Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में ये जगहें हैं कपल्स के लिए है एकदम बेस्ट..

दिल्ली में ये जगहें हैं कपल्स के लिए है एकदम बेस्ट..

जानिये दिल्ली के बेस्ट रोमांटिक प्लेस के बारे में जहां आप अपने हमदम के साथ एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं...

By Goldi

दिल्ली एक बेहद ही खूबसूरत लेकिन भीड़भाड़ वाला शहर है..यहां हर दिन लाखों की तादाद में पर्यटक दिल्ली घूमने आते हैं। इस सबमे सबसे ज्यादा दिक्कत होती है दिल्ली के युगल प्रेमी जोड़ो, क्यों हर जगह भीड़ होने के कारण वह एक दूसरे एक साथ एक अच्छा समय नहीं बिता पाते।

यूं तो दिल्ली में कई पार्क और किले मौजूद है, जहां युगल प्रेमी नजर आ ही जाते हैं। लेकिन आज अपने लेख के जरिये आपको बताने जा रहें है दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आपके स्पेशल वन के साथ एक खास टाइम स्पेंड कर
सकते हैं।

तो बिना देरी किये नजर डालिए स्लाइड्स पर

आईपी पार्क

आईपी पार्क

पांडवों की राजधानी के नाम पर बना यह आईपी पार्क दिल्ली के प्रमुख पार्कों में से एक है। आप यहां पर तमाम फैमिली वालों, स्टुडेंट्स, पास की बस्तियों के लोग और साथ ही प्रेमी जोड़ों को देख सकते हैं। साथ ही
यह प्रेमी जोड़ों को अपने प्यार का इजहार करने की सबसे सुरक्षित जगह लगती है। जहां वे यहां आने की नजरों के सामने ही अपनी रासलीला रचाने लग जाते हैं।

बोंटा पार्क (कमला नेहरू पार्क)

बोंटा पार्क (कमला नेहरू पार्क)

यह पार्क दिल्ली यूनिवर्सिटी उत्तरी कैम्पस के पास स्थित है..यह पार्क दिल्ली में लवर्स पार्क के नाम से भी विख्यात है।यहां कपल्स आराम से एक दूसरे के साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

सेंट्रल पार्क

सेंट्रल पार्क

दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस के सेंट्रल पार्क स्थित है...यहां एक फैमिली पार्क है लेकिन यहां कपल्स की भीड़ की चलते अब यह लवर्स पार्क के नाम से विख्यात हो चुका है।

जापानी पार्क

जापानी पार्क

रोहिणी स्थित जापानी पार्क भी लवर्स पार्क के नाम से जाना जाता है..यहां पेड़ो की झाड़ियों के बीच युगल प्रेमी देखे जा सकते हैं।

लोधी गार्डन

लोधी गार्डन

यह सफदरजंग के मकबरे से 1 किमी. पूर्व में स्थित है।यहां के खूबसूरत फव्वारे, तालाब, फूल और जॉगिंग ट्रैक सभी उम्र के लोगों को लुभाते हैं। यह जगह कपल्स के लिए दिन में एकदम बेस्ट है क्योंकि दिन के समय यहां ज्यदा भीड़ नहीं रहती है।PC: wikimedia.org

बुद्धा जयंती पार्क

बुद्धा जयंती पार्क

यह पार्क भी रोमांटिक कपल्स के प्यार की जगह मानी जाती है। यहां आने के बाद तो जैसे वो अपनी सुध्-बुध ही गंवा बैठते हैं।आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि वो प्यार का इजहार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+