Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पश्चिम बंगाल : अपने समुद्री तटों के साथ कुछ यूं स्वागत करता है दीघा

पश्चिम बंगाल : अपने समुद्री तटों के साथ कुछ यूं स्वागत करता है दीघा

दीघा के सबसे खास समुद्री तट । Refreshing beaches of digha in west bengal

आकर्षक समुद्री तटों, आसमान छूते खजूर के पेड़, मंदिरों, खूबसूरत वनस्पतियों और जीवों के साथ पश्चिम बंगाल का जीवंत तटीय शहर दीघा हर तरह के सैलानियों का स्वागत करता है। वाणिज्यिक शोषण से अलग यह एक ऐसी जगह है जहां आप आत्मिक और मानसिक थकान उतार सकते हैं। समुद्री लहरों के साथ खेलना और तट पर चहलकदमी करना यहां पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद है।

नारियल के पेड़ों की मीठी गंध और मंदिर की घंटियों की आवाज इस स्थल को खास बनाती है। दीघा में सैलानियों के ठहरने और मौज-मस्ती का सारा इंतजाम है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से पश्चिम बंगाल का यह तटीय शहर आपके लिए कितना खास है। जानिए यहां के शानदार गंतव्यों के बारे में।

न्यू दीघा बीच

न्यू दीघा बीच

PC- Indrajit Das

न्यू दीघा बीच दीघा के सबसे शानदार तटों में गिना जाता है जहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। अपने नाम के साथ तरह ही यह तट हर बार सैलानियों को एक नया अनुभव देता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यह एक शांत समुद्र तट है जो आगंतुकों को एक कायाकल्प अनुभव प्रदान करता है।

मनमोहक समुद्री हवा और हवा के साथ लहराते पेड़ों के पत्ते कुछ अलग अनुभव का एहसास कराते हैं। समुद्र तट के आस-पास ठहरने के लिए लॉज और होटलों की सुविधा उपलब्ध है। परिवार या दोस्तों के साथ यहां का प्लान किया जा सकता है।

शंकरपुर बीच

शंकरपुर बीच

PC- Biswarup Ganguly

न्यू दीघा बीच के अलावा आप यहां के एक और शानदार शंकरपुर बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। समुद्री आबोहवा के शौकीनों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं। दीघा मुख्य शहर से यह बीच थोड़ी दूरी पर ही स्थित है। सैलानियों को यहां का सूर्यास्त, तटो पर पैदल यात्रा और फोटोग्राफी करना बहुत पसंद है।

यहां का सुखद माहौल किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। आप यहां मछुवारों को बड़े-बड़े जालों का साथ मछली पकड़ते हुए देख सकते हैं। समुद्र तट के निकट कुछ मंदिर भी स्थित हैं अगर आप चाहें तो दर्शन के लिए जा सकते हैं।

चंदनेश्वर

चंदनेश्वर

समुद्री तटों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां का चंदनेश्वर मंदिर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मंदिरों में से एक है। यह पवित्र मंदिर देवो के देव महादेव को समर्पित है। यह एक खूबसूरत मंदिर है यहां का सफेद संगमरमर इसकी अद्भुत वास्तुकला को भली भांति चित्रित करता है।

मंदिर का परिसर दैवीय वातावारण से भरा है जहां कुछ देर समय बीताकर आप आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं। विशेष अवसरो पर यहां श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगता है। अपने आध्यात्मिक विकास के लिए आप यहां एक बार जरूर आएं।

तालसारी बीच

तालसारी बीच

PC-Tuli 100986

दीघा मुख्य तौर पर अपने समुद्री तटों के लिए ही जाना जाता है, यहां कई आकर्षक तट मौजूद हैं जहां के भ्रमण का प्लान आप परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं। अन्य बीचों में आप तालसारी बीच की सैर कर सकते हैं। यह तट अपने शांतिपूर्ण अनुभव के लिए जाना जाता है, जहां आप अपना एकांत समय एन्जॉय कर सकते हैं।

दूरदराज के पहाड़ों के शानदार दृश्यों के साथ वनस्पति खूबसूरती इस तट को खास बनाती है। तट पर पैदल यात्रा और समुद्री हवाओं का आनंद लेने के लिए आप यहां आ सकते हैं। इन सब के अलावा आप यहां लजीज सी-फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

समुद्री एक्वेरियम और अनुसंधान केंद्र

समुद्री एक्वेरियम और अनुसंधान केंद्र

PC- Ne0Freedom

देश का सबसे बड़ा इन-हाउस एक्वैरियम, और सबसे अच्छी तरह सुसज्जित, समुद्री एक्वेरियम और रिसर्च सेंटर दिघा के मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है। अपनी जिज्ञासा को शांत करने और अपने बचपने को उजागर करने के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह अनुसंधान केंद्र समुद्री जीवन को आंखों के बिलकुल करीब लाकर रखता है। यह समुद्री एक्वेरियम सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

आप यहां विभिन्न समुद्री जीवों को यहां देख सकते हैं, जिनमें आप एनीमोन, लॉबस्टर, केकड़ों और यहां तक कि शार्क को भी देख सकते हैं। एक रोमांचक और ज्ञानवर्धक सैर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+