Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे मेट्रो के दूसरे चरण में 7 रूट्स पर होगा विस्तार, कौन-कौन से इलाके जुड़ेंगे मेट्रो नेटवर्क से!

पुणे मेट्रो के दूसरे चरण में 7 रूट्स पर होगा विस्तार, कौन-कौन से इलाके जुड़ेंगे मेट्रो नेटवर्क से!

पहले चरण का सफलतापूर्वक संचालन शुरू होने के बाद अब पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के विकास व विस्तार के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया था, जिसके बाद से बड़ी संख्या में यह यात्री दैनिक आवाजाही के लिए ही मेट्रो का इस्तेमाल पुणे में कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार पुणे में लाखों की संख्या में हर दिन लोग ऑफिस आने-जाने, कहीं घूमने जाने आदि के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं। पिछले दिनों ही महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा व तकनीकि शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के विस्तार में अपना समर्थन देने के साथ ही लंबीत पड़े रूट्स की मंजूरी केंद्र सरकार से दिलवाने का भी प्रयास करेगी।

pune metro expansion phase 2

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार चंद्रकांत पाटिल ने महामेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण हार्दिकर से यात्री सुविधाएं बढ़ाने और सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बातचीत भी की। इसके बाद पाटिल ने मेट्रो से जिला अदालत मेट्रो स्टेशन से मंदई मेट्रो स्टेशन तक का सफर भी तय किया।

बता दें, महामेट्रो (पुणे मेट्रो) के दूसरे चरण में कुल 7 रूट्स पर मेट्रो का विस्तार करने की योजना है, जिसमें से 4 रूट्स ऐसे हैं, जिनपर अभी तक केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं आयी है। वहीं 2 रूट ऐसे हैं, जिनपर पुणे नगर निगम (PMC) की मंजूरी लेना अभी बाकी है। इसके अलावा 1 रूट ऐसा है जो अभी तक भविष्य के गर्भ में है।

पुणे मेट्रो के फेज 2 के रूट्स, जिनको केंद्र सरकार से मंजूरी का है इंतजार -

रूट लंबाई स्टेशनों की संख्या
वनाज से चांदनी चौक 1.2 किमी 2 स्टेशन
रामवाडी से वघोली/विट्ठलवाडी 11.63 किमी 11 स्टेशन
खडकवास्ला-स्वर्गेट-हडप्सर-खरदी 25.66 किमी 22 स्टेशन
एसएनडीटी-वार्जे-माणिकबाग 6.12 किमी 6 स्टेशन

पुणे मेट्रो फेज 2 के 3 रूट्स जिनको PMC से मंजूरी का इंतजार -

रूट लंबाई स्टेशनों की संख्या
हदप्सर से लोनी कालभोर 11.35 किमी 10 स्टेशन
हदप्सर से सासवाड 5.57 किमी 4 स्टेशन

इसके अलावा 7वां रूट जिसे नीगडी-मुकाई चौक-वकड-नासिक फाटा-चकन रूट पर बनाने की योजना है, उसका विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अभी तैयार किया जा रहा है। Pune Pulse से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गेट-कटराज लाइन पर मेट्रो का विस्तार की टेंडरिंग का काम अपने अंतिम चरम में है।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द इस लाइन के विस्तार के लिए ठेकेदार का चुनाव कर लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इन नए विस्तार के साथ मेट्रो पुणे के शहरी इलाकों में परिवहन का नया और आसान साधन बनकर न सिर्फ उभरेगा बल्कि इससे आम लोगों को काफी सुविधा भी होगी।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+