Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में PMC शुरू कर रही है Mission 17, बदल जाएगी कौन सी सड़कों की रुप-रेखा?

पुणे में PMC शुरू कर रही है Mission 17, बदल जाएगी कौन सी सड़कों की रुप-रेखा?

पुणे में शुरू होने वाला है मिशन 17 (Mission 17)। पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) इसे शुरू करने वाली है। नहीं समझे...अरे भई पुणे की बदहाल सड़कों की हालत को सुधारने और स्थानीय निवासियों को राहत देने के लिए PMC यह मिशन शुरू करने वाली है। इससे पहले PMC ने पुणे में मिशन 15 चलाया था, जिसके तहत 15 ऐसी सड़कों का चुनाव किया गया था, जिनकी स्थिति काफी खराब हो गयी है और उनकी मरम्मत की जरूरत थी।

मिशन 15 की सफलता से उत्साहित होकर PMC ने मिशन 17 को एक बार फिर से लॉन्च किया है। इस बार कौन सी सड़कों की रुप-रेखा बदलने वाली है? किन सड़कों की होगी मरम्मत जिससे राहत सी सांस लेंगे पुणेकर!

pune road mission 17

Punekar News की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मिशन 17 के तहत मुख्य रूप से पूरे शहर के प्रमुख सड़कों की स्थिति को सुधारने के साथ-साथ फुटपाथ को बेहतर बनाना, सड़कों के आसपास सुन्दरीकरण को बढ़ावा देना, सड़कों की मरम्मत, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि करने पर जोर दिया जाएगा।

PMC अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 2 महीने के दौरान इस मिशन के पहले चरण पर करीब ₹2 करोड़ खर्च किया जा चुका है, जिसके तहत लगभग 95 किमी लंबी सड़क की मरम्मत की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार PMC ने कुल 32 सड़कों को सुधारने के लिए चुना था, जिसमें से मिशन 15 के तहत पहले चरण में 15 सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है। अब बाकी बची 17 सड़कों की मरम्मत का काम मिशन 17 के तहत शुरू किया जाने वाला है, जो इस अभियान का दूसरा चरण होगा।

बताया जाता है कि PMC के इस अभियान के तहत सिर्फ सड़कों और फुटपाथ की मरम्मत ही नहीं, बल्कि जल निकासी पद्धति में सुधार, स्पीड ब्रेकरों को हटाना, 509 ड्रेनेज चेम्बरों का स्तर सड़क के बराबर करना ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सकें।

पुणे में चलायी गयी PMC की मिशन 15 के तहत जिन सड़कों की हालत को सुधारा गया, उनमें शामिल है -

  • नगर रोड
  • सोलापुर रोड
  • मगरपट्टा रोड
  • पाषाण रोड
  • बनेर रोड
  • संगमवाडी रोड
  • एयरपोर्ट वीआईपी रोड
  • कर्वे रोड
  • पौड रोड
  • सातारा रोड
  • सिंहगढ़ रोड
  • बीबवेवडी रोड
  • नॉर्थ मेन रोड
  • गणेशखिंदे रोड
  • बाजीराव रोड

पुणे में चलाए गये मिशन 15 की सफलता से उत्साहित होकर PMC ने अब मिशन 17 को लॉन्च करने का फैसला लिया है। इस मिशन में भी पुणे शहर के चुनिंदा 17 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा और उनकी हालत को सुधारा जाएगा। PMC ने पुणे की जिन सड़कों की मरम्मत के लिए मिशन 17 को लॉन्च किया है, उनमें शामिल है -

  • सास्वड रोड
  • फरगस्सन कॉलेज रोड
  • जंगली महाराज रोड
  • सेनापति बापट रोड
  • साधु वास्वानी रोड
  • कोंधवा मेन रोड
  • महात्मा गांधी रोड
  • तिलक रोड
  • कतराज-मंतरवाडी बाइपास
  • ओल्ड एयरपोर्ट रोड
  • अलांदी रोड
  • ओल्ड पुणे-मुंबई हाईवे
  • शास्त्री रोड
  • नेहरु रोड
  • बुंद गार्डन रोड
  • डॉ. अम्बेदकर रोड
  • प्रिंस ऑफ वेल्स रोड

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+