Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के इन Water Parks में परिवार और दोस्तों संग करें Full Relax, चिलचिलाती गर्मी को दे मात

पुणे के इन Water Parks में परिवार और दोस्तों संग करें Full Relax, चिलचिलाती गर्मी को दे मात

गर्मियों के शुरुआत के साथ ही पुणे में सूरज चाचु का पारा ऊपर चढ़ता जा रहा है। किसी भी सामान्य दिन में पुणे का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। Good Friday के साथ ही Long Weekend की भी शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का एक रास्ता है Waterparks में घूम आना।

अगर आप भी गर्मी से परेशान है और छुट्टी का एक दिन एंजॉय करते हुए किसी वाटर पार्क में अपने दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं, तो यहीं सही समय है। हम आपको यहां पुणे, लोनावला और आसपास की कुछ बेहतरीन वाटर पार्क और उनके एंट्री शुल्क के विषय में बता रहे हैं।

pune amusement park

1. डायमंड पार्क -

इस वाटर पार्क को फुल फैमिली एंटरटेमेंट पार्क के तौर पर माना जाता है। यहां 20 वाटर स्लाइड हैं, जहां परिवार की महिलाएं और पुरुष सभी एंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही डायमंड पार्क के एम्यूजमेंट पार्क में बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी ढेरों एक्टिविटी हैं, जिन्हें वे पूरा दिन एंजॉय करेंगे। डायमंड पार्क को थ्रील, वाटर पार्क और एम्यूजमेंट पार्क का शानदार मेल कहा जा सकता है।

  • कहां - सर्वे नंबर 41, JX25+X44, B2, डायमंड वाटर पार्क रोड, लोहेगांव, पुणे
  • संपर्क - 7720006622

डे पास पैकेज

  • स्प्लैश एंड थ्रील का समय - सुबह 11 से शाम 7 बजे तक (लंच नहीं)
  • एंट्री शुल्क - वयस्क ₹1249 और बच्चे ₹1059
  • एक्वा एंड डाइन पैकेज का समय - पूरा दिन, अनलिमिटेड वाटर राइड्स और वेज लंच समेत
  • एंट्री शुल्क - वयस्क ₹1440 और बच्चे ₹1186

इवनिंग पास

  • सनसेट थ्रील्स का समय - शाम 3 से 5.30 बजे तक अनलिमिटेड राइड, एडवेंचर राइड शाम 7 बजे बजे तक (खाना शामिल नहीं)
  • एंट्री शुल्क - वयस्क ₹999 और बच्चे ₹762
  • ट्वाइलाइट थ्रील्स एंड डाइन का समय - शाम 3 से 5.30 बजे तक अनलिमिटेड राइड, एडवेंचर राइड शाम 7 बजे बजे तक (वेज खाना शामिल)
  • एंट्री शुल्क - वयस्क ₹1271 और बच्चे ₹932
  • बुकिंग के लिए क्लीक करें - www.diamondparks.com
pune water park

2. क्रुशनाई वाटर वर्ल्ड

साल 2008 में बनाया गया यह वाटर पार्क लगभग 20 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। फैमिली एंटरटेंमेंट के लिए यह पार्क बिल्कुल आदर्श माना जाता है। यहां 40 से ज्यादा तरह के राइड्स हैं। इसके साथ ही वाटर पार्क में पेट पूजा का अच्छा इंतजाम रहता है। हरियाली और लॉन की सुविधा भी मौजूद है जहां आप चाहे तो गर्मियों की शाम को टहल या फिर पार्टी कर सकते हैं।

  • कहां - सिंहगढ़ किला के पास, सिंहगढ़, पुणे
  • एंट्री शुल्क - वयस्क ₹700 और बच्चे ₹300 (सप्ताह के सामान्य दिनों में), वयस्क ₹800 और बच्चे ₹600 (सप्ताहांत और सरकारी छुट्टी के दिनों में)
  • बुकिंग के लिए क्लीक करें - krushnaiwaterworld.com

