Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »माता वैष्णो देवी की गुफा में पहुंचने से पहले ही भक्तों को वर्चुअली मिलेंगे प्राकृतिक गुफा के दर्शन

माता वैष्णो देवी की गुफा में पहुंचने से पहले ही भक्तों को वर्चुअली मिलेंगे प्राकृतिक गुफा के दर्शन

एक समय ऐसा होता था जब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना भारत के सबसे मुश्किल भरे तीर्थ यात्राओं में गिना जाता था। लेकिन सरकार की लगातार कोशिशों के बाद अब यह यात्रा काफी हद तक सरल बनती जा रही है। माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार लगातार काम भी कर रही है।

mata vaishno devi temple

इसी क्रम में अब माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तों को त्रिकुटा पहाड़ियों पर जाते समय रास्ते में ही माता वैष्णो देवी के वर्चुअल दर्शन मिल सकेंगे। श्री वैष्णो माता श्राइन बोर्ड ने 5 जगहों पर 5 वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की है। इसके लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन के रास्ते में 5 जगहों पर कियोस्क स्थापित करने वाली है।

माता रानी के होंगे वर्चुअल दर्शन

vaishno devi katra

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले में स्थित त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता रानी के प्राकृतिक गुफा का वर्चुअल दर्शन कराने की शुरुआत की है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने बताया कि जिन रास्तों से होकर तीर्थ यात्री माता का जयकारा करते हुए भवन तक पहुंचेंगे, उन रास्तों में 5 जगहों पर तीर्थयात्रियों के लिए पवित्र प्राकृतिक गुफा के वर्चुअल दर्शन के लिए कियोस्क उपलब्ध होंगे।

शारदीय नवरात्रि से शुरू होगी सेवा

बताया जाता है कि तीर्थयात्री 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली शारदीय नवरात्रि में केवल 101 रुपये का डिजिटल भुगतान करके वीआर हेडसेट के माध्यम से एक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकते हैं। अंशुल गर्ग ने बताया कि तीर्थयात्री अक्सर दर्शन के लिए एक पुरानी पारंपरिक प्राकृतिक गुफा को खोलने की मांग करते हैं, जिसे साल में केवल एक बार खोला जाता है। इसलिए हमने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए वर्चुअल दर्शन करवाने की व्यवस्था शुरू की है।

temple vaishno devi

कहां-कहां उपलब्ध होंगे कियोस्क

  • निहारिका भवन (कटरा)
  • सेरली हेलीपैड
  • अर्धकुंवारी
  • पार्वती भवन
  • दुर्गा भवन

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए लाभदायक

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए और प्राकृतिक गुफा के माध्यम से दर्शन करने की उनकी इच्छा को अब वर्चुअल मोड से पूरा किया जाएगा। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए लाभदायक होगी, जो प्राकृतिक गुफा के माध्यम से दर्शन करने में ही अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। सीईओ ने कहा कि इस नवरात्र में यात्रा को सुचारू रूप से चलाने और पवित्र दिनों के दौरान भीड़ को कम व नियंत्रित करने के लिए भवन में श्राइन बोर्ड आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर और डिजिटल लॉकर सुविधाएं भी शुरू करेगा।

More News

    Read more about: jammu kashmir katra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+