होरी खेले रघुवीरा अवध में...बिरज में होली आयी रे हो या फिर कोई और फगुआ गीत...मथुरा-वृंदावन की हर गली में ये गीत गुंजने लगे हैं। हो भी क्यों न...लड्डूमार होली और लट्ठमार होली के बाद रंगभरी एकादशी के दिन एक तरफ बनारस में बाबा विश्वनाथ बन-ठनकर माता गौरा का गौना करवाने निकले तो दूसरी ओर मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की धूम मच गयी है।

कल यानी 21 मार्च को वाराणसी में खेली जाएगी विश्वप्रसिद्ध चिता भस्म से खेली जाने वाली मसान होली। वहीं दूसरी ओर मथुरा-वृंदावन-नंदगांव या फिर बरसाना में भी होली का खुमार सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है।
रंगभरी एकादशी पर खेली गयी आइकॉनिक होली की कुछ चुनिंदा तस्वीरें हम लेकर आएं हैं खास आपके लिए...

19 मार्च को बरसाना में खेली गयी लट्ठमार होली।

रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ और माता गौरा के जुलूस पर गुलाल उड़ाते शिवभक्त।

अयोध्या में रंगभरी एकादशी के दिन जुलूस निकालते संत।

राधाकृष्ण के प्रेम रंग में कुछ यूं रंग गये बृजवासी - मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में।

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ-माता गौरा के जुलूस में उमड़ा भक्तों का हुजूम।

आगरा में एक-दूसरे को होली के रंग में रंगती महिलाएं।

पुलिसकर्मी भी कहां बच पाएं - मथुरा में पुलिसकर्मियों से लट्ठमार होली खेलती महिला।

रंगभरी एकादशी के दिन मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण को अपनी भक्ति के रंग में रंगते मथुरावासी।



Click it and Unblock the Notifications














