Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» सोलन

सोलन – भारत का मशरूम शहर

11

हिमाचल प्रदेश में स्थित सोलन जिला एक सुंदर स्थान है और इसे भारत के मशरूम शहर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती होती है। समुद्र सतह से 1467 मीटर की ऊँचाई पर स्थित सोलन अपने सुंदर दृश्यों के लिये जाना जाता है। संपूर्ण क्षेत्र घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है।

1986 मीटर की ऊँचाई पर स्थित मतिउल चोटी शहर के पूर्व में स्थित है और इसे यहाँ से आसानी से देखा जा सकता है। शहर के उत्तर में कारोल चोटी है जो इस क्षेत्र की सबसे ऊँची चोटी है। सोलन अन्य हिल स्टेशनों जैसे कांडाघाट, कसौली, चैल और दगशाई की सैर के लिये आधार के समान है। घने जंगलों, पहाड़ियों और पहाड़ों के कारण इस क्षेत्र में निर्माण कार्य नही किया जा सकता।

कारोल पर्वत के शीर्ष के पास एक गुफ़ा है जो लोककथाओं के अनुसार  वही गुफा है जहाँ  भारतीय महाकाव्य महाभारत के पांडव उनके निर्वासन के दौरान रहे थे। ब्रिटिश सेना के विरुद्ध 1920 के आयरिश विद्रोह का गठन भी इस क्षेत्र में किया गया था जिसके कारण इस स्थान को ऐतिहासिक महत्व प्राप्त हुआ।

ब्रिटिश द्वारा दो आयरिश सैनिकों की हत्या कर दिए जाने के कारण यह विद्रोह टूट गया जिसके बाद कई बागी सैनिकों को जेल भेज दिया गया। सोलन के प्रमुख पर्यटन के आकर्षण के अंतर्गत युंगडरुंग  तिब्बती मठ, शोलोनी देवी मंदिर,  गोरखा फोर्ट और जाटोली  शिव मंदिर आते हैं।

मूल रूप से सोलन एक औद्योगिक शहर है और कुछ विख्यात उद्योगों का घर है जो इस जगह की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं। यहाँ के कुछ प्रसिद्ध उद्योग हिमालय पाइप उद्योग,  एचएफसीएल  और बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटेड आदि हैं। सोलन का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है जो 67 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह हवाई अड्डा सोलन को भारत के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, नई दिल्ली, श्रीनगर और जयपुर से जोड़ता है। वे यात्री जो रेल द्वारा सोलन पहुँचना चाहते हैं उन्हें कालका स्टेशन तक अपनी टिकिट आरक्षित करनी चाहिए जो गंतव्य से (सोलन से) 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और अमृतसर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से सोलन तक पहुँचने के लिए यात्री दिल्ली और चंडीगढ़ से निजी और राज्य परिवहन की बस द्वारा द्वारा यात्रा कर सकते हैं। सोलन का मौसम सालभर खुशनुमा रहता है। यात्री इस सुंदर स्थान की सैर साल में कभी भी कर सकते हैं।

सोलन इसलिए है प्रसिद्ध

सोलन मौसम

घूमने का सही मौसम सोलन

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें सोलन

  • सड़क मार्ग
    दिल्ली और चंडीगढ़ से सोलन के लिये सरकारी तथा निजी दोनों बसें उपलब्ध हैं। निजी बस का किराया 200 रु. प्रति व्यक्ति है जबकि राज्य परिवहन की बसें सस्ती हैं और अक्सर उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    सोलन का निकटतम रेलवे स्टेशन कालका रेलवे स्टेशन है जो लगभग 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन बाकी के देश से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और विभिन्न शहरों जैसे कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और अमृतसर से भी जुड़ा हुआ है। इस रेलवे स्टेशन पर पहुँचने के बाद पर्यटक टैक्सी द्वारा सोलन शहर तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सोलन का निकटतम हवाई अड्डा चंडीगढ़ हवाई अड्डा है जो शहर से लगभग 67 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह घरेलू हवाई अड्डा विभिन्न स्थानों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर और जयपुर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से पर्यटक किराये की टैक्सी द्वारा सोलन तक पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Fri
Return On
20 Apr,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Fri
Check Out
20 Apr,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Fri
Return On
20 Apr,Sat