Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जुड़वां भाई बहनों और जुड़वां पशु पक्षियों के बाद अब जानिये कुछ जुड़वां शहरों को

जुड़वां भाई बहनों और जुड़वां पशु पक्षियों के बाद अब जानिये कुछ जुड़वां शहरों को

By Syedbelal

अब तक आपने जुड़वां भाई बहनों या बहुत से बहुत जुड़वा पशु पक्षियों के बारें में सुना होगा। अब अगर हम आपसे ये कहें कि जुड़वां भाई बहनों और जुड़वा पशु पक्षियों की ही तरह जुड़वां शहर भी होते हैं तो शायद आप हमारे द्वारा कही गई बात को मज़ाक में लें, लेकिन ये सच है। आज भारत में कई ऐसे शहर हैं जो इस जुड़वां होने कि परंपरा को निभा रहे हैं। चाहे हैदराबाद और सिकंदराबाद जैसे बड़े शहर हों या फिर सांगली और मिराज जैसे छोटे शहर। ये जुड़वां शहर अपने आप में अद्भुत और एक दूसरे से बेहद अलग हैं। ये सभी शहर वैसे तो हर मामले में एक दूसरे से भिन्न हैं लेकिन इन दोनों शहरों की एक जैसी संभ्यता, संस्कृति और खान पान इन्हें एक दूसरे से जोड़ता है। इसी क्रम में आज हम आपको बताएंगे भारत के कुछ चुनिंदा जुड़वां शहरों के बारें में ।

ये शहर भारत के वो शहर हैं जिन्होंने अपने शुरूआती दौर से ही आने वाले पर्यटकों को अपनी विशेष संस्कृति, विविधता और एक दूसरे के प्रति लगाव के कारण आकर्षित किया है।

हैदराबाद - सिकंदराबाद

हैदराबाद - सिकंदराबाद

हैदराबाद और सिकंदराबाद दोनों ही आज भारत के प्रमुख प्रसिद्ध जुड़वां शहर हैं। इन दोनों स्थानों की सभ्यता और संस्कृति आज लगभग एक जैसी है।यहां का खान पान और भाषा के कारण ये दोनों शहर आज यहां आने वाले पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र है, गौरतलब है कि हुसैन सागर झील दोनों स्थानों को एक दूसरे से अलग करती है।

हुबली - धारवाड़

हुबली - धारवाड़

धारवाड़, हुबली के दक्षिण पूर्व में 20 किमी की दूरी पर स्थित है। आज ये दोनों ही शहर कर्नाटक में सबसे प्रगतिशील शहरों में से एक हैं।

कोच्चि - एर्नाकुलम

कोच्चि - एर्नाकुलम

कोच्चि और एर्नाकुलम दोनों ही केरल के एर्नाकुलम जिले के दो प्रमुख शहर हैं। ये दोनों ही शहर बड़े प्रगतिशील और यहां के लोग मेहनती हैं।

गांधीनगर - अहमदाबाद

गांधीनगर - अहमदाबाद

गुजरात के अंतर्गत आने वाले गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच की कुल दूरी 26 किलोमीटर है। आज इन दोनों ही शहरों का शुमार गुजरात के प्रमुख शहरों में है। ये दोनों ही शहर गुजरात पर्यटन का प्रमुख हिस्सा हैं।

कटक और भुवनेश्वर

कटक और भुवनेश्वर

ओडिशा की वर्त्तमान राजधानी भुवनेश्वर और पूर्व राजधानी कटक के बीच की कुल दूरी 26 किलोमीटर है। आज को भारत की सिलवर सिटी के नाम से जाना जाता है तो वहीँ भुवनेश्वर को मंदिरों का शहर होने का दर्जा प्राप्त है। अगर भुवनेश्वर की विशेषता पर एक नज़र डालें तो मिलता है कि ये भारत का वो शहर है जिसका निर्माण पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+