Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड! दिल्ली के आसपास के यह डेस्टिनेशन हैं एकदम परफेक्ट

वीकेंड! दिल्ली के आसपास के यह डेस्टिनेशन हैं एकदम परफेक्ट

By Goldi Chauhan

आज का मेरा यह आर्टिकल उन दिल्लीवासियोँ के लिए है, जो दिल्ली में रह-रहकर ऊब गए हैं। तो अब से इस उबाऊ जिंदगी को हर वीकेंड कहिये बाय-बाय। नहीं जानते तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं, कि हर हफ्ते की बोरिंग लाइफ से कैसे निजात पाई जाए।

वीकेंड आते-आते हमारी सारी एनर्जी काम के चक्कर में फुर्र हो जाती हैं। उसके बाद हमारा वीकेंड हो जाता है और भी बोरिंग। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योँकि अब मैं आपको अपने इस आर्टिकल से दिल्ली शहर के आस-पास के डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहीं हूँ, जो हर तरह से हैं एकदम परफेक्ट, जहाँ आप अपनों के साथ खूब ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। तो देर किस बात की कर लीजिये तैयारी खुद को तरोताज़ा करने के लिए।

कुल्लू-मनाली

वीकेंड में तलाश होती है एक खुशनुमा और शांत वातावरण की, जो है कुल्लू मनाली। हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर कुल्लू मनाली जिसकी खूबसूरती तो बस देखते ही बनती है। इसके बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती को दूरदराज के क्षेत्रों से कई एक पर्यटक आकर्षित करती है। फल बागानों, झरने, वन और वक्र पथ को गिरफ्तार करने के लिए सुंदर घाटियों से, इस गंतव्य की पेशकश करने के लिए एक बहुत कुछ है। जिसे देखकर आपखुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो आपके लिए यहां ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि की व्यवस्था है जहाँ आप ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। क्यूंकि ट्रेकर्स के लिए मनाली किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

Mussoorie

Photo Courtesy: Paul Hamilton

मसूरी

उत्तराखंड का मशहूर शहर मसूरी जोकि 'पर्वतों की रानी' से भी जाना जाता हैं। यह शहर हिमालय से घिरा हुआ है किसी भी पर्यटक के लिए मसूरी पहली पसंद है जहाँ वह अपनों के साथ आना पसंद करते हैं। हिमालय की ऊंचाइयों से टकराते बादल, चारों और हरी दुशाला ओढ़े घाटियां, रंग बिरंगे फूल, विशाल वृक्ष और उन वृक्षों की सायं सायं करती ठंडी हवाएँ जो किसी भी प्राकृतिक प्रेमी को दीवाना बना सकती है। इसीलिए तो यहाँ कि मनभावन वादियों में गुम होने के लिए पर्यटकों का साल भार आना जाना लगा रहता है। जिससे इसकी खूबसूरती और निखरती जाती है।

चोपटा

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित चोपटा बेहद खूबसूरत एक पहाड़ी है। यह उत्तराखंड में अपनी खूबसूरती के कारण मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से जाना जाता है। हरी-हरी घास, दूर तक फैली हरियाली और ऊँची नीची पहाड़ियां इसे अद्भुत बनाती हैं। गर्मियों की छुट्टियों को बिताने का यह एक बेहद आकर्षक स्थल है।

अलवर

अरावली की पथरीली चट्टानों में बसा यह ऐतिहासिक शहर अलवर राजस्थान के मुख्य आकर्षणों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने इसी स्थल पर 13 वां साल भेष बदलकर बिताया था, जब उस समय अलवर मत्स्य देश के नाम से जाना जाता था। इतिहास में यह स्थान मेवाड़ के नाम से भी जाना जाता था। यहाँ आकर आप अलवर खूबसूरती को सही से देख सकते हैं यहाँ के किले, झीलें और यहाँ का अद्भुत दृश्य देखने योग्य होता है।

