यमुनोत्री अपनी खूबसूरती के साथ साथ पवित्र स्थल के लिए भी जानी जाती है। कहा जाता है की 'यमुना नदी' की उत्पत्ति इसी स्थान से हुई थी इसीलिए इस स्थान को 'यमुनोत्री' के नाम से जाना जाता है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी और लुभाता है। हर साल यहाँ भक्तों की भीड़ लगी रहती है। हज़ारों मीलों की दूरी तय करके भक्त यहाँ अपनी मनोकामना पूरी करने तो मनोकामना पूरी हो जाने की ख़ुशी में आते हैं।
यमुनोत्री में कई पानी के स्त्रोत हैं। जो की गर्म कुंडों के नाम से जाने जाते हैं। इनमे सूर्यकुंड सबसे प्रसिद्ध है। इसमें श्रद्धालु एक पोटरी में कच्चे चावल बांध कर इस कुंड में डाल देते हैं कुछ ही देर में यह चावल पक जाते हैं जिनको प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इस मंदिर में भगवान यम के साथ देवी यमुना की मूर्ति भी विराजमान है।
जल्दी कीजिये: ट्रेवल गुरु की ओर से होटल बुकिंग डील्स पर भरपूर 40% की छूट

यमुनोत्री का आकर्षण
यमुनोत्री चारधामों में से एक है जो कि एक विशाल पवित्र स्थल है। यहाँ स्थित यमुनोत्री मंदिर हिन्दू नंदी देवी यमुनोत्री को समर्पित है। यहाँ गर्म पानी के कुंड प्रमुख आकर्षकों में से एक हैं।
Image Courtesy:Atarax42

गर्म जल कुंड
यमुनोत्री मंदिर के आकर्षकों में से एक गर्म पानी का कुंड यमुनोत्री मंदिर के पास ही स्थित है। इन कुंडों की खासियत यह है की कोई भी मौसम हो इसका पानी हमेशा गर्म ही रहता है।
Image Courtesy: Guptaele

सप्तऋषि कुंड झील
सप्तऋषि कुंड झील का पानी अत्यंत ठंडा रहता है। इस झील में कमल के खिले हुए फूल बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस झील तक पहुँचने के लिए कठिन रास्ता चलना पड़ता है।
Image Courtesy:Guptaele

छाबें जानकी चट्टी
छाबें जानकी चट्टी बेहद खूबसूरत स्थल है जो की यमुनोत्री से तक़रीबन 7 किलोमीटर की दूरी पर होगी। यहाँ आप बिना किसी परेशानी के आ सकते हो।
Image Courtesy: Guptaele

यमुनोत्री कैसे जाएँ
यमुनोत्री धाम कैसे जाएँ फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-
हवाई यात्रा द्वारा
यमुनोत्री पहुँचने के लिए यात्री अपने टिकट देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए बुक करा सकते हैं,जोकि इसका निकटतम एयरबेस है।
रेल यात्रा द्वारा
गंतव्य के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और देहरादून रेलवे स्टेशन हैं।
सड़क यात्रा द्वारा
यमुनोत्री पहुँचने के लिए बस यात्रा सर्वोत्तम है। निकटवर्ती प्रदेशों में यहाँ के लिए सीधी बस सेवायें उपलब्ध हैं। इसके अलावा, पास के शहरों से यमुनोत्री के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं। पर्यटक किराये की टैक्सी या कैब से हनुमान चट्टी तक पहुंच कर, वहां से पैदल यमुनोत्री पहुँच सकते हैं।
Image Courtesy:RameshSharma1



Click it and Unblock the Notifications














