Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान की वो 6 जगहें जो हैं मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

राजस्थान की वो 6 जगहें जो हैं मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

राजस्थान, जिसकी पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में होती है जहां शानदार किले और महल हैं, मीलों फैला रेगिस्तान है। राजस्थान को संस्कृति व धरोहर की भूमि के रूप में जाना जाता है। रेगिस्तान की वजह से राजस्थान के बारे में लोगों की धारणा है कि यहां गर्मी और सर्दी के अलावा और कोई मौसम ही नहीं होता है।

लेकिन काफी कम लोगों को ही पता है कि मानसून के समय राजस्थान कितना सुन्दर दिखता है। मानसून का मौसम राजस्थान की ट्रिप पर जाने के लिए बेस्ट होता है क्योंकि तब धुल उड़ने की परेशानी भी नहीं रहती और मौसम भी सुहावना बन जाता है।

मानसून में राजस्थान के इन 6 जगहों पर जरूर घूमें :

1. माउंट आबू

राजस्थान का एकलौता हिल स्टेशन। मानसून के आगमन के साथ ही यह जगह काफी रिफ्रेशिंग बन जाती है। हर तरफ हरियाली तो बढ़ती ही साथ में पहाड़ी इलाकों में कई वाटरफॉल्स भी नजर आने लगते हैं। जब आसमान में काले बादल छाये उस समय माउंट आबू में दिलवाड़ा मंदिर, गुरु शिखर और सनसेट व्यू प्वाएंट घूमना तो बनता है।

2. पुष्कर

पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर की वजह से प्रसिद्ध पुष्कर शहर मानसून के समय काफी सुन्दर नजर आने लगता है। बारिश के बाद एक ओर जहां झील में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जो घाटों की सुन्दरता को भी कई गुना बढ़ा देता है वहीं दूसरी ओर पुष्कर शहर के आसपास फैले गुलाब के बागिचों में भी हरियाली छा जाती है।

3. बुंदी

राजस्थान का यह एक कम लोकप्रिय शहर है, जहां किले, बावड़ी और शानदार महल हैं। मानसून के समय हर दूसरे शहर की तरह ही बुंदी की सुन्दरता में भी चार चांद लग जाते हैं। अगर इस साल मानसून में बुंदी जाएं तो बुंदी पैलेस, तारागढ़ फोर्ट और रानीजी की बावड़ी पर जरूर घूमें। फोटोसेशन के लिए ये जगहें बिल्कुल आइडियल हैं।

4. चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ का किला भारत के सबसे अधिक प्रसिद्ध किलों में से एक है। मानसून के समय जब हल्की-हल्की बारिश हो रही हो, तब इस किले पर घूमना एक अलग ही रोमांच और उत्साह पैदा करता है। मानसून की बारिश शुरू होते ही किले में मौजूद सभी तालाब पानी से पूरी तरह से भर जाते हैं, जो किले की सुन्दरता में चार चांद लगा देते हैं। अगर आप मानसून में चित्तौड़गढ़ जा रहे हैं, तो विजय स्तंभ, कीर्ति स्तंभ आदि भी जरूर देखना जो राजस्थान के गौरव इतिहास का हिस्सा रह चुके हैं।

5. कुंभलगढ़

यूनेस्को का वर्ल्ड हेरिटेज साइट कुंभलगढ़ का किला मानसून के समय हरियाली से भर जाता है। आसमान में जब काले घने बादल छाते हैं, तब किले से अरावली की पहाड़ी का नजारा बड़ा ही सुन्दर दिखाई देता है। मानसून की ट्रिप पर कुंभलगढ़ जाने के दो फायदे हैं, पहला मानसून में राजस्थान घूमना और दूसरा ऐतिहासिक जगहों और इन धरोहरों को करीब से जानने का मौका मिलना।

6. बांसवाड़ा

मानसून आने का मतलब बांसवाड़ा इलाके का हरियाली से भर जाना होता है। बांसवाड़ा क्षेत्र न सिर्फ प्राकृतिक सुन्दरता का धनी है बल्कि जंगल से घिरा हुआ यह इलाका मानसून के समय घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन होता है।

More News

    Read more about: rajasthan monsoon jaipur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+