Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्यों ऋषिकेश घूमने जाने के लिए सितंबर को कहा जाता है बेस्ट समय! जानें 5 वजहें

क्यों ऋषिकेश घूमने जाने के लिए सितंबर को कहा जाता है बेस्ट समय! जानें 5 वजहें

गंगा के किनारे बसी ऋषिकेश को एक पवित्र स्थान माना जाता है। जीवन में कम से कम एक बार योगनगरी ऋषिकेश की ट्रिप पर जाना तो बनता है। सिर्फ अध्यात्म ही नहीं बल्कि जो पर्यटक एडवेंचर के दीवाने होते हैं, उनके लिए भी ऋषिकेश की झोली में काफी कुछ होता है। खासतौर पर सितंबर का महीना ऋषिकेश जाने के लिए बड़ा ही खास माना जाता है। अगर आप ऋषिकेश जाने के लिए बेस्ट समय की तलाश कर रहे हैं, तो सितंबर बिल्कुल सही समय होगा।

और हां, अगर आप ऋषिकेश जाने का प्लान बना ही रहे हैं तो कम से कम 4-5 दिनों की छुट्टियां जरूर ले लिजीएगा। क्योंकि ऋषिकेश की शांति और सुकून आपको जल्दी वहां से वापस आने नहीं देगी।

rishikesh travel september

चलिए जान लेते हैं कि क्यों सितंबर को ही ऋषिकेश जाने के लिए बेस्ट समय माना जाता है -

1. मौसम

सितंबर तक आमतौर पर हमारे देश से मानसून की विदाई हो जाती है और शरदकाल यानी Autumn भी दस्तक दे चुका होता है। इस समय मौसम बहुत ही साफ और अच्छा होता है। न उमस वाली गर्मी परेशान करती है और सर्दी या कोहरे का कहर शुरू होता है।

तापमान के बढ़ने पर हल्की बारिश की फुहार एक बार फिर से मौसम को ठंडा कर देती है। यह समय योग और ध्यान जैसे आत्मकेंद्रीय अभ्यासों के लिए बेहतर माना जाता है। आप चाहे तो इस समय ऋषिकेश के किसी आश्रम में भी रह सकते हैं अथवा गंगा के घाट पर भी योगाभ्यास कर सकते हैं।

2. एडवेंचर स्पोर्ट्स

ऋषिकेश अध्यात्म या धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ रोमांचक गतिविधियों का भी केंद्र है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस समय विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश में रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेने आते हैं। आमतौर पर मानसून के समय ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग बंद रहती है, जिसे सितंबर के शुरुआत या मध्य से ही फिर से शुरू किया जाता है।

बारिश के बाद गंगा नदी में जलस्तर भी सामान्य से थोड़ा ज्यादा ही होता है। इसलिए रिवर राफ्टिंग करना अच्छा भी लगता है। इसके अलावा ट्रेकिंग, कैम्पिंग, बंजी जंपिंग आदि के लिए भी यह समय बिल्कुल उपयुक्त माना जाता है।

rishikesh river rafting

3. घूमने के लिए मिलेगा ज्यादा समय

सितंबर ऐसा समय होता है, जब न तो अधिक गर्मी होती है और न ठंड या कोहरे का सितम शुरू होता है। दिन का आकार भी लगभग सामान्य ही रहता है और मौसम भी साफ होता है। इसलिए घूमने-फिरने के लिए यह महीना एकदम परफेक्ट माना जाता है।

हिमालय की गोद में बसा यह शहर मानसून के बाद वाली हरियाली से भरा होता है। इसलिए अगर सितंबर में ऋषिकेश के आसपास प्राकृतिक हरियाली को एंजॉय करने का मन बना रहे हैं तो आपके बिल्कुल सही फैसला लिया है। इस समय फोटोग्राफी भी बहुत अच्छी और साफ हो सकेगी। इसलिए ट्रिप पर जाते समय कैमरा जरूर लेकर जाएं।

4. त्योहारों का सीजन

सितंबर के महीने से त्योहारों का सीजन भी शुरू हो जाता है। इसलिए सितंबर-अक्तूबर में आप जब भी ऋषिकेश में जाएंगे, किसी न किसी त्योहार को वहां के अलग अंदाज में एंजॉय करने का आपको मौका जरूर मिलेगा। खासतौर पर गंगा दशहरा के समय, जब मां गंगा के धरती अवतरण की खुशियां मनायी जाती हैं।

हमारे देश में गंगा के किनारे बसे उन चुनिंदा शहरों में से ऋषिकेश एक है, जहां गंगा दशहरा को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मां गंगा की विशेष आरती के साथ-साथ घाटों को दीयों की जगमगाती रोशनी से चौंधिया दिया जाता है।

ganga dussehra rishikesh

5. कम भीड़भाड़

ऋषिकेश जाने का बेस्ट समय सितंबर होने की सबसे बड़ी वजह इस समय ऋषिकेश में पर्यटकों की कम भीड़ का होना भी है। सितंबर से ऋषिकेश में पर्यटकों का सीजन बस शुरू ही होने वाला होता है, इसलिए इस समय बहुत ज्यादा भीड़ नहीं होती है।

अगर आप ऋषिकेश में आराम से घूमना और इस शहर को अच्छी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं, बिना भीड़भाड़ और धक्कामुक्की के शांति से अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो ऋषिकेश जाने का सबसे बढ़िया प्लान सितंबर में ही बनाएं।

More News

    Read more about: rishikesh travel rishikesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+