Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिक्किम का सांग्लाफु लेक पर्यटकों के लिए पहली बार खोला गया

सिक्किम का सांग्लाफु लेक पर्यटकों के लिए पहली बार खोला गया

गर्मी की छुट्टियों में अगर सिक्किम जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पहली बार सिक्किम के सांग्लाफु लेक को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सिक्किम जो अपनी शानदार प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से पर्यटकों में लोकप्रिय है। लगभग 5080 मीटर (16,670 फीट) की ऊंचाई पर स्थित इस लेक के खुल जाने से पर्यटकों को इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता से भी रू-ब-रू हो सकेंगे।

सांग्लाफु लेक जिसे सांग्लाफु चो भी कहा जाता है, सिक्किम के पवित्र झीलों में से एक है। यहां स्थानीय लोग अक्सर आते और पूजा-अर्चनाएं करते हैं। नीले पानी के इस साफ झील के आसपास का पूरे क्षेत्र बर्फ से ढंकी पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो आंखों को एक अलग ही सुकून प्रदान करता है।

sikkim sanglaphu lake

कहां है सांग्लाफु लेक

सिक्किम का सांग्लाफु लेक लाचुंग के पास मौजूद 'जीरो प्वाएंट', जिसे युमसम्डोंग भी कहा जाता है, से 5 किमी की दूरी पर स्थित है। झील को 30 अप्रैल 2024 से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यह जगह पर्यटकों के लिए बिल्कुल नयी है क्योंकि इससे पहले इस झील पर घूमने के लिए पर्यटकों को आने की अनुमति नहीं दी जाती थी। इस झील को पर्यटकों के लिए खोलने से पहले यहां लाचुंग के सम्तेन मॉनेस्ट्री के बौद्ध संतों ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इस प्रार्थना सभा में लाचुंग के होटलों के प्रतिनिधि और कैब ड्राइवर भी शामिल हुए थे।

सांग्लाफु लेक जाने पहले ध्यान दें -

great lake sikkim sanglaphu

अगर आपने सिक्किम और सांग्लाफु लेक जाने की योजना बना ली है, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा ताकि झील और उसके आसपास के परिवेश की स्वच्छता को बनाए रखा जा सकें।

  • पर्यटकों को सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान या टेट्रा पैक खरीदने से बचना चाहिए।
  • अभी झील तक पहुंचने के लिए सिर्फ चार पहिया वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है। जैसे-जैसे बर्फ पिघलेगी, यहां तक पहुंचने की व्यापक योजनाएं बनायी जाएंगी।
  • झील के आसपास अथवा इस क्षेत्र में कहीं भी थुकना सख्त मना है।

बता दें, सिक्किम राज्य के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में मौजूद है, सांग्लाफु लेक। यह जगह न सिर्फ प्राकृतिक सुन्दरता का खजाना है बल्कि स्थानीय लोगों में इस झील की काफी धार्मिक मान्यताएं भी हैं। पिछले कुछ समय में पर्यटकों के लिए सिक्किम लगातार अपने दरवाजे खोल रहा है।

लेकिन इसके साथ ही यहां घूमने जाने वाले पर्यटकों का भी दायित्व बढ़ जाता है कि वे सिक्किम की संस्कृति, वहां की मान्यताओं और प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट न होने दें। चारों तरफ से हिमालय पर्वतश्रृंखला की पहाड़ियों से घिरा सिक्किम का सांग्लाफु लेक पर्यटकों को सिक्किम की उस प्राकृतिक सुन्दरता को दिखाती है जिससे अब तक पूरी दुनिया अंजान ही थी।

More News

    Read more about: travel tourism sikkim lake
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+