Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »World Snakes Day 2022 : भारत में बेहतरीन स्नेक पार्क, देखें लिस्ट

World Snakes Day 2022 : भारत में बेहतरीन स्नेक पार्क, देखें लिस्ट

भारत में सांपों की लगभग 270 प्रजातियां हैं, जिनमें से करीब 60 जहरीले हैं। वहीं भारत में पाया जाने वाला किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। बता दें भारत में चार अत्यधिक जहरीले सांप इंडियन कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और सॉ स्केल्ड वाइपर हैं। वहीं अजगर की बात करें, तो ये दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक है। "इंडियन कोबरा" भारत में आसानी से मिल जाता है। साथ ही नाग पंचमी त्योहार पर भारत में लोग इंडियन कोबरा की पूजा भी करते हैं।

snake park

जैसा की 16 जुलाई को वर्ल्ड स्नेक डे हैं तो आज हम आपको भारत में स्नेक पार्क के बारे में बताएंगे।

यहां हमने बेहतरीन स्नेक पार्क की लिस्ट बनाई है।

काटराज स्नेक पार्क:

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है प्रसिद्ध काटराज स्नेक पार्क। बता दें काटराज स्नेक पार्क का नाम हाल ही में बदल कर राजीव गांधी चिड़ियाघर रखा गया है। यह स्नेक पार्क पुणे के मुख्य आकर्षण केन्द्र में से एक है। यहां सांप के ढ़ेर सारे प्रजाति हैं, जिसको करीब से देखने के लिए आपको एक बार काटराज स्नेक पार्क जरूर जाना चाहिए। इस प्रसिद्ध पार्क में सभी प्रकार के जंगली जानवरों और सरीसृप जैसे मगरमच्छ, मॉनिटर छिपकली और कछुओं को देखा जा सकता है। काटराज स्नेक पार्क में एंट्री शुल्क 30 रुपया रखा गया है।

परसिनिकादावु स्नेक पार्क:

केरल के कन्नूर शहर में स्थित है परसिनिकादावु स्नेक पार्क। यह प्रसिद्ध स्नेक पार्क सांपों, सरीसृपों, पक्षियों और कछुओं के विशाल संग्रह को समेटे हुए है। परसिनिकादावु स्नेक पार्क दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख स्नेक पार्कों में से एक है। बता दें ये भारत में सबसे जहरीले सांप किंग कोबरा का घर है। यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए प्रमुख आकर्षणों के केंद्र में से एक है। यहां एंट्री शुल्क 40 रुपया रखा गया है।

snake park

कलकत्ता स्नेक पार्क

कलकत्ता स्नेक पार्क पूर्वी भारत का पहला स्नेक पार्क है। बता दें इस स्नेक पार्क की स्थापना जाने-माने पशुचिकित्सक श्री दीपक मित्रा के प्रयासों से की गई थी। कलकत्ता स्नेक पार्क सांपों के संरक्षण के लिए एक आदर्श जगह है। इस पार्क में सांपों की दुर्लभ प्रजातियों के साथ कुछ लोकप्रिय नस्लें भी हैं। यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है येलो मॉनिटर छिपकली।

गिंडी स्नेक पार्क:

चेन्नई स्तिथ भारत के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यान, गिंडी राष्ट्रीय उद्यान के बगल में स्थित है गिंडी स्नेक पार्क। यहां किंग कोबरा, अजगर, रसेल वाइपर और अन्य रैपटाइल जैसे घातक खतरनाक सरीसृप प्रमुख आकर्षण हैं। यह भारत के खूबसूरत स्नेक पार्कों में से एक है। यहां एंट्री शुल्क 20 रुपया रखा गया है।


बन्नेरघट्टा स्नेक पार्क:

बैंगलोर से लगभग 21 किमी दूर स्थित है बन्नेरघट्टा स्नेक पार्क। बता दें बन्नेरघट्टा में भारत का पहला बटरफ्लाई पार्क भी है। बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बैंगलोर में सबसे अच्छे वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है। यहां प्रमुख आकर्षणों में क्रोकोडाइल फार्म, बटरफ्लाई पार्क और स्नेक पार्क शामिल हैं। यहां एंट्री शुल्क 40 रुपया रखा गया है।

snake park

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+