Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से शुरू हो रही है पुणे-हुबली और नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, जाने Timing

आज से शुरू हो रही है पुणे-हुबली और नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, जाने Timing

भारत में सबसे ज्यादा उत्सुकता जिस ट्रेन को लेकर होती है, वह सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस। इस ट्रेन की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अब तक 55 से अधिक रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। उत्तर को दक्षिण और पूरब को पश्चिम से जोड़ने में वंदे भारत एक्सप्रेस एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। इसी क्रम में आज यानी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री 10 नये रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं।

हालांकि इनका नियमित संचालन अगले कुछ ही दिनों के अंदर अलग-अलग समय शुरू होगा। पीएम मोदी जिन 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, उनमें महाराष्ट्र से भी दो वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों ही वंदे भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र के साथ दक्षिण भारत के यातायात संपर्कों को और भी बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

pune hubli and nagpur vande bharat express

महाराष्ट्र को मिली 2 वंदे भारत एक्सप्रेस -

  • पुणे-हुबली
  • नागपुर-सिकंदराबाद

पितृपक्ष से पहले हावड़ा-गया समेत हावड़ा से शुरू होने वाली है 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस, Details

पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस

पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच वाली ट्रेन होगी। यह ट्रेन महाराष्ट्र के पुणे और कर्नाटक के हुबली शहरों के बीच यातायात संपर्क को और भी बेहतर बनाएगी। बताया जाता है कि पुणे से हुबली के बीच का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस 9 घंटे में पूरा करेगी। रास्ते में 7 स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा - धारवाड, बेलगौम, कोल्हापुर, मिरज, सांगली, सातारा और करद।

मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस हुबली से सुबह लगभग 5 बजे खुलेगी जो शाम को 4 बजे पुणे पहुंचेगी। रास्ते में सभी स्टेशनों में से कुछ में इसका ठहराव 5 मिनट के लिए और कुछ स्टेशनों पर 15 मिनट के लिए होगा। वापसी में, यह ट्रेन पुणे से शाम 4.45 बजे खुलेगी और हुबली में रात को 1.50 बजे पहुंचेगी। बताया जाता है कि यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी।

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

महाराष्ट्र को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से सिकंदराबाद के बीच चलेगी। बता दें, इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा पिछले साल ही कर दी गयी थी लेकिन कोच उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन को शुरू करने में देरी हुई। नागपुर से सिकंदराबाद के बीच की 578 किमी की दूरी को तय करने में किसी भी सामान्य मेल अथवा एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 8 घंटों का समय लगता है।

लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस इस दूरी को महज 7 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। नागपुर से सिकंदराबाद के बीच रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजिपेट स्टेशनों पर होगा।

मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से सुबह 5 बजे खुलेगी जो सिकंदराबाद में दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में, वंदे भारत एक्सप्रेस सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे खुलेगी जो नागपुर में रात को 8.20 बजे पहुंचेगी। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 16 कोच वाली होगी।

More News

    Read more about: vande bharat nagpur pune
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+