Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर भारत की गर्मी से राहत दिलाती-हिमाचल की वादियां

उत्तर भारत की गर्मी से राहत दिलाती-हिमाचल की वादियां

By Goldi

उत्तर भारत में गर्मी का दौर जारी है, हर कोई इस भीषण गर्मी से बचने के उपाय में लगा हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां पर्यटकों का बांहे खोल कर इंतजार कर रही है।

सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थल भी अपने सुहावने मौसम से पर्यटकों को आकर्षित करने में लगे हुए हैं। हम आपको अक्सर अपने लेखों से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से रूबरू कराते हैं, लेकिन आज हम आपको अपने लेख से दिखायेंगे यहां की खूबसूरत तस्वीरें, जिन्हें देख यकीनन, एक बार तो आपका दिल कहेगा, चलो भाई बहुत हो गया काम, एक बार इस स्वर्ग को भी जरा घूमकर आया जाये।

अगर आपको सच में यकीन नहीं है, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जबरदस्त तस्वीरों पर नजर डालिए, जिन्हें देखने के बाद आपका मन इन जगहों को घूमने के मचल उठेगा

औली

औली

Pc: Amit Shaw

पूरी दुनिया में स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध औली गर्मियों में भी बेहद ठंडा रहता है, ख़ास बात यह है कि, पर्यटक यहां ओस की ढलानों पर चलते हुए पर्यटक नंदादेवी, मान पर्वत तथा कामत पर्वत शृंख्ला के अद्भुत नज़ारें देख सकते हैं। यात्री इन ढलानों से गुज़रने पर सेब के बाग और हरेभरे देवदार के पेड़ देख सकते हैं। यदि बात पर्यटन पर हो तो यहां ऐसा बहुत कुछ है जो किसी भी पर्यटक का मन मोह सकता है। आइये जानें की औली की यात्रा पर आप वहां क्या क्या कर और देख सकते हैं।

मनाली

मनाली

Pc: Mithil mintu
अप्रैल में भी आप यहां का तापमान महज 10 से 15 के बीच ही रहता है, तस्वीर में आप देख ही सकते हैं, मनाली के मनोरम नजारे। खास बात ये कि, आप मनाली घूमते हुए कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। मनाली आपे पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर दृश्‍यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। ज्ञात हो कि हर साल मनाली में स्कीइंग का आयोजन किया जाता है जहां भराई संख्या में लोग इस खेल में हिस्सा लेने के लिए आते हैं।

स्पीती

स्पीती

Pc: John Hill

स्पीति हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में एक दूरस्थ हिमालय की घाटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्पीती शब्द का शाब्दिक अर्थ है "बीच की जगह" ज्ञात हो कि भारत और तिब्बत के बीच में स्थित होने के कारण इस स्थान का नाम स्पीती पड़ा है।यह जगह बहुत ही उच्च ऊंचाई पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। स्पीति क्षेत्र अपनी बौद्ध संस्कृति और मठों के लिए प्रसिद्ध है। गर्मियों के दौरान का यहां का तापमान करीबन 1 से 10 के बीच में ही रहता है।

केदरनाथ

केदरनाथ

Pc:Paul Hamilton
केदारनाथ हिंदुयों का पवित्र धार्मिक स्थल है, जिसे कपाट 29 अप्रैल को खुल जायेंगे। यहाँ आप मंदिर की खूबसूरत कलात्मक शैली, भक्तों कीआस्थाएं, पर्वतों पर बिखरी रूईनुमा बर्फ, हसीन वादियों में तेज़ हवाओं के झौंके, मंदाकिनी नदी का तेज़ बहाव, कल कल करता पानी का शोर आदि को यहाँ आकर भली भाँती देख सकते हैं। यहीं कुछ दूरी पर एक झील है जो दर्शनीय है इस झील की भी अपनी अलग महत्वता है। यहीं से तक़रीबन 6 किलोमीटर की दूरी पर एक ताल भी है जो की वासुकी ताल के नाम से जाना जाता है। केदारनाथ धाम में आप त्रिजुगीनारायण, अगस्तयमुनि, गौरी कुण्ड, सोन प्रयाग, गुप्तकाशी, उखीमठ, पंच केदार आदि दर्शनीय स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।

शिमला

शिमला

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+