Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शिमला की रोमांचक वादियों में लुफ्त उठायें वेकेशन का

शिमला की रोमांचक वादियों में लुफ्त उठायें वेकेशन का

By Khushnuma

शिमला पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। यहाँ का रंग-रूप, हरी-भरी पहाड़ियां, निर्मल झरने, शांत झीलें ऊंचीं चोटियां आपको अपनी माह-पोश में ऐसे बाँध लेगा कि इनसे दूर होने का मन ही नहीं होगा। यूँ तो शिमला अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है लेकिन यहाँ की ठंडी रातें इसे हमेशा याद रहने वाली सैर बनाती हैं। इसीलिए तो शिमला को 'लॉन्ग मून नाइट्स' यानी 'लंबी चांदनी रातों का मौसम' भी कहा जाता है।

अगर आप इस वेकेशन शिमला आने की सोच रहे हैं तो आपको बतादें की यहाँ पर्यटन की दृष्टि से बहुत कुछ ख़ास है। साथ ही यहाँ आप अनेकों खेलों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। आप स्कीइंग के शौक़ीन हैं तो आप यहाँ जनवरी के मौसम में आ सकते हैं ,क्यूंकि इस मौसम में शिमला बर्फ से ढका हुआ होता है। तो चलिए सैर करते हैं शिमला की।
पढ़ें: खूबसूरत दृश्य और संस्कृति के लिए जाना जाता है कुल्लू

कुफरी

कुफरी

अगर आप स्कीइंग के शौक़ीन हैं तो कुफरी आपके लिए एक बेहतरीन स्थल है जहाँ आप जी भर कर स्कीइंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ के दर्शनीय स्थलों की भी सैर कर सकते हैं।

Image Courtesy:Shmunmun

जाखू हिल

जाखू हिल

जाखू हिल से आप पूरे शिमला शहर का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं यहाँ से शिमला बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देता है। इसी हिल की दूसरी तरफ से आप हिमालय पर्वत का रोमांचक दृश्य देख सकते हैं।

Image Courtesy:Finavon

चाडविक जल प्रपात

चाडविक जल प्रपात

चाडविक जल प्रपात आकर्षक घनी हरी-भरी झाड़ियों से घिरा हुआ एक आकर्षक झरना है। यहाँ पर्यकों का बड़ा सैलाब इस झरने को देखने के लिए लगा रहता है।

Image Courtesy:ShashankSharma2511

समर हिल

समर हिल

समर हिल में आप आकर ठंडी ठंडी हवाओं और रोडोडेंड्रॉन वनों से रूबरू हंगे। यहाँ का दृश्य बेहद लुभावना लगता है। इसलिए यहाँ सैलानी अवश्य आते हैं।

Image Courtesy:Randi Hausken

राज्य संग्राहलय

राज्य संग्राहलय

इस संग्राहलय में हिमाचल प्रदेश की कलाएं, हस्तकला, काष्ठकला,संस्कृति आदि को आप देख सकते हैं। यहाँ आकर आप हिमाचल की सभ्यता से जुड़ सकेंगे।

Image Courtesy:Aleksandr Zykov

क्रेगनानो

क्रेगनानो

नर्म मुलायम हरी-भरी घास वाला यह स्थल पिकनिक के लिए एक बेहतरीन उत्तम जगह है। यहाँ आप घंटों बैठकर सकूँ से वक़्त बिता सकते हैं।

Image Courtesy:Deepaksharma.ds2

चैल

चैल


यह स्थल सबसे ऊँचे क्रिकेट के मैदान के लिए विश्व प्रसिद्ध है। आप यहाँ इस मैदान के साथ साथ महाराजा पटयाला के महल भी देख सकते हैं जो दर्शनीय हैं।

Image Courtesy:Virtous One

नारकंडा

नारकंडा

नारकंडा बर्फ से ढका हिमालय का एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। आप यहाँ स्कीइंग के साथ साथ अनेक खेलों का आनंद भी ले सकते हैं।

Image Courtesy:ShashankSharma2511

नालदेहरा

नालदेहरा

भारत का सबसे पुराना गोल्फ नालदेहरा अपने नौ छिद्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध है ,आप यहाँ आकर इस मैदान के खूबसूरत सौंदर्य को देख दंग रह जाएंगे।

Image Courtesy:Psubhashish

गइटी थिएटर

गइटी थिएटर

गइटी थिएटर वास्तुकला का जीता जागता उदाहरण है। यहाँ कई नाटक जो इस मंच पर प्रस्तुत हुए वह मशहूर हैं। यह इमारत शिमला के दर्शनीय स्थलों में से एक है।

Image Courtesy:Florian Recklebe

प्रॉस्पेक्ट हिल और कामना देवी

प्रॉस्पेक्ट हिल और कामना देवी

प्रॉस्पेक्ट हिल पर देवी कामना का मंदिर है। इस मंदिर तक पहुँचने के लिए प्रॉस्पेक्ट हिल की काफी ऊंचाई चढ़नी पड़ती है। यहाँ से सूर्यास्त का दृश्य अद्भुत होता है।

Image Courtesy:Aleksandr Zykov

हिमालयन पक्षीशाला

हिमालयन पक्षीशाला

हिमालयन पक्षीशाला में पर्वतीय पक्षियों को रखा गया है आप यहाँ आकर्षित पक्षीशाला को देख सकते हैं जो शिमला के दर्शनीय स्थलों में से एक है।

Image Courtesy:BOMBMAN

आकलैंड हाउस

आकलैंड हाउस

आकलैंड हाउस कभी गवर्नर जनरल आकलैंड का हाउस हुआ करता था। यह हाउस शिमला के दर्शनीय स्थलों में से एक है आप यहाँ आकर इस भव्य इमारत की कलात्मक शैली को देख सकते हैं।

Image Courtesy:Frapestaartje

वायसरीगल लॉज

वायसरीगल लॉज


वायसरीगल लॉज ब्रिटिशकाल की इमारतों में से एक है। यह आलीशान भवन पुरातत्व की निशानियों को अपने में समेटे हुए है। आप यहाँ आकर शिमला के पुरातत्व को महसूह कर सकते हैं।

Image Courtesy:Magnus Manske

वार्नस कोर्ट

वार्नस कोर्ट

कला प्रेमियों के लिए यह वार्नस कोर्ट अपने आपमें बेहद सुन्दर है। यहाँ आकर कला प्रेमी इसे देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
Image Courtesy:Magnus Manske

वाइल्ड फ्लावर हॉल

वाइल्ड फ्लावर हॉल

वाइल्ड फ्लावर हॉल देवदार और ऑक के वृक्षों के बीच में बना एक ऐतिहासिक हॉल है जो की दर्शनीय है। आप यहाँ आकर वृक्षों की ठंडी हवा और चिड़ियों की चहचहाहट का लुफ्त उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Rohit Chhiber

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+