Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फूलों से रंगीन क्यारियों में जीना है 'देखा है ख्वाब' वाला मोमेंट, तो चलें आएं इन जगहों पर

फूलों से रंगीन क्यारियों में जीना है 'देखा है ख्वाब' वाला मोमेंट, तो चलें आएं इन जगहों पर

फिल्म 'सिलसिला' का वह गाना याद है, जिसमें अमिताभ बच्चन और रेखा कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन में रंगीन फूलों के बीच गाना गाते हैं, 'देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए...'। भले ही उसके बाद फिल्मों में सरसो के खेत से लेकर गन्ने के खेत तक...न जाने कितनी तरह के पेड़ों के आसपास घूमते हुए हीरो-हीरोइन पर गाने फिल्माए गये हैं।

लेकिन हर कपल का सपना अमिताभ बच्चन-रेखा की तरह 'देखा है ख्वाब' वाला Moment जीने का होता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ इस मोमेंट को जीना चाहते हैं, तो फिर ज्यादा देर मत किजीए। वसंत में घूमने के लिए बेस्ट इन जगहों में अपनी पसंदीदा जगह को चुनकर जल्दी घूमने का प्लान बना लें।

honey bee on a flower

नोएडा फ्लावर शो

इस समय दिल्ली और NCR में कई फ्लावर फेस्टिवल एक के बाद एक चल रहे हैं। 22 फरवरी से 24 फरवरी तक नोएडा के रामलीला मैदान, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 21 में चल रहा है वार्षिक फ्लावर शो। इस साल फ्लावर शो का यह 36वां संस्करण है। यहां 70 से अधिक प्रजातियों के फूलों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फ्लावर शो का मुख्य आकर्षण फूलों और पेड़ों की डाली से बनाया गया तोरण है, जिसके नीचे से गुजरकर हर दर्शक यहां पहुंच रहा है।

कश्मीर

कश्मीर एक ऐसी जगह है जिसकी झोली में हर सीजन में आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ न कुछ खास जरूर होता है। कभी बर्फ की सफेद चादर तो कभी चेरी ब्लॉसम, कभी सेब के बागान तो कभी रंगीन फूलों की कालीन लिये कश्मीर अपने मेहमानों का स्वागत करता है।

इस साल कश्मीर में देर से बर्फबारी हो रही है। इसलिए वसंत के मौसम में अगर आप कश्मीर जाने का प्लान बनाते हैं तो सोनमर्ग और गुलमर्ग को सफेद बर्फ की चादर तले ढंका हुआ पाएंगे। वहीं श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन, मुगल गार्डन और निशात बाग को चेरी ब्लॉसम और दूसरे कई तरह के फूलों से सजा हुआ भी देख सकेंगे।

tulip garden kashmir

शिलॉन्ग, मेघालय

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग को पूरब का स्कॉटलैंड कहा जाता है। सर्दियों के अलावा शिलॉन्ग में घूमने जाने के लिए वसंत ऋतु को भी परफेक्ट माना जाता है। इस समय शिलॉन्ग के हर बागिचे में आपको ढेर सारे ऑर्किड और रोडोडेंड्रोन के फूल देखने को मिल जाएंगे। इससे शहर बेहद सुन्दर पहाड़ी शहर की खुबसूरती में चार चांद ही लग जाता है।

cherry blossom bangalore

कुर्ग, कर्नाटक

कुर्ग मूल रूप से कॉफी के बागानों और सुबह कोहरे से भरी शानदार परिदृश्यों के लिए फेमस है। वसंत के मौसम में पहाड़ों पर बने कॉफी के बागिचों में मानों जान ही आ जाती है क्योंकि इस कॉफी के पेड़ों पर फूल खिलने लगते हैं। कॉफी से सफेद फूलों की वजह से पूरा बागिचा न सिर्फ बेहद सुन्दर दिखता है बल्कि कॉफी की सुगंध से भी भर जाता है।

ऊटी, तमिलनाडु

नीलगिरी पहाड़ियों की गोद में बसा ऊटी हमेशा से ही अपने शानदार पर्यावरण और परिदृश्यों की वजह से पर्यटकों की पसंदीदा जगह रहा है। लेकