Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में शुरू होने वाला है तीसरे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण, जानिए कहां और कितनी होगी लागत?

पुणे में शुरू होने वाला है तीसरे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण, जानिए कहां और कितनी होगी लागत?

पुणेकरों के लिए बड़ी खुशखबरी! मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को सच माने तो जल्द ही एक नए डबल डेकर फ्लाईओवर (Double Decker Flyover) का निर्माण पुणे में शुरू होने वाला है। यह डबल डेकर फ्लाईओवर भी पुणे में मेट्रो के विस्तार का ही एक हिस्सा होने वाला है और पुणे में यह तीसरा डबल डेकर फ्लाईओवर होगा। इसलिए इसका निर्माण महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MahaMetro) करवाने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण भी मुख्य तौर पर इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से ही किया जाएगा। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर का डिजाइन प्लान पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) के पास मंजूरी के लिए जमा किया जा चुका है।

pune double decker flyover

कहां बनेगा नया डबल डेकर फ्लाईओवर?

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महामेट्रो ने पौड रोड पर नए डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी है। बताया जाता है कि यह डबल डेकर फ्लाईओवर वनज से चांदनी चौक मेट्रो विस्तार परियोजना का ही हिस्सा होगा।

यह फ्लाईओवर कचरा डिपो और लोहिया आईटी पार्क के बीच बनाया जाएगा, जहां अक्सर गंभीर ट्रैफिक जाम की शिकायतें आती रहती हैं। पौड रोड एक प्रमुख रास्ता है जो पुणे-मुंबई हाईवे से जुड़ता है। पुणे के कचरा डिपो और लोहिया आईटी पार्क के बीच का लगभग 1.5 किमी लंबा हिस्सा घनी आबादी वाला और यहां कई सिग्नल होने की वजह से आए दिन गंभीर जाम की समस्या से जुझता रहता है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले PMC ने यहां पर एक सिंगल लेवल फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया था, ताकि ट्रैफिक की समस्या को खत्म किया जा सकें। लेकिन जब मेट्रो का विस्तार इस इलाके में होने का फैसला लिया गया तब महामेट्रो ने यहां डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का सुझाव दिया। यहां ठीक उसी तरह का डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जैसा नल स्टॉप पर बनाया गया है। इस नए फ्लाईओवर के निर्माण से जहां सड़क पर ट्रैफिक जाम की परेशानी भी खत्म होगी, वहीं मेट्रो के संचालन में भी आसानी होगी।

कहां बनेगा और लागत?

double decker flyover pune

बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण कोथरुद डिपो के पास किया जाएगा। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण की आनुमानिक लागत ₹85 करोड़ होने की संभावना है। बताया जाता है कि एक बार इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है, तो यह इलाके में ट्रैफिक का घनत्व और दबाव दोनों को ही कम कर देगा। इससे पौड रोड से होकर गुजरने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट में महामेट्रो के निदेशक (कार्य) अतुल गर्ग के हवाले से बताया जाता है कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर की लंबाई करीब 700 मीटर होगी। PMC की साधारण बैठक में इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव दिया गया है, जिसके लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण करने की कोई जरूरत नहीं होगी।

पुणे का तीसरा डबल डेकर फ्लाईओवर

यह पुणे का तीसरा डबल डेकर फ्लाईओवर होगा।

  • पहला, डबल डेकर फ्लाईओवर पुणे में नल स्टॉप फ्लाईओवर है, जिसकी लंबाई करीब 550 मीटर है। इस फ्लाईओवर से होकर लॉ कॉलेज रोड और म्हात्रे ब्रिज से कर्वे रोड तक गाड़ियां आती-जाती हैं। इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था।
  • दूसरा, डबल डेकर फ्लाईओवर पुणे यूनिवर्सिटी चौक से ई-स्क्वॉयर जंक्शन तक बना हुआ है जिसकी लंबाई करीब 1.7 किमी है। यह SPPU फ्लाईओवर मेट्रो लाइन 3 (हिंजवाडी से शिवाजीनगर मेट्रो स्ट्रेच) का हिस्सा है।

More News

    Read more about: pune traffic metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+