Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्रकृति का खूबसूरत नमूना है हिमाचल प्रदेश का किन्नौर

प्रकृति का खूबसूरत नमूना है हिमाचल प्रदेश का किन्नौर

By Khushnuma

अगर आप घुमक्कडी हैं तो हिमाचल प्रदेश का बेहद खूबसूरत व प्राकृतिक सौंदर्य का जीता जागता उदाहरण किन्नौर ज़रूर जाएँ। यहाँ आपको हिमालय गगनचुंबी शिखर, प्राकृतिक सौंदर्य, झीलें, नदियां, झरने और जनजीवन आदि देखने को मिलेगा। यहाँ तक आने का रास्ता बड़ा ही रोमांचक होता है। कभी गाड़ी घुमावदार रास्तों की मदमस्त चाल से चलने लगती है तो कभी हवा के तेज़ बहाव में अपनी गति बढाती हुई लहराती चलती है। यहाँ का मस्ती भरा रास्ता आपके सफर में रोमांच भर देगा।

यहाँ का सौंदर्य अदुितीय है कहीं आसमान छूते हिमशिखर, बादलों में लिपटे वृक्ष, सेब और केसर की सौंधी सौंधी महक, फूलों का परिधान ओढ़े घाटियां, बर्फीले झरनें, संगीत गुनगुनाती नदियां सैलानियों को मंत्रमुग्द कर देती हैं। तो चलिए सैर करते हैं प्राकृतिक सौंदर्य के शहर की।
अब हर यात्रा पर पाइए मुफ्त कूपन्स- 8000 रु. तक की छूट

नाको

नाको

नाको किन्नौर का प्रमुख गांव है जो अपनी आकर्षक झील के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस झील का पानी सर्दियों में जम जाता है जिसपर स्केटिंग का अलग ही आनंद होता है। पूरे एशिया में यह झील एक अनोखी झील है।

Image Courtesy:Nick Irvine-Fortescue

नारकंडा

नारकंडा

नारकंडा अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और मनमोहक दृश्यों के लिए पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहाँ कई होटल हैं जहाँ आप नारकंडा की हसीन वादियों में ठहर सकते हैं।

Image Courtesy:KuwarOnline

सांगला

सांगला

अगर किन्नौर के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों की बात की जाए तो सांगला सबसे ऊपर आएगा। क्यूंकि यह है ही इतना खूबसूरत की इसकी बात किये बिना किन्नौर पूरा नहीं हो सकता। सांगला में बेरिंग नाग का मंदिर और बौध्द मठ दर्शनीय है।

Image Courtesy:Aavindraa

कामरू

कामरू

कामरू किन्नौर का एक बेहद पुराना गांव है। जो कभी किन्नौर की राजधानी हुआ करता था। इसी के पास कामरू का किला भी दर्शनीय है।

Image Courtesy:Nick Irvine-Fortescue

कल्पा

कल्पा

कल्पा किन्नौर का बेहद खूबसूरत दर्शनीय स्थल है जिसकी खूबसूरती देख आप एक पल के लिए भी पलों का झपकना गवारा नहीं करेंगे

Image Courtesy:Nick Irvine-Fortescue

सराहन

सराहन

सराहन किन्नौर का ऊंचाई वाला दर्शनीय स्थल है जो श्रीखंड महादेव की पर्वतमाला के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहाँ का आकर्षक बेहद लुभावना होता है।

Image Courtesy:Sanyam Bahga

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग- किन्नौर का निकटतम शिमला हवाई अड्डा है, जो किन्नौर जिले के मुख्य गांव् कल्पा, से 267 किमी की दूरी पर स्थित है। शिमला हवाई अड्डा सीधे तरह से भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली और कुल्लू के साथ जुड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय यात्री नई दिल्ली हवाई अड्डे से संयोजक उड़ानों को ले सकते हैं। यात्री हवाई अड्डे से आसानी से टैक्सियां और कैब लेकर किन्नौर तक जा सकते हैं।

रेल मार्ग- किन्नौर के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन शिमला रेलवे स्टेशन है, जो 244 किमी के आसपास की दूरी पर स्थित है। यह एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और अच्छी तरह से नई दिल्ली और मुंबई जैसे महत्वपूर्ण भारतीय शहरों से जुड़ा है। यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर से टैक्सियो और कैबों को किन्नौर तक पहुँचने के लिए किराये पर ले सकते हैं।

सड़क मार्ग- यात्री शिमला और रामपुर जैसे पास के स्थानों से किन्नौर के लिए बसों को ले सकते हैं। बस और टैक्सी सेवाये सस्ते कीमतों में ले सकते है।

Image Courtesy:Nick Irvine-Fortescue

कहाँ ठहरें

कहाँ ठहरें

किन्नौर में यूँ तो सस्ते और अच्छे होटल हैं उनमे से कुछ यूँ हैं जहाँ आप जाकर रुक सकते हैं।
श्रीखंड (सराहना), किन्नर कैलाश (कल्प), पर्यटक बंगला (काजा), बुशहर रिजेंसी (रामपुर) आदि

Image Courtesy:Eshank Sehgal

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+