Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : होटल में बुकिंग से लेकर अम्यूजमेंट पार्क में खास ऑफर, जमकर उठाएं लाभ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : होटल में बुकिंग से लेकर अम्यूजमेंट पार्क में खास ऑफर, जमकर उठाएं लाभ

आज के युग में महिलाएं मल्टीटास्किंग मानी जाती है। वह जितनी कुशलता के साथ अपने घर-परिवार को संभालती हैं। ऑफिस, खेल के मैदान, वैज्ञानिक शोध से लेकर युद्ध क्षेत्र तक में उतनी ही कुशलता का परिचय देती हैं। जीवन व समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भारीदारी और अपने अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक बनाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में पुरुषों के बराबर सम्मान और कार्य के अवसर प्रदान करना है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 'लैंगिग समानता पर ध्यान देना' (Embress Equity) की थीम पर मनाया जा रहा है।

womens day special

अपने काम-काज और परिवार में ही हमेशा मगन रहने वाली महिलाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को इस खास दिन (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) को मनाने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से खास महिलाओं के लिए कई तरह के ऑफर दिये और कई क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 पर महिलाओं के लिए कहां कौन सा खास ऑफर दिया जा रहा है।

एक दुनिया सिर्फ महिलाओं के लिए

एक ऐसी दुनिया जहां सिर्फ महिलाएं हो...जी हां। अक्सर महिलाओं को आपने ऐसा कहते हुए जरूर सुना होगा। जिस जगह पर सिर्फ महिलाएं होती हैं, वहां होती है ढेर सारी मस्ती, गपशप और हंसी-मजाक। इसी बात को सच साबित कर रहा है 'वंडरला पार्क्स और रिसॉर्ट'। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खास वंडरला की तरफ से खास वीमेंस डे ऑफर दिया जा रहा है।

इसमें 8 मार्च को पार्क में सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलेगी। इतना ही नहीं, इस दिन हर टिकट पर Buy 1 Get 1 का ऑफर भी दिया जा रहा है, खास महिलाओं के लिए। यह ऑफर कोच्चि, बैंगलोर और हैदराबाद पार्क में उपलब्ध है। टिकट की बुकिंग wonderla.com पर जाकर ऑनलाइन की जा सकती है।

स्पेशल ब्रंच एंड पेंटिंग

घर और ऑफिस की भागादौड़ी के बीच महिलाओं को अपने लिए थोड़ा भी समय नहीं मिल पाता है। इसका अक्सर वे अफसोस भी करती रहती हैं। उनके इसी अफसोस को थोड़ा कम करने की जिम्मेदारी book my show ने उठायी है। book my show ने वीमेंस डे स्पेशल ब्रंच एंड पेंट का आयोजन किया है। 10 मार्च (रविवार) को सुबह 11 बजे से क्राफ्ट इवेंट आयोजित होगा।

सबसे अच्छी बात है कि अगर आपको क्राफ्ट, आर्ट या फिर पेंटिंग का शौक है, लेकिन आप बिगिनर लेवल पर ही हैं, तब भी आप इसमें हिस्सा ले सकती हैं। इसके साथ ही यहां खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा, जिसके लिए ₹1,999 का शुल्क चुकाना होगा। इसकी बुकिंग आप book my show के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकती हैं।

international womens day 2024

होटल में 50% का डिस्काउंट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MTDC) के होटल की बुकिंग पर 50% का डिस्काउंट देने का फैसला लिया गया है। यह डिस्काउंस केवल महिला पर्यटकों को ही दी जाएगी। इसलिए अगर मार्च के दूसरे सप्ताह के शुरुआत में महाराष्ट्र में कहीं घूमने जाने और होटल बुक करने का प्लान बना रहे हैं तो समझदारी इसी में होगी की बुकिंग हमेशा घर की महिलाओं के नाम पर ही करें और पूरे 50% का डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठाएं।

हर रोज पुरस्कार जीतने का मौका

दिल्ली मेट्रो की तरफ से वीमेंस डे क्वीज का आयोजन किया जा रहा है। सही जवाब देने पर हर दिन एक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो की तरफ से महिला यात्रियों के लिए ऑनलाइन एक्सपीरियंस शेयरिंग और लाइव थीम बेस्ड आर्ट वर्क प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

लाइव थीम बेस्ड आर्ट वर्क प्रतियोगिता दिल्ली के हौज खास, राजीव चौक, विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर 29 फरवरी को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी। इसकी बुकिंग DMRC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 से 27 फरवरी के बीच कर सकती हैं।

ऐतिहासिक धरोहरों में फ्री एंट्री

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को कुछ ऐतिहासिक धरोहर, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी आर्कियोलॉजीकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के पास है, में खासतौर पर महिलाओं को फ्री एंट्री मिलेगी। जिन ऐतिहासिक धरोहरों में 8 मार्च को महिलाएं फ्री एंट्री कर सकेंगी, उनमें दिल्ली का लाल किला (एंट्री फीस : 35 रुपए), आगरा का ताजमहल (एंट्री फीस : 50 रुपए) और दिल्ली का कुतुब मीनार (एंट्री फीस : 40 रुपए) शामिल हैं।

More News

    Read more about: bangalore mumbai delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+