Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के सबसे मशहूर रेलवे म्यूज़ियम

भारत के सबसे मशहूर रेलवे म्यूज़ियम

By Khushnuma

यूँ तो भारत हमेशा से ही पूरी दुनिया को अपनी और आकर्षित करता रहा है। चाहे वो अपनी सभ्यता से हो या फिर ऐतिहासिक धरोहरों से। दूर दूर से लोग इसके अनेकों रंगों को देखने आते हैं। तो क्या आप भी तैयार हैं इसके रंगों को देखने के लिए। अगर हाँ तो इस बार सैर कीजिये भारत के 4 रेल म्यूज़ियम की। जो अपने आपमें बेमिसाल हैं।

अकसर हम ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहाँ हसीन वादियां हों, प्राकृतिक सौंदर्य हो, ऐतिहासिक धरोहर हो या फिर वो आपने आकर्षक के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो। तो दोस्तों आज मैं अपने इस आर्टिकल में 4 पर्यटन स्थलों के रेलवे संग्रहालय के बारे में बताऊँगी जो स्थल पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र रहते हैं।

भारत के सबसे मशहूर रेलवे म्यूज़ियम

दिल्ली का राष्ट्रीय रेलवे संग्राहलय
Photo Courtesy: Quoique

दिल्ली, रेलवे संग्राहलय

यूँ तो दिल्ली को दिल वालों का शहर कहा जाता है। क्यूंकि हर व्यक्ति को यह आपने आपमें आसानी से बसा लेती है। साथ ही इसके आकर्षक पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। मुंबई के बाद दिल्ली भारत का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है। मंत्रमुग्ध कर देने वाली नई और पुरानी दिल्ली के मिश्रण में, आपको भारत का इतिहास, संस्कृति और आलीशान विरासतों का संगम मिलेगा।

साथ ही दिल्ली के मुख्य आकर्षणों में से एक राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय का भी आप दीदार कर सकेंगे। इस संग्राहलय की स्थापना 1 फरवरी 1977 में हुई थी। इस संग्राहलय में आप भारतीय रेलवे से जुडी 100 से अधिक वस्तुओं को देख सकते हैं। यह संग्राहलय अपने आपमें लाजवाब है।

भारत के सबसे मशहूर रेलवे म्यूज़ियम

मैसूर का रेलवे संग्राहलय
Photo Courtesy: Ranjithsiji

मैसूर रेलवे संग्राहलय

मैसूर कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह दक्षिण भारत के शाही समावेश के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस शाही शहर की पुरानी चमक-दमक, खूबसूरत गार्डन, हवेलियां और छायादार स्थलों को देख यहाँ आने वाले सैलानी मंतमुग्ध हो जाते हैं। मैसूर शहर की हवाओं में फैली चन्दन की खुशबू लोगों को इतना मनमोहित करती है कि इसे 'संडलवुड सिटी' के नाम से भी पुकारा जाता है।

चामुंडी गैलरी में विकास और प्रसार से परिपूर्ण मैसूर संग्राहलय को 1979 में बनवाया गया था। यहाँ मैसूर महाराज के शाही कोच में आप भारत के बने पहले स्टीम इंजन को भी देख सकते हैं। इस म्यूज़ियम की रौनक में एक ट्रॉय ट्रेन (खिलौना रेल गाड़ी) भी शामिल है जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती है।

भारत के सबसे मशहूर रेलवे म्यूज़ियम

चेन्नई का रेलवे संग्राहलय
Photo Courtesy: Destination8infinity

चेन्नई रेलवे म्यूज़ियम

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई मेट्रोपॉलिटन और कास्मोपॉलिटन सिटी है। जो व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और अर्थव्यवस्था में हमेशा से ही दक्षिण भारत में सर्वोपरि रहा है। यह शहर हमेशा से ही पर्यटकों को अपनी और लुभाता रहा है। यहाँ के आकर्षण अद्भुत और बेहद खूबसूरत हैं वो चाहे मरीना बीच हो या मंदिर या फिर रेलवे संग्राहलय। इस वेकेशन अगर आप चेन्नई आने की सोच रहे हैं तो रेलवे संग्राहलय आना मत भूलियेगा।

भारत के सबसे मशहूर रेलवे म्यूज़ियम

तिरुचिरापल्ली का रेलवे संग्राहलय
Photo Courtesy: Deepu051993

तिरुचिरापल्ली रेलवे संग्राहलय

प्राचीनकाल में चोल साम्राज्य का हिसा रहा तमिलनाडु का तिरुचिरापल्ली एक प्रान्त शहर है। जो अपने आकर्षक दृश्यों और रेलवे संग्राहलय के कारण पर्यटकों के बीच खासा मशहूर है। इस वेकेशन आप तमिलनाडु की सैर के लिए आ सकते हैं साथ ही यहाँ के रेलवे संग्राहलय से भी रूबरू हो सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+