Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिक्किम, प्राकृतिक प्रेमियों का एक स्वर्ग

सिक्किम, प्राकृतिक प्रेमियों का एक स्वर्ग

By Khushnuma

हर वेकेशन पर्यटकों के मन में एक सवाल होता है कि इस वेकेशन कहाँ सैर करें और यह सवाल उनकी पसंदीदा जगह पर आकर समाप्त होता है। लेकिन क्या आप अपने पसंद के दायरे से बाहर आना चाहते हैं अगर हाँ तो क्यों न भारत के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक स्वर्ग की सैर हो जाए। जी हाँ दोस्तों मैं बात कर रही हूँ नेपाल, चीन और भूटान से घिरे नार्थ ईस्ट के राज्य सिक्किम की।

सिक्किम बेहद आकर्षक वाला पहाड़ी इलाका है जो अपने अद्भुत नज़ारों से सदा पर्यटकों को लुभाता रहा है। सिक्किम विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी कंचनजंघा के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है।
इस राज्य में कुदरत ने जीभर के हाथ ख़ोल के करिश्मा लुटाया है तभी तो इस राज्य में करीबन 28 पहाड़ की चोटियाँ, 227 अत्यधिक उंचाई वाले तालाब और 80 हिमनदियां हैं। जो सिक्किम को बेहद रोमांचक पर्यटन स्थल बनाते हैं। तो चलिए दोस्तों इस बार सैर करते हैं प्राकृतिक स्वर्ग की।
मुफ्त कूपन्स: जल्दी कीजिये थॉमस कुक की ओर से ट्रेवल कूपन्स मुफ्त

पेलिंग

पेलिंग

सिक्किम के आकर्षणों में से एक है पेलिंग जहाँ की सभ्यता और रीतिरिवाज पूरे विश्व में मशहूर हैं। इस वेकेशन आप यहाँ आकर यहाँ की सभ्यता में रंग सकते हैं। साथ ही यहाँ के आकर्षणों का जी भर के लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ आप बर्फ से ढके पहाड़ और मनोरम दृश्य को देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। पेलिंग सिक्किम के हिल स्टेशनों में से एक है।
Photo Courtesy: Anandbhushan

लाचेन

लाचेन

उत्तरी सिक्किम जिले में गंगटोक से लगभग 129 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन एक बेहद शांत और आकर्षक वन्यजीव है। लाचेन प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। इस वेकेशन अगर आप सिक्किम की सैर के लिए सोच रहे हैं तो लाचेन अवश्य आएं।
Photo Courtesy: Carsten.nebel

रिंचेनपाँग

रिंचेनपाँग

पश्चिमी सिक्किम के घने जंगलों के बीच बसा रिंचेनपाँग बेहद आकर्षक और तीर्थ स्थल है। यह अपने मनोरम वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहाँ से कंचनजंघा के अद्भुत दृश्यों को देखना अपने आपमें बेहद खूबसूरत अनुभव है क्यूंकि यहाँ से कंचनजंघा का नज़ारा दिलकश दिखाई देता है।
Photo Courtesy: Indrajitdas

लेग्शिप

लेग्शिप

अगर आप एडवेंचर के शैकीन हैं तो यह जगह आपके लिए उत्तम है। लेग्शिप पश्चिम सिक्किम में स्थित एक बेहद लोकप्रिय शहर है जो अब पर्यटक के लिहाज़ से लोकप्रिय होता जा रहा है। लेग्शिप में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षण स्थल हैं जहाँ आप पहुंचकर बेहद अच्छा अनुभव पा सकते हैं।
Photo Courtesy: Flickr upload bot

चुंगथांग

चुंगथांग

चुंगथांग उत्तर सिक्किम जिले का एक बेहद खूबसूरत छोटा सा शहर है जो हिल स्टेशन है। इस शहर को सिक्किम के सबसे पवित्र शहरों में माना जाता है। इस शहर से बहुत सी मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। यहाँ आकर आप यहाँ से जुड़े कई किस्सों और कहानियों से रूबरू हो सकेंगे।
Photo Courtesy: Carsten.nebel

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+