Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रंगीन होली के बे-मिसाल मशहूर पर्यटन स्थल

रंगीन होली के बे-मिसाल मशहूर पर्यटन स्थल

By Khushnuma

'आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली' सतरंगी गीत-संगीत की बौछार के साथ 'होली' का त्योहार भारत के मशहूर पर्यटन स्थल की सैर करके सेलिब्रेट करें। भारत के कई राज्यों में रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार फागुन महीने के अंत और चैत्र मास के शुरुआत में मनाया जाता है। भारत में लगभग हर राज्यों में खेले जाने वाला यह त्योहार अलग-अलग तरीके से खेला जाता है।

अगर आप भी इस होली को अपनी ज़िन्दगी की खूबसूरत यादों में शुमार करना चाहते हैं तो देर मत कीजिये, बस जानिये कि कहाँ कैसे होली के पर्व को इंजॉय किया जाता है और निकल पढ़िए अपने पार्टनर व फैमिली के साथ होली के रंगों में रंगने के लिए। आइये जानते हैं कि भारत में कहाँ और कैसे होली का त्यौहार सेलिब्रेट किया जाता है जहाँ आप भी उन रोमांचक जगह पहुंचकर होली के इस त्यौहार को इंजॉय कर सकते हैं। जहाँ रंगों के साथ-साथ विशाल इमारतों, प्रकृति के अद्भुत नज़ारों और हसीन वादियों का लुफ्त उठा सकते हैं। तो जानिये बस एक नज़र में-
जल्दी कीजिये: एक्सपीडिआ की ओर से फ्लाइट बुकिंग पर 50 % की छूट

तमिलनाडु

तमिलनाडु

तमिलनाडु में लोग होली को कामदेव के बलिदान के रूप में याद करते हुए मनाते हैं। यहां पर होली को तीन अन्य नामों कमान पंडिगई, कामाविलास और कामा-दाहानाम के नाम से भी जानते हैं। यहां पर्यटकों के लिए काफी कुछ खास और बेहतरीन है। आज भी तमिलनाडु की संस्‍कृति और सभ्‍यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है, इसलिए पर्यटक भारी संख्‍या में यहां आते है।
Image Courtesy:Attumm

हरियाणा

हरियाणा

हरियाणा में होली को दुलंडी के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार यूं तो हर किसी के लिए खास होता है लेकिन भाभी और देवर के लिए कुछ ज्यादा ही मनोरंजक होता है। इस दिन भाभी देवर की मजाकिया अंदाज में जमकर धुनाई करती है। शाम को देवर अपनी भाभी के लिए गिफ्ट के रूप में मिठाई लाता है। हरियाणा धार्मिक और ऐतिहासिक इमारतों की दृष्टि से समृध्द है। आप इस होली हरियाणा के दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं।
Image Courtesy:Ekabhishek

बनारस

बनारस

बनारस की होली में युवकों की टोलियां फाग के गीत गाती, ढोल, नगाडों की थाप पर नाचती नजर आती है। यहां की होली की परंपरा के अनुसार बारात निकाली जाती है। जिसमें दुल्हा रथ पर सवार होकर आता है, बारात के आगमन पर दुल्हे का परंपरागत ढंग से स्वागत किया जाता है। सजी धजी दुल्हन आती है। मंडप में दुल्हा दुल्हन की बहस होने के साथ बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ता है। इस प्रकार यहां एक अलग तरीके से होली मनाई जाती है। काशी के घाटों पर भंग के साथ चढ़े होली रंगों की छठा देखते ही बनती है। तो देर किस बात की इस होली आप बनारस की सैर करें।
Image Courtesy:Ekabhishek

मथुरा

मथुरा

सर्वाधिक लोकप्रिय होलियों में से एक है मथुरा की लठमार होली। यह होली मथुरा के बरसाने में खेली जाती है जिसमें महिलाएं इस दिन पुरुषों को लाठियों से मारती हैं। बरसाना भगवान कृष्ण की प्रेमिका राधा की जन्मस्थली है। मथुरा एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। अगर आप इस होली को मथुरा में सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं तो यहाँ आकर इन पर्यटन स्थल पर जाना मत भूलियेगा।
Image Courtesy:rajkumar1220

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र

भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य, महाराष्ट्र अपने विविध पहाड़ों, मनोरम समुद्र तटों, लुभावने दृश्यों द्वारा लोगों में खासा मशहूर है। तो क्यूँ न इस होली आप महाराष्ट्र के रंग में रंग जाइये। महाराष्ट्र में होली आमतौर पर रंग पंचमी के नाम से मनाई जाती है। इसे शिमगो या शिमगा के भी नाम से जाना जाता है। यह त्योहार होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है जो मछली पकड़ने वाले लोगों (मछुआरों) के बीच खासा लोकप्रिय है।
Image Courtesy:Thennicke

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन वहां पर इसे बसंत उत्सव के नाम से जाना जाता है। पश्चिम बंगाल का नाम लेते ही दार्जिलिंग, सुंदरवन, दीघा का नाम जेहन में आता है।मुकुटमणिपुर, सुंदरवन, दीघा, दार्जिलिंग आदि पश्चिम बंगाल की खूबसूरती हैं जो आपका मन मंत्रमुग्ध कर देंगी।
Image Courtesy:J'88

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+