अमृतसर

पंजाब का प्रसिद्ध शहर अमृतसर जोकि विश्व भर में स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है। स्वर्ण मंदिर को 'गोल्ड टेम्पल' के नाम से भी जाना जाता है और इसे 'दरबार साहिब' भी कहा जाता है।यह मंदिर स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है जहाँ हर साल हज़ारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर की दीवारों पर तथा कलशों पर शुध्द सोना मढ़ा हुआ है। जिसमे 400 किलो सोना लगा है।इसके अलावा यंहा आप जलियांवाला बाग़ और वाघा बॉर्डर भी देख सकते हैं। तो इस वीकेंड आप अमृतसर की सैर कर सकते हैं।

लखनऊ

नवाबो की नगरी लखनऊ यह हमेशा से ही अपनी नज़ाक़त और मेहमान नवाज़ी के लिए मशहूर रहा है। इस शहर की मीठी जुबां और तहज़ीब किसी को भी अपना दीवाना बना दे। अगर आप लखनऊ सैर करने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि लखनऊ शहर ऐतिहासिक शहर होने के साथ साथ वन्यजीव अभ्यारण भी हैं। अगर आप खाने के शौक़ीन हैं, तो आप यंहा के युन्दे कबाब खाना तो बिलकुल भी ना भूले।

चंडीगढ़

अगर आप दिल्ली के प्रदूषण भरे वातावरण से तंग आ चुके हैं तो सैर करिये भारत के सबसे स्वच्छ शहर चंडीगढ़ की। पंजाब और हरियाणा की जुड़ी (जॉइंट) राजधानी चंडीगढ़ अपनी स्वछता और आकर्षकों के लिए विश्व भर में जानी जाती है। इस शहर में खूबसूरत आलीशान बाग, साफ़-सुथरी सड़कें, पार्क और योजनाबध्द ढंग से बसाया गया आकर्षक बाज़ार पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। यहाँ का स्वच्छ वातावरण यहाँ आने वाले सैलानियों को दीवाना बना देता है। इस शहर को बेहद योजनाबध्द तरीके से बसाया गया है। जहाँ ऊँची नीची गंगनचुंबी इमारतें, संकरी गलियां, गन्दगी आदि देखने को नहीं मिलती है। इसीलिए तो इस शहर को 'ब्यूटीफुल शहर' का नाम दिया गया है।

राजस्थान

राजस्थान में रेगिस्तान और महलों के अलावा एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसकी सैर अगर आपने नहीं की तो समझिए की आपने राजस्थान के प्राकृतिक नज़ारों को मिस कर दिया।जी हाँ आकर्षक घाटियों से घिरा माउंट आबू राजस्थान का हिल स्टेशन है। जहाँ की हसीन वादियां, हज़ारों फिट की ऊंचाई, झरने, उड़ते बादल, हरीभरी हरियाली, घाटियां, मंदिर और झील राजस्थान के आकर्षक में चार चाँद लगा देती हैं। माउंट आबू में सुंदर झीलें और प्रकृति के वरदान से भरपूर नजारे, हरी-भरी वादियों से सजी पहाड़ियां और वन्य जीवों से भरपूर अभयारण्य भी है। माउंट आबू ठंडे मौसम और वानस्पतिक समृद्धि की वजह से देश भर के पर्यटकों का पसंदीदा सैरगाह बन गया है। माउंट आबू की बड़ी बड़ी चट्टानें, तेज़ हवा जब पर्यटकों को छोकर गुज़रती है तो वह सबसे अनमोल अनुभव होता है।

आगरा

मुग़ल काल में देश की राजधानी आगरा वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली से तक़रीबन 200 किलोमीटर दूर है। जो अपने आलीशान ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाने वाला ताज महल इसी शहर की सर ज़मीं पर है। इतना ही नहीं यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल फतेहपुर सीकरी भी यहाँ शामिल है जो आगरा से कुछ ही दूरी पर है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+