लेह लद्दाख एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है.जहां एक बार तो सभी को जाना चाहिए। यकीनन इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। लेह लद्दाख में सुन्दर झीलें और मठ, मन को सम्मोहित कर देने वाले परिदृश्य और पहाड़
की चोटियाँ यहाँ की आकर्षक विशेषताएँ हैं।
यह उत्तर भारत के जम्मू और कश्मीर प्रान्त में एक धरातल है इसके उत्तर में काराकोरम पर्वत और दक्षिण में हिमालय पर्वत है। यह भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है।लद्दाख, विश्व के दो प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं,
काराकोरम और हिमालय के बीच, समुद्र की सतह से 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अतिरिक्त, जांस्कर और लद्दाख की समानांतर पर्वतमालाएँ, लद्दाख की घाटी को चारों ओर से घेरती हैं।
Other articles published on Apr 20, 2017



Click it and Unblock the Notifications