3. इमैजिका वर्ल्ड -

पुणे, लोनावला और आसपास के इलाकों के बेहतरीन वाटर पार्क में इसकी गिनती होती है। यहां आप वाटर पार्क के साथ-साथ कई तरह के थीम पार्क को भी एंजॉय कर सकते हैं। आप चाहे तो सिर्फ वाटर पार्क या कोई एक थीम पार्क या फिर चाहे तो सभी पार्क को एक साथ एंजॉय कर सकेंगे। टिकट शुल्क व थीम पार्क के संबंध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए इमैजिका वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.imagicaaworld.com पर जा सकते हैं।

  • कहां - 30/31, सांग्देवाडी, खोपोली-पाली रोड, लोनावला के पास, खालपुर
list of water park pune

4. राजगढ़ रिसॉर्ट -

यह रिसॉर्ट और वाटर पार्क पुणे से लगभग 32 किमी की दूरी पर राजगढ़ किले के पास मौजूद है। चारों तरफ पहाड़ी और हरियाली से घिरा हुआ यह रिसॉर्ट शहर की भीड़भार और शोरशराबे से दूर मौजूद है। यहां के बैंक्वेट हॉल में आप चाहे तो गेट टूगेदर या पार्टी भी रख सकते हैं।

यहां वाटर पार्क के अलावा और भी कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी है जिन्हें बच्चों के साथ-साथ वयस्क भी खूब एंजॉय करेंगे जैसे जिप लाइन, लॉग क्रॉसिंग, ट्रैवल नेट, कमांडो नेट, टनल क्रॉसिंग, स्काई साइक्लिंग। इसके साथ ही कई इनडोर और आउटडोर गेम्स की व्यवस्था भी यहां है जैसे शतरंज, सॉफ्ट आर्चरी, कैरम बोर्ड, डार्ट बोर्ड, लुडो, उनो, थ्रो बॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन व अन्य।

  • कहां - वर्वे खुर्द पुणे बैंगलरो हाईवे (NH 04), खेड शिवपुर टोल प्लाजा के पास, पुणे
  • संपर्क - 7030055051
  • वन डे पैकेज - ₹600 प्रति व्यक्ति
  • स्टे पैकेज - ₹1999 प्रति व्यक्ति
  • बुकिंग - दिये गये नंबर पर संपर्क करें

5. वेट एंड जॉय -

यह वाटर और एम्यूजमेंट पार्क लोनावला में मौजूद है, जिसे पुणे और मुंबईकरों का सबसे पसंदीदा माना जाता है। यहां 25 से ज्यादा तरह की राइड, वेव पुल और हर आयु के लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर मौजूद है। अगर आपको एडवेंचर का शौक है तो टर्बो फोर्स, जाएंट फ्रिसबी राइड आदि को एंजॉय कर सकते हैं।

दावा किया जा रहा है कि यहां का वेव पुल भारत का सबसे बड़ा वेव पुल है, जो लगभग 60,000 वर्ग फीट में बना हुआ है। यहां आपको कई तरह के व्यंजन और स्नैक्स के विकल्प भी मिल जाएंगे जैसे बर्फ का गोला, पॉपकॉर्न, भुट्टा और भी काफी कुछ।

  • कहां - ओल्ड पुणे मुंबई हाईवे (NH 4), तक्वे, मुंधावरे, महाराष्ट्र
  • समय - वाटर पार्क : सुबह 8.30 से शाम 6 बजे तक, एम्यूजमेंट पार्क : सुबह 11 से शाम 7 बजे तक।
  • वाटर पार्क शुल्क - सप्ताह के दिनों में वयस्क ₹1499, बच्चे ₹999/सप्ताहांत में वयस्क ₹1599 और बच्चे ₹1099
  • एम्यूजमेंट पार्क का शुल्क - सप्ताह के दिनों में वयस्क ₹899, बच्चे ₹799/सप्ताहांत में वयस्क ₹999 और बच्चे ₹899
  • बुकिंग के लिए क्लीक करें - www.lonavala.wetnjoy.in

ध्यान दें -

  • 3.3 फीट से कम ऊंचाई के बच्चों का टिकट मुफ्त
  • 3.3 से 4.6 फीट तक बच्चों का टिकट
  • 4.6 फीट से अधिक ऊंचाई के लोगों का वयस्कों का टिकट

More News

Read more about: pune maharashtra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+