Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मनाली से लेह की रोड ट्रिप को और भी यादगार बना डालेंगी इन जगहों की खुबसूरती

मनाली से लेह की रोड ट्रिप को और भी यादगार बना डालेंगी इन जगहों की खुबसूरती

रोजमर्रा की भागदौड़ से अलग कुछ दिनों की राहत, दिल और दिमाग को रिलैक्स्ड महसूस करवाने की बात जैसे ही आती है, लोग सबसे पहले लोग रोड ट्रिप पर जाने का सोचते हैं। भारत में कई ऐसी रूट्स हैं, जिन्हें रोड ट्रिप के लिए खूब पसंद किया जाता है लेकिन उनमें सबसे अधिक पसंदीदा रोड ट्रिप मनाली से लेह को माना जाता है।

जिन लोगों को रोमांचक और रोमांटिक दोनों तरह की ट्रिप पसंद हैं, उनके लिए मनाली से लेह की रोड ट्रिप एक आइडियल रोड ट्रिप बन सकती है। रोड ट्रिप का मुख्य आकर्षण रास्तों में आने वाले खास पड़ाव होते हैं। हर गुजरता हुआ पड़ा दिलो-दिमाग को ताजगी से भर देता है।

ladakh road trip

उसी तरह मनाली से लेह की रोड ट्रिप का मुख्य आकर्षण लद्दाख के Passes (दर्रें) हैं, जिनसे गुजरकर ही लेह तक पहुंचते हैं। लद्दाख अपने इन्हीं दर्रों (Passes) की वजह से ही एडवेंचर प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है।

चलिए आपको बताते हैं, जिन शानदार Passes और जगहों से गुजरकर पूरी होती है मनाली से लेह की रोड ट्रिप -

1. मनाली

हिमाचल प्रदेश के इस शानदार हिल स्टेशन से ही इस रोड ट्रिप की शुरुआत होती है। गर्मियों में सुहाना मौसम जहां पर्यटकों को आकर्षित करता है वहीं सर्दियों में यहां होने वाली बर्फबारी और सफेद रंग की चादर में छिपा मनाली शहर पर्यटकों को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

मनाली से लेह का रोड ट्रिप लगभग 473 किमी लंबा है, जिसे पूरा करने में कम से कम 2 दिनों का समय तो लग ही जाता है। हां, अगर आप प्राकृतिक सुन्दरता का लुत्फ उठाते हुए इस रोड ट्रिप में और भी यादें जोड़ते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह सफर थोड़ा और लंबा हो सकता है।

ladakh reason manali to leh road trip

2. रोहतांग पास

इस रोड ट्रिप का अगला पड़ाव है, रोहतांग पास। मनाली से लगभग 51 किमी की दूरी पर मौजूद रोहतांग पास 3900 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इस रूट से होकर ही पांगी, लाहौल स्पिती और लेह जैसी शानदार मंजिलों पर पहुंचा जाता है। बर्फ से ढंकी ऊंची चोटियां और ग्लेशियर इस Pass (दर्रे) की सुन्दरता को कई गुना बढ़ा देती है। रोहतांग पास के करीब से होकर ही गुजरती है चंद्रा नदी, जिसका नीला और साफ पानी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।

3. केयलॉन्ग पास

मनाली-लेह रोड ट्रिप का अगला पड़ा होता है केयलॉन्ग पास। चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुए इस दर्रे और इसकी शानदार खुबसूरती को निहारना कौन नहीं चाहेगा। भागा घाटी के ठीक पास में ही मौजूद केयलॉन्ग पास लाहौल और स्पिती जिले का प्रशासनिक केंद्र भी है। मनाली से लेह (लद्दाख) जाने वाले पर्वतारोही और रोड ट्रिप पर निकले पर्यटक इस जगह पर एक रात रुकना पसंद करते हैं।

manali leh road trip

4. जिस्पा

चंद्रा नदी की घाटी में मौजूद जिस्पा को अगर मनाली-लेह टूर का मुख्य आकर्षण कहा जाए, तो यह कहना गलत नहीं होगा। पानी के प्राकृतिक झरनों, शानदार घाटी, हरियाली और बेहद खुबसूरत ऊंची पहाड़ियों को देखकर पता चलता है कि हमारी प्रकृति में कितने अनमोल मोती छिपे हुए हैं।

5. दार्चा

हिमालय की तलहटी में मौजूद एक छोटा सा गांव। भागा नदी के किनारे स्थित दार्चा गांव केयलॉन्ग से महज 23 किमी की दूरी पर मौजूद है। इस जगह की गिनती उन खास जगहों में होती है, जहां कैम्पिंग की जा सकती है। इस रास्ते से होकर लोग अक्सर मनाली से लद्दाख आते-जाते रहते हैं। इसलिए दार्चा निश्चित रूप से कैम्पिंग जैसे एडवेंचर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

mountains in ladakh

6. बारालाचा ला

मनाली से चलते-चलते अब लद्दाख के जांस्कर क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। यहां का शानदार पर्वतीय दर्रा बारालाचा ला लाहौल को लद्दाख से जोड़ता है। यह एक पठारीय क्षेत्र है जो पीर-पंजाल और हिमालयी पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। मनाली से लेह की इस यात्रा में यह जगह निश्चित रूप से ऐसी जगह है जहां सुकून पर्यटकों के दिल तक उतरती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+