लिक करते नजर आ जाएंगे। सुबह के दौरान आप इस मंदिर की खूबसूरती को ठीक से देख सकते हैं। यहां के स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़ा आस्था का केंद्र है।

ग्रेंज ट्री टॉप एडवेंचर पार्क

ग्रेंज ट्री टॉप एडवेंचर पार्क

PC- rajaraman sundaram

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप ग्रेंज ट्री टॉप एडवेंचर पार्क का भी आनंद ले सकते हैं। यह पार्क ग्रेंज रिजॉर्ट में स्थित है। यह पार्क की सारे एडवेंचर काफी कम फेयर में कराता है। यहां का सबसे अच्छा एडवेंचर हाई लेवल रोप कोर्स है।

यह एडवेंचर गाइड और इंस्ट्रक्टर की देखरेख में किया जाता है। क्वाड बाइकिंग और ज़िप वायर यहां सैलानियों का काफी हद तक अपनी ओर आकर्षित करता है, ये एडवेंचर हर उर्म के लोगों द्वारा किए जा सकते हैं। रिफ्रेशमेंट के लिए यहां स्नैक्स बार भी मौजूद हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+