Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कौन से कोच में नहीं चढ़ सकेंगे Waiting List वाले यात्री, जानिए क्या रेलवे का नया नियम?

कौन से कोच में नहीं चढ़ सकेंगे Waiting List वाले यात्री, जानिए क्या रेलवे का नया नियम?

कहीं भी घूमने जाते समय अगर ट्रेन की टिकट बुक करने में कुछ दिनों की देर हो जाती है, तो आपने जरूर गौर किया होगा। ट्रेन की टिकट तो बुक होती है लेकिन वह वेटिंग लिस्ट (Waiting List) में होती है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 1 मई 2025 से Waiting List वाले यात्रियों के लिए नियमों में कुछ बदलाव किये गये हैं।

नए नियमों को समय रहते ही जान ले, वरना कहीं ऐसा न हो कि आप पुराने नियमों का हवाला देकर टीटीई बाबु के साथ बहस में उलझे रह जाएं और टीटीई साहब आप पर रेलवे के नियम तोड़ने के आरोप में जुर्मान लगा कर चले जाएं।

railway new rule

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अब से किसी भी Waiting List यात्री को कुछ खास किस्म की ट्रेन कोच में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। अगर ट्रेन की इन कोच में सफर कर रहे किसी भी यात्री के पास Waiting List वाला टिकट मिलता है, तो उसे बिना टिकट यात्री के तौर पर माना जाएगा। कौन से कोच में प्रवेश नहीं कर सकेंगे Waiting List वाले यात्री?

कौन से कोच में नहीं चढ़ सकेंगे यात्री?

बताया जाता है कि जिन यात्रियों के पास Waiting List वाला टिकट है, उन्हें ट्रेन की शयनयान श्रेणी और एयर कंडिशन (AC) कोच में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। बताया जाता है कि भारतीय रेलवे ने यह फैसला उन यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिनके पास कंफर्म टिकट मौजूद होता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भले ही Waiting List वाला टिकट ऑनलाइन खरीदा गया हो या टिकट काउंटर से, ऐसे यात्रियों को अब जनरल (अनारक्षित) कोच में ही सफर करना होगा। इन यात्रियों को स्लीपर या एसी कोच में चढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कितना होगा जुर्माना?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर किसी भी आरक्षित कोच में कोई Waiting List वाला यात्री यात्रा करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे बिना टिकट यात्रा करने वाला यात्री माना जाएगा। रेलवे के इस नियम का उल्लंघन करने वाले यात्री को ₹220 (शयनयान श्रेणी) या ₹440 (एसी कोच) का जुर्माना हो सकता है। इसके साथ ही जिस स्टेशन से यात्री ट्रेन में सवार हुआ, वहां से अगले स्टेशन तक का किराया भी देना पड़ेगा।

बताया जाता है कि भारतीय रेलवे ने सभी टीटीई को यह सख्त हिदायत दी है कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करें। जिस स्टेशन पर Waiting List वाला यात्री इन दोनों में से किसी भी प्रकार के कोच में प्रवेश करने का प्रयास करता है, उस पर जुर्माना लगाकर उसे अगले स्टेशन पर ही उतार दिया जाएगा।

More News

    Read more about: railways travel irctc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+