भारत के सबसे खुबसूरत राज्यों में शामिल है सिक्किम। सिक्किम की शानदार संस्कृति, यहां का आध्यात्मिक अनुभव, शानदार परिदृश्य और कंचनजंघा की चोटियां...ये सभी मिलकर सिक्किम को देश के दूसरे राज्यों से काफी अलग बनाता है। गर्मी के मौसम में तो सिक्किम की सुन्दरता हर किसी को पसंद आती है। लेकिन क्या आपने कभी सर्दियों में सिक्किम को वंडरलैंड बनते हुए देखा है।

सफेद बर्फ की मोटी परत जब इसकी झीलों और पहाड़ों की चोटियों को जमा होने लगती है तब इसके सामने स्वर्ग की सुन्दरता भी मानों फिकी लगती है। सर्दियों के मौसम का बेस्ट Winter Getawys सिक्किम हो सकता है।
सिक्किम की इन जगहों पर सर्दियों का शानदार अनुभव करें :-
1. युमथांग वैली

सिक्किम का युमथांग वैली गर्मी के मौसम में वैली ऑफ फ्लावर के तौर पर विख्यात है। लेकिन सर्दियां आते ही सिक्किम की यह घाटी सफेद बर्फ की चादर से ढंग जाती है। उस समय युमथांग वैली की सुन्दरता को देखकर ऐसा लगता है मानों समय भी आगे बढ़ना भूल चुका है। इसके साथ ही दूर बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियां और ऐसा ही परिदृश्य भी युमथांग वैली की खुबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
2. गुरुडोंगमार लेक

सिक्किम के गुरुडोंगमार लेक को काफी पवित्र माना जाता है। इस झील के सामने से कंचनजंघा की चोटी का जो नजारा दिखाई देता है उसे भूलना संभव ही नहीं हो पाता है। गुरुडोंगमार लेक दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित कोई लेक है। सर्दियों में जैसे-जैसे तापमान का पारा नीचे की ओर लुढकता है, इस लेक का पानी भी सफेद बर्फ में जमने लगता है।
3. सोम्गो लेक

सर्दियों में अगर आप सिक्किम की ट्रिप पर जाते हैं तो सोम्गो लेक (Tsomgo Lake) को मिस मत करिएगा। इसे छांगु लेक के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों में बर्फबारी और तापमान में गिरावट के कारण यह लेक भी जमने लगता है। चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा यह लेक जब जमकर पूरी तरह से सफेद हो जाता है, तब यह बहुत सुन्दर दिखता है।
4. नाथु ला पास

सिक्किम में सर्दियों का कोई भी ट्रिप नाथु ला पास के बिना अधुरा ही माना जाएगा। बर्फ पर चलने वाले बुट, मोटे वाले जैकेट और ग्लब्स के साथ-साथ सनग्लासेज...नाथु ला पास के लिए आपकी पैकिंग पूरी हो चुकी है। इस जगह पर भारी बर्फबारी होती है लेकिन इस पास को पर्यटकों के लिए खुला रखा जाता है, ताकि वे बर्फबारी का आनंद उठा सकें। बता दें, नाथु ला पास एक ऐतिहासिक व्यापारिक मार्ग भी है जिसे ओल्ड सिक्क रूट कहा जाता है। यह भारत को तिब्बत से जोड़ता है।
5. युमथांग वैली का गर्म झरना और टी-गार्डन

चारों तरफ ठंड से ठिठुर रहे लोगों के युमथांग वैली में कुछ ऐसा होता है जो उन्हें काफी राहत पहुंच सकता है। बर्फिली सर्दी में युमथांग वैली का हॉट स्प्रिंग लोगों को बहुत आरामदायक लगता है और इस अनुभव को लोग सालों-साल याद भी रखते हैं। सर्दियों में सड़क के किनारे पर जगह-जगह खिले चेरी ब्लॉसम और बर्फ से ढके पेड़ पौधे खास तौर पर प्रकृतिप्रेमियों को खूब पसंद आता है। सर्दियों में सिक्किम के प्रसिद्ध टी-गार्डन टेमी में जरूर घूमें। यह जगह फोटोग्राफी के लिए बहुत सुन्दर मानी जाती है।
6. Khecheopalri लेक के पक्षी

सर्दियों के मौसम में Khecheopalri लेक में कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षी आते हैं। इस समय यहां आने वाले पर्यटकों के लिए यह प्रमुख आकर्षण का केंद्र होता है। सर्दियों में पक्षियों और प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाते हुए गर्मागर्म थुकपा, मोमो या फिर थेंथुक का स्वाद जरूर लिजीएगा। क्योंकि इन जगहों पर भोजन का जो स्वाद मिलता है वह समतल के शहरों में नहीं मिल पाता है।



Click it and Unblock the Notifications














