
मुंबई शहर अपनी व्यस्ततम और भागदौड़ भरी लाइफ के लिए जाना जाता है। गगनचुंबी इमारतों के साथ समुद्री किनारे व फिल्म स्टूडियो यहां की पहचान हैं। बेहतर जिंदगी बनाने का ख्वाब लिए रोजाना यहां हजारों लोग पहुंचते हैं। नाइट लाइफ के लिए मशहूर मुंबई विश्व के चुनिंदा शहरों में गिना जाता है, जहां के लग्जरी होटल्स व रिसोर्ट्स मुंबई आने वाले ट्रैवलर्स के लिए मुख्य गंतव्य माने जाते हैं।
शहर के अंदर और बाहर आपको कई शानदार रिसॉर्ट्स दिख जाएंगे जो अपने रिफ्रेशिंग वातावरण के चलते रोमांटिक प्लेस में तब्दील हो गए हैं। जहां हर प्रेमी जोड़ा आने का ख्वाब देखता है। 'नेटिव प्लानेट' के इस खास खंड में जानिए मुंबई शहर के आसपास मौजूद चुंनिदा रोमांटिक रिसॉर्ट्स के बारे में जहां आपको अपने पार्टनर के साथ कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए।

ज़ारा रिसोर्ट (खंडाला)
मुंबई से लगभग 78 किमी की दूरी पर खंडाला स्थित ज़ारा एक बेहद लग्ज़री रोमांटिक रिसोर्ट है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। शहर की भागदौड़ भरी लाइफ से दूर ज़ारा अपने रिफ्रेशिंग वातावरण के लिए जाना जाता है। रिसोर्ट के कमरों को खासतौर से कपल्स को ध्यान में रखकर सजाया है। जहां आपको एक भी सेकेंड बोरियत महसूस नहीं होगी।
इश्व फरमाने के साथ आप ज़ारा के शानदार रेस्तरां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं। रिसोर्ट घूमने आए कपल्स को कोई भी परेशानी न हों इसलिए यहां के हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट को खास तौर से ट्रेंन किया गया है। पार्टनर के साथ एक यादगार शाम बिताने के लिए ज़ारा एक आदर्श विकल्प है।

डेला रिसोर्ट कुणेगाव (लोनावला)
मुंबई की व्यस्त लाइफ से दूर कुणेगावा स्थित डेला रिज़ॉर्ट बेहद शांत और रोमांटिक प्लेस है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ फ़ुर्सत के पल बिता सकते हैं। यहां दूर-दूर तक आपको परेशान करने वाला कोई नहीं होगा। इश्क फरमाने की यह सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल है।
आप यहां पार्टनर के साथ चाहें तो एडवेंचर गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। इस रिसोर्ट के रूम काफी लग्जरियस है। और नजारे काबिले तारीफ। आप यहां का प्लान किसी भी वक्त बना सकते हैं।

मिस्टिका रिसोर्ट (खंडाला)
सह्याद्री पहाड़ियों की गोद में बसा खंडाला स्थित मिस्टिका रिसोर्ट मुंबई घूमने आए ट्रैवलर्स के मध्य काफी लोकप्रिय है। कुदरती खूबसूरती के बीच इस रिसोर्ट का नजारा देखने लायक है। वैसे तो यहां कपल्स ज्यादा आना पसंद करते हैं, पर यह रिसोर्ट हर उम्र के लोगों को शानदार समय बिताने का मौका देता है।
यहां आप परिवार व बच्चों के साथ भी आ सकते हैं। मुंबई से लगभग 82 किमी की दूरी पर स्थित यह रिसोर्ट कपल्स के लिए किसी जन्नत के कम नहीं। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती के आनंद के साथ यहां के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

द मचान रिसोर्ट (लोनावला)
द मचान लोनावला स्थित एक खूबसूरत रिसोर्ट है, जो अपने आकर्षक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यह रिसोर्ट तीन श्रेणियों में बंटा है, एक फॉरेस्ट मचान, हेरिटेज मचान और तीसरा कैनोपी मचान। यहां के मचान आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं,जो 100 प्रतिशत प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हैं। जो यहां आने वाले सैलानियों को खूब भाते हैं।
आप यहां अपने पार्टनर के साथ एक बेहतरीन शाम बिता सकते हैं। यह रिसोर्ट मुंबई से लगभग 97 किमी की दूरी पर स्थित है।

ट्रेज़र आईलैंड रिसोर्ट (लोनावला)
ट्रेज़र आईलैंड रिसोर्ट तकरीबन 8.3 किमी के क्षेत्र में फैला है, जो शहर की व्यस्त लाइफ से दूर एक शांत किनारा है। इस शानदार रिसोर्ट को लैगून विला, डीलक्स सूट, एक्ज़ीक्यूटिव स्टेश और इकोनॉमी रूम में वर्गीकृत किया गया है। यहां का हर विला लैगून से घिर हुआ है। जहां आप एक शानदार शाम बिता सकते हैं।
यहां बने बरामदों में आप पार्टनर के साथ बैठकर चारो तरफ फैली प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। रिसोर्ट में शानदार कमरों व बाथ टब आदि की शानदार व्यवस्था है। यह खबसूरत रिसोर्ट मुंबई से लगभग 91 किमी दूर लोनावाला में स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications














