Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे का रक्षक चौक सबवे बनकर लगभग होने वाला है तैयार, जाने विशेषताएं और क्या होगा इससे फायदा?

पुणे का रक्षक चौक सबवे बनकर लगभग होने वाला है तैयार, जाने विशेषताएं और क्या होगा इससे फायदा?

पुणे के सांग्वी-किवाले रोड के रक्षक चौक पर बन रहे सबवे का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। इस सबवे का निर्माण पिंप्री-चिंचवाड़ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PCMC) की तरफ से करवाया जा रहा है। PCMC ने सबवे का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने की हिदायत दी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस सबवे का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है और कई चरणों का निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है।

दावा किया जा रहा है एक बार इस सबवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो इससे होकर यात्री बड़ी ही आसानी से बिना किसी बाधा के आवाजाही कर सकेंगे।

pune traffic subway

कितना आगे बढ़ा है सबवे का निर्माण कार्य?

Pune Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रक्षक चौक पर बन रहे सबवे (Subway) के RE (Reinforced Earth) के पैनल का निर्माण कार्य लगभग 80% पूरा हो चुका है। इसके अलावा अन्य संरचनात्मक कार्य जैसे ड्रेनेज सिस्टम, रोड साइन को लगाना आदि कार्य चल रहे हैं।

बताया जाता है कि ट्रैफिक के बहाव को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए वैकल्पिक रूट की जानकारी दी गयी है। PCMC सभी निर्माण कार्यों की निगरानी कर रही है, ताकि सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करके इस सबवे पर ट्रैफिक की आवाजाही को शुरू किया जा सकें।

क्या होगी इस सबवे की खासियतें?

  • कुल लंबाई - 363 मीटर
  • सबवे की लंबाई - 18 मीटर
  • औंध की तरफ रैम्प की लंबाई - 125 मीटर
  • जगताप डेयरी की तरफ रैम्प की लंबाई - 220 मीटर
  • सबवे की चौड़ाई - 26.4 मीटर
  • सबवे की ऊंचाई - 5.5 मीटर
  • लागत - लगभग ₹18.65 करोड़

क्या होगा इस सबवे का फायदा?

पुणे के पिंप्री-चिंचवाड़ और मुंबई हाईवे के बीच के सांग्वी-किवाले रूट एक बेहद महत्वपूर्ण रास्ता माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार लगातार हो रही औद्योगिक विकास, शहरीकरण और इस रूट पर बढ़ती ट्रैफिक की वजह से यहां जाम की समस्याएं आम बनती जा रही हैं।

इसके साथ ही BRT बसें, स्कूल बसों और इस रास्ते से होकर आवाजाही करने वाली गाड़ियों की वजह से ट्रैफिक का घनत्व काफी बढ़ गया है। ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ही पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने यहां सबवे के निर्माण का फैसला लिया।

दावा किया जा रहा है कि सबवे का निर्माण पूरा हो जाता है और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाता है तो न सिर्फ ट्रैफिक का बहाव आसान बन जाएगा बल्कि इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। बताया जाता है कि पुणे, औंध और मुंबई से रावेत होकर आने-जाने वाली गाड़ियों को इस सबवे की वजह से बहुत सुविधा होने वाली है। इस सबवे की वजह से पिम्पल निलख इलाके में लगने वाला ट्रैफिक जाम भी काफी हद तक नियंत्रित हो सकेगा।

इस बारे में PCMC के कमिश्नर और प्रशासक शेखर सिंह का कहना है कि पुणे शहर में ट्रैफिक नियंत्रित करने की दिशा में रक्षक चौक पर बन रहा सबवे एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और बाधा मुक्त यात्रा का विकल्प मुहैया करवाना है। इसके साथ ही प्रदूषण को कम करने के साथ ही ईंधन की बचत भी इस परियोजना के फायदों में शामिल है, जो पूरे शहर के विकास में महत्वपूर्ण होगा।

कब तक होगा पूरा?

पुणे के रक्षक चौक सबवे का निर्माण करवाने वाली PCMC के सीविल विभाग के चीफ इंजीनियर प्रमोद ओम्बासे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रक्षण चौक पर बन रहा सबवे ट्रैफिक जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के साथ ही पुणे, रावेत, औंध और मुंबई की तरफ से आने वाली गाड़ियों का यात्रा-समय भी काफी हद तक कम कर देगा।

हालांकि इस सबवे का निर्माण कार्य कब तक पूरा कर लिया जाएगा, इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन शेखर सिंह का कहना है कि म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशनल इस परियोजना को निर्धारित समय पर ही पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

More News

Read more about: pune traffic maharashtra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+