Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में दो नए मेट्रो रेल कॉरिडोर को मिली मंजूरी, कौन से इलाके मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे?

पुणे में दो नए मेट्रो रेल कॉरिडोर को मिली मंजूरी, कौन से इलाके मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे?

पुणेकरों के लिए अच्छी खबर! पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने 2 नए मेट्रो रूट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इनकी आनुमानिक लागत के विषय में भी जानकारी दे दी गयी है। बताया जाता है कि इन दोनों नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण की जिम्मेदारी पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) पर होगी।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए PMC के कमिश्नर राजेंद्र भोंसले ने बताया कि दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों कॉरिडोर ही एलिवेटेड होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि PMC इन दोनों मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए कोई भी आर्थिक जिम्मेदारी नहीं उठाएगी लेकिन भूमि जरूर उपलब्ध करवाएगी।

pune metro new corridore

कौन-कौन से होंगे 2 नए मेट्रो कॉरिडोर?

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार PMC ने जिन दोनों मेट्रो रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी है, उनमें शामिल है -
1. हदस्पर से लोनी कालभोर
2. हदस्पर से सास्वाड रोड रेलवे स्टेशन

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे मेट्रो रेल परियोजना को क्रियान्वित करने वाली महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महा-मेट्रो) ने PMC को अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) सौंप दी है। मीडिया से बात करते हुए PMC के कमिश्नर राजेंद्र भोसले ने बताया कि इस मेट्रो परियोजना के लिए PMC ने सिर्फ ₹3.6 करोड़ की लागत से भूमि अधिग्रहण के लिए अपनी मंजूरी दी है।

DPR के अनुसार पुणे में हदस्पर से लोनी कालभोर के बीच एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर 11.35 किमी लंबा होगा जिसमें 10 स्टेशन बनाएं जाएंगे। वहीं हदस्पर से सास्वाड रोड रेलवे स्टेशन के बीच 5.57 किमी लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 4 मेट्रो स्टेशन होंगे। कुल लगभग ₹4686 करोड़ की लागत से इस मेट्रो परियोजना को पूरा किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार 20-20 प्रतिशत का अनुदान देगी और 60 प्रतिशत लागत कर्ज से जुटाया जाएगा।

पुणे मेट्रो रेल के निदेशक अतुल गडगिल ने बताया कि हदस्पर से लोनी कालभोर और हदस्पर से सास्वाड रोड रेलवे स्टेशन मेट्रो लाइन खरड़ी से हदस्पर और स्वरगेट होकर खडकवास्ला कॉरिडोर का ही एक लाइन होने वाला है, जिसके लिए राज्य सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी है। हालांकि अभी तक इन अतिरिक्त लाइन के लिए मंजूरी नहीं ली गयी है, जिसके लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कौन-कौन से होंगे स्टेशन?

हदस्पर से लोनी कालभोल लाइन

  • हदस्पर फाटा
  • हदस्पर बस डिपो
  • आकाशवाणी-हदस्पर
  • लक्ष्मी कॉलोनी
  • स्टैड फार्म
  • मंजरी फाटा
  • द्राक्षा बाग
  • टोल नाका
  • वाक वस्ती
  • लोनी कालभोर

हदस्पर बस डिपो से सास्वाड रोड रेलवे स्टेशन मेट्रो लाइन

  • हदस्पर ग्लाईडिंग क्लब
  • फर्संगी आईटी पार्क
  • सुलभ गार्डन
  • सास्वाड रोड रेलवे स्टेशन

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+