Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Good News! पुणे से गर्मी की छुट्टियों में कई रूट्स पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, कब से और कौन सी रूट्स?

Good News! पुणे से गर्मी की छुट्टियों में कई रूट्स पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, कब से और कौन सी रूट्स?

पढ़ाई-लिखाई और काम-काज के सिलसिले में बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग पुणे में जाकर रहते हैं। गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही एक ओर जहां स्कूल-कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स के छात्र घर जाने का रुख करते हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों की छुट्टियां शुरू होते ही पुणे में रहने वाले विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी भी घरों की ओर जाने के लिए ट्रेन और बसों के टिकट ढूंढने लगते हैं।

इसलिए आम लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MSRTC की समर स्पेशल अतिरिक्त बसों का संचालन 15 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।

pune additional bus

विभिन्न रूट्स पर चलेंगी 300 अतिरिक्त बसें

नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे से महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों के लिए लगभग 300 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों को मुख्य रूप से गांवों की ओर जाने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए चलाने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि इन अतिरिक्त बसों का संचालन 15 अप्रैल से 15 जून के बीच किया जाएगा।

अभी तक बसों के समय के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। बसों के लिए यात्रियों की जैसी भीड़ होगी, उसके आधार पर ही समय को तय किया जाएगा। पुणे से हर साल आमतौर पर 300-500 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है। अगर जरूरत हुई तो इस साल भी आगे और अतिरिक्त बसें जरूर चलायी जाएंगी।

कौन से शहरों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे से जिन मुख्य शहरों के लिए समर स्पेशल अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, उनमें शामिल हैं -

  • स्वरगेट
  • शिवाजीनगर
  • वल्लभनगर
  • कोल्हापुर
  • सोलापुर
  • नासिक
  • मुंबई
  • छत्रपति संभाजीनगर
  • कोंकण
  • त्र्यंबकेश्वर
  • लातूर
  • अहिल्यानगर
  • पंढरपुर
  • जलगांव
  • बीड
  • चिपलुन
pune additional bus for summer

कैसे बुक कर सकेंगे?

इस बारे में विभाग के नियंत्रक अरुण सिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अतिरिक्त बसों के डिविजन के सभी डिपो और बस स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यात्री चाहे तो टिकट ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। अतिरिक्त बसों को चरणबद्ध से जारी किया जाएगा।

कौन से डिपो से कहां के लिए खुलेगी अतिरिक्त बस?

  • स्वरगेट बस डिपो - तुलजापुर, सोलापुर, नासिक
  • भोर बस डिपो - नासिक और सोलापुर
  • इंदापुर बस डिपो - बीड, सोलापुर, लातूर, अक्कलकोट, कोल्हापुर
  • राजगुरुनगर बस डिपो - नासिक, बीड, त्र्यंबकेश्वर
  • शिवाजीनगर बस डिपो - लातूर, धुले, बीड, वाशिम, चालीसगांव
  • शिरूर बस डिपो - छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर
  • बारामती बस डिपो - लातूर, परली, सोलापुर
  • एमआईडीसी, बारामती बस डिपो - अहिल्यानगर, सतारा, गोंडवले
  • तलेगांव बस डिपो - सोलापुर, लातूर, अकोला, मुक्ताईनगर, तसगांव
  • सासवड बस डिपो - सोलापुर, पंढरपुर, आदमपुर
  • दौंड बस डिपो - बारामती, जलगांव, बीड
  • पिंपरी-चिंचवाड़ बस डिपो - चिपलुन
  • नारायणगांव बस डिपो - नासिक और संगमनेर

More News

    Read more about: pune bus travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+