Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खूबसूरत वादियों से लुभाता है मनाली का मनोहारी दृश्य

खूबसूरत वादियों से लुभाता है मनाली का मनोहारी दृश्य

By Khushnuma

बर्फ से ढ़की आसमान छूती चोटियां, देवदार के ऊँचे ऊँचे वृक्ष, कल-कल बहती व्यास नदी, नर्म मुलायम हरी-भरी घास, झरनों का शोर, चिड़ियों की चहचहाहक आदि मनाली के प्रमुख आकर्षणों में से एक हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपके लिए यहां ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि की व्यवस्था है जहाँ आप ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। क्यूंकि ट्रेकर्स के लिए मनाली किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

मनाली हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है यही वजह है कि आज भी मनाली में सैकड़ों की तादाद में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। मनाली में बहुत से स्थल दर्शनीय हैं जिनमे कुछ इस तरह हैं- अर्जुन गुफा, वशिष्ट मंदिर, हिंडिबा देवी का मंदिर, जगत सुख, नेहरू कुंड, कोठी, रोहतांग पास, सोलंग घाटी, राहला फाल, व्यास कुंड आदि। तो चलिए सैर की जाये मनाली की खूबसूरत वादियों की जहाँ पहुंचकर मन शांत हो जाये।
पढ़ें: क्या क्या है ख़ास हिमाचल प्रदेश की वादियों में

वशिष्ट मंदिर

वशिष्ट मंदिर

वशिष्ट मंदिर अपनी प्राचीनता और विशिष्ट की प्रतिमा के कारण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। कहा जाता है की कभी यहाँ विशिष्ट ने तपस्या की थी। यहाँ गर्म पानी के स्त्रोत हैं जिनमे नहाने की उत्तम व्यवस्था है।

Image Courtesy:Balajijagadesh

हिडिंबा देवी का मंदिर

हिडिंबा देवी का मंदिर

हिडिंबा देवी का मंदिर मनाली के दर्शनीय स्थलों में से एक है। इस मंदिर की अपनी मान्यता तो है ही लेकिन इसके आसपास के प्राकृतिक नज़ारे भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

Image Courtesy:Gangulybiswarup

कोठी

कोठी


इस कोठी का सौंदर्य देख पर्यटक यहीं कुछ समय के लिए ठहर जाते हैं। आप यहाँ से मनाली के आकर्षक घाटियों का सौंदर्य निहार सकते हैं।

Image Courtesy:Afsana

रोहतांग पास

रोहतांग पास

इस बर्फीली पहाड़ी को देख कर कोई भी हो यहीं ठहर जायेगा। इसका आकर्षक अदुतिय है जहाँ तक नज़र उठाओ बर्फ ही बर्फ होती है। यह कुल्लू और लाहुल स्पीति के बीच का स्थल है। यहाँ ट्रेकिंग करना अपने आप में अद्भुत है।

Image Courtesy:Miya.m

सोलंग घाटी

सोलंग घाटी


सोलांग घाटी को ग्लेशियरों के लिए अधिक जाना जाता है। यहाँ से आप ग्लेशियरों का आंनद उठा सकते हैं। यहाँ स्कीइंग का अपना अलग ही मज़ा है।

Image Courtesy:Flickr upload bot

राहला फाल

राहला फाल


राहला फाल का आकर्षक दृश्य बेहद लुभावना लगता है। पर्यटक घंटों तक इस झरने के पास बैठकर इसका आंनद लिया करते हैं।

Image Courtesy:Balaji.B

व्यास कुंड

व्यास कुंड


व्यास कुंड व्यास नदी का उद्गम स्थल है जो हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदी है। यहाँ का खूबसूरत नज़ारा और इस नदी का बहाव पर्यकों को यहीं रह जाने को मजबूर करता है।

Image Courtesy:Raman Virdi

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायुमार्ग द्वारा- मनाली का निकटतम हवाई अड्डा भूटांर है जिसे कुल्‍लू मनाली एयरपोर्ट या कुल्‍लू एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह घरेलू हवाई अड्डा मनाली से लगभग 50 किमी. की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से देश के कई राज्‍यों और शहरों जैसे - नई दिल्‍ली, पठानकोट, धर्मशाला, शिमला और चंडीगढ़ आदि के लिए उड़ाने भरी जाती हैं। एयरपोर्ट से मनाली तक टैक्‍सी हायर करके पहुंचा जा सकता है। विदेशों से आने वाले पर्यटक दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर उतरें और वहां से मनाली तक प्‍लेन या रेल से आएं।

रेलमार्ग द्वारा- मनाली का नजदीकी रेलवे स्‍टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है जो 165 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से भी पर्यटक मनाली तक आसानी से पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ से मनाली की दूरी 310 किमी. है। स्‍टेशन से निकलने पर शहर में भ्रमण करने के लिए कई टैक्सियां और बस मिल जाती हैं।

सड़क मार्ग द्वार- हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम द्वारा मनाली में सैर करने के लिए व मनाली तक पहुंचने के लिए कई बसों को चलाया गया है। राज्‍य के कई शहरों जैसे - नई दिल्‍ली, चंड़ीगढ़, पठानकोट और शिमला से मनाली के लिए डीलक्‍स बसें मिल जाती हैं। कुल्‍लू भी कई भारतीय शहरों से अच्‍छी तरह जुड़ा हुआ है।

Image Courtesy:Balaji.B

कहाँ ठहरें

कहाँ ठहरें

मनाली में कहाँ ठहरें किस होटल में ठहरें इसकी अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-
आप के बजट के अनुसार मनाली में होटलों की व्यवस्था है। जिससे आप बिना किसी परेशानी के मनाली घूम सकते हैं।

अच्छे होटलों में अम्बैस्डर, चंद्रमुखी है,

मिडिल होटलों में अनुपम(दि मॉल), अरोमा(मॉडल टाउन), ब्लू चिप(वशिष्ठ), और

साधारण होटलों में ड्रीमलैंड(वशिष्ठ), चंदन(वशिष्ठ), ड्रेगन गेस्ट हाउस(वशिष्ठ), गीतांजलि(वशिष्ठ) आदि होटल्स हैं।

Image Courtesy:Balajijagadesh

कब जाएँ

कब जाएँ

उच्च ऊंचाई के कारण मनाली में मौसम वर्ष भर अच्‍छा रहता है। गर्मियों में मौसम खुशनुमा रहता है जबकि सर्दियों में मनाली में भयंकर सर्दी होती है। भारी बर्फबारी भी मनाली में हर साल सर्दियों के दौरान होती है। इसलिए पर्यटकों को सर्दियों के मौसम में न आने की सलाह दी जाती है क्‍योकि इस दौरान सड़क खराब हो जाती है और यात्रा करने लायक नहीं रहती हैं।

Image Courtesy:Nishanth Jois

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+