Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अदब और तहजीब का शहर लखनऊ

अदब और तहजीब का शहर लखनऊ

भारतीय टीम का लक्ष्य है, विश्वकप की ट्रॉफी उठाना वहीं लखनऊ के लोगों का लक्ष्य हमेशा से ही अदब से पेश आना और अपने बातचीत के लहिजे में नजाकत रखना, जिसमे लखनऊ के लोगों ने हमेशा सफलता प्राप्त की है। ऐसे ही जब विश्वकप 2023 का शेड्यूल जारी हुआ, जिसमे सबको पता चला की उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में विश्वकप के पांच मैच खेले जाएंगे, तो लखनऊ के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में 12,16,21,29 अक्टूबर और 3 नवंबर को मुकाबले खेले गए, जिसमे इंडिया का केवल एक ही मैच था, लेकिन बाकी मुकाबलों में भी क्रिकेट प्रेमी भारी संख्या में मैच देखने के लिए पहुंचे जिससे सबको यह पता चला की लखनऊ में भी क्रिकेट प्रेमियों की कमी बिल्कुल नही है।

lucknow

दुनियाभर में मशहूर है लखनऊ के जायके

अदब और तहजीब के साथ लखनऊ में परोसे जाते है बेहतरीन जायके जिसमे से लखनऊ के गलौटी कवाब, बिरयानी, चाट और सर्दियों में मिलने वाला मलाई मक्खन बहुत प्रसिद्ध है, और इनका लुत्फ उठाने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते है, लखनऊ के अमीनाबाद वाले टुंडे कवाब पर मुकाबलों के दौरान अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और टीम होटलों में खिलाड़ियों ने भी लखनवी जायकों का लुत्फ उठाया।

लखनऊ स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम की बहुत तारीफ हुई

2017 में तैयार हुए इस स्टेडियम को कुछ खास बातों का ध्यान रखते हुए बनाया गया था, लखनऊ का स्टेडियम देखने में जितना खूबसूरत है उससे कई ज्यादा उसकी खूबियां उसे खास बनाती है जैसे फैंस के लिए सुविधाजनक एंट्री सिस्टम, 50000 लोगों के बैठने की व्यवस्था और सबसे महत्वपूर्ण ड्रेनेज सिस्टम, लखनऊ में अब तक कई अंतरराष्ट्रीय और लीग मैच खेले जा चुके जिसमे बारिश ने खलल तो डाला लेकिन मैच पर ज्यादा प्रभाव देखने को नही मिला।

इस विश्वकप 2023 के मुकाबलों में ज्यादा बारिश देखने को नही मिली, लेकिन जिन मुकाबलों में भी बारिश हुई उन मुकाबलों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा, जिसके चलते अच्छे ग्राउंड स्टाफ और ड्रेनेज सिस्टम की बहुत तारीफ हुई और आईसीसी के साथ साथ खिलाडियों ने भी इसकी काफी सराहना की।

More News

    Read more about: lucknow
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+