Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा के इस लग्जरी होटल में हो रही है रकुलप्रीत-जैकी की शादी, कितना है एक दिन का किराया?

गोवा के इस लग्जरी होटल में हो रही है रकुलप्रीत-जैकी की शादी, कितना है एक दिन का किराया?

लोकप्रिय बॉलीवुड कपल रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी गोवा में कल यानी 21 फरवरी को शादी रचाने वाले हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, पहले रकुलप्रीत और जैकी किसी विदेशी लोकेशन को अपनी शादी का वेन्यू बनाना चाहते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अपने देश के ही लोकेशन को चुनने के आह्वान के बाद दोनों ने गोवा में शादी करने का फैसला लिया है।

19 फरवरी से ही दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि इस शादी में दोनों तरफ से ही चुनिंदा मेहमानों को ही शामिल किया जा रहा है। दोनों गोवा के जिस रिसॉर्ट में शादी रचाने वाले हैं, उसे गोवा का सबसे महंगा रिसॉर्ट माना जाता है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस लग्जरी रिसॉर्ट के एक दिन का किराया सुनकर आपके रातों की नींद ही हवा हो जाएगी।

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी गोवा के लग्जरी रिसॉर्ट ITC ग्रैंड गोवा रिसॉर्ट एंड स्पा को अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना है। गोवा के शांत माहौल में बसी इस विशाल प्रॉपर्टी को सेलीब्रिटी शादियों के लिए परफेक्ट लोकेशन माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि समुद्र के किनारे होने की वजह से शादी से जुड़ी सारी रस्मों को बीच पर ही निभायी जा सकती है।

इंडो-पूर्तगाली स्टाइल में डिजाइन किया गया ITC ग्रैंड गोवा रिसॉर्ट में कुल 246 कमरे और सूइट्स, 6 फूड-बेवरेज आउटलेट, 10 बैंक्वेट और मीटिंग वेन्यू हैं। यह रिसॉर्ट 45 एकड़ के क्षेत्र में समुद्र तट से सटा हुआ है। इस रिसॉर्ट में कई तरह से सूइट जैसे गार्डन व्यू प्रीमियम रूम, लगून व्यू प्रीमियम रूम, पूल व्यू रूम, सी व्यू रूम, सी व्यू सूइट, लैप पूल सूइट, लग्जरी सूइट, प्रेसिडेंशियल सूइट आदि हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस रिसॉर्ट में एक दिन रुकने का किराया 22,400 रुपए से शुरू होता है। इस किराए में टैक्स भी जुड़ेगा। यह किराया गार्डन व्यू रूम पर लागू होती है। वहीं लग्जरी सुइट का किराया 86,000 रूपए से शुरू होता है जिसमें टैक्स भी जुड़ेगा। बता दें, ITC ग्रैंड गोवा रिसॉर्ट देश का पहला LEED प्लेटिनम-प्रमाणित रिसॉर्ट है, जो इसे रकुलप्रीत और जैकी की इको फ्रेंडली शादी के लिए एक आदर्श डेस्टिनेशन बनाता है।

नोट : LEED प्लेटिनम एक पुरस्कार होता है जो पर्यावरण अनुकूल इमारतों को 6 श्रेणियों जैसे टिकाऊ साइट, पानी की बचत, ऊर्जा, रीजनल प्रायोरटी आदि के आधार पर प्रदान किया जाता है।

More News

Read more about: goa hotel resort
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+