Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे को MIDC क्षेत्रों से जोड़ने के लिए ₹200 करोड़ की लागत से बनाई जाएंगी 60 किमी लंबी कई सड़कें, कहां-कहां?

पुणे को MIDC क्षेत्रों से जोड़ने के लिए ₹200 करोड़ की लागत से बनाई जाएंगी 60 किमी लंबी कई सड़कें, कहां-कहां?

पुणे मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) ने 60 किमी लंबी सड़कों का निर्माण करने की योजना बनायी है जो महाराष्ट्र औद्योगिक क्षेत्र निगम (MIDC) क्षेत्रों को जोड़ने का काम करेगी। बताया जाता है कि PMRDA ने 4 प्रमुख MIDC क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 10 स्ट्रेचों का चयन किया है, जहां सड़क परिवहन और यातायात संपर्क से संबंधित समस्याओं को दूर करने की जरूरत है।

कितनी लागत से पुणे में बनायी जाएंगी इन सड़कों को? महाराष्ट्र के कौन-कौन से औद्योगिक क्षेत्रों को इस परियोजना के तहत जोड़ने के लिए चुना गया है?

pune new roads

आइए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं -

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MIDC के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने के लिए PMRDA ने 59.93 किमी लंबी सड़कें बनाने का फैसला लिया है। इन सड़कों को 4 मुख्य औद्योगिक यूनिट से जोड़ने के लिए 10 स्ट्रेच बनाए जाएंगे।

बताया जाता है कि इन यूनिट से जोड़ने वाली सड़कों को बनाने की मांग पिछले लंबे समय से विभिन्न औद्योगिक कंपनियों की ओर से की जा रही हैं, इससे न सिर्फ सड़क-यातायात संपर्क बेहतर होगा बल्कि ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी कम होंगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इन सड़कों का निर्माण ₹203 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

कौन-कौन से इलाकों को जोड़ेंगी सड़कें?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MIDC से जोड़ने के लिए PMRDA जिन स्ट्रेच पर सड़कों का निर्माण करेगी उनमें शामिल है -

  • राजनगांव MIDC से पुणे-अहमदनगर रोड।
  • पिरनगुट से पुणे-सातारा रोड।
  • कोलाड नेशनल हाईवे से भी यातायात संपर्क को बेहतर बनाने के लिए PMRDA एक स्ट्रेच बनाएगी।
  • तालेगांव-चकन MIDC और नासिक हाईवे।
  • हिंजेवाडी आईटी पार्क और पुणे-सातारा रोड।

क्या कहना है अधिकारियों का?

pmrda midc connecting

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए PMRDA के कमिश्नर योगेश म्हासे का कहना है कि इन सड़कों का निर्माण ₹169.78 करोड़ की लागत से की जाएगी। इसके साथ ही ₹34 करोड़ अतिरिक्त आवंटित किये गये हैं, जिनका इस्तेमाल मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर से मंजूरी मिलने के बाद औद्योगिक कनेक्टिविटी परियोजना के तहत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ₹203.78 करोड़ की मंजूरी दे दी है, जिसमें प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों जैसे हिंजेवाडी, पिरनगुज और राजनगांव आदि में यातायात संपर्क का निर्माण किया जाएगा।

कहां बनेगी कौन सी सड़क?

बताया जाता है कि शिरुर तालुका में 4 प्रमुख सड़कों का निर्माण करने की योजना है, जिसमें शामिल है -

  • ₹19.90 करोड़ की लागत से पिम्प्री डुमला से ढोकासांग्वी तक 12 किमी लंबी सड़क
  • ₹18 करोड़ की लागत से ढोकासांग्वी से निमगाव भोगी होकर मलथन तक 10 किमी लंबी सड़क
  • ₹18 करोड़ की लागत से अहमदनगर से निमगाव भोगी होकर सोनेसांग्वी तक 9 किमी लंबी सड़क
  • ₹12 करोड़ की लागत से करद से निमोन तक 9 किमी लंबी सड़क

हिंजेवाडी औद्योगिक क्षेत्र (मुल्शी) में 3 सड़कों का निर्माण करने की योजना है -

  • ₹13.05 करोड़ की लागत से महालुंगे से हिंजेवाडी फेज 1 तक 36 मीटर चौड़ी और 1.5 किमी लंबी सड़क
  • ₹20.88 करोड़ की लागत से ठाकर वस्ती से मान गावथन तक 2.4 किमी लंबी सड़क
  • ₹30.45 करोड़ की लागत से सूर्या अस्पताल से ठाकर वस्ती तक 3.5 किमी लंबी सड़क

पिरनगुट औद्योगिक क्षेत्र (मुल्शी) में बनने वाली सड़कें -

  • ₹14.5 करोड़ की लागत से उर्वाडे से हिंजेवाडी फेज 3 तक 45 मीटर चौड़ी और 7.1 किमी लंबी सड़क
  • ₹8 करोड़ की लागत से नंद से लवाल तक 3.93 किमी लंबी सड़क
  • ₹15 करोड़ की लागत से नंद से मान तक 30 मीटर चौड़ी और 1.5 किमी लंबी सड़क

More News

Read more about: pune travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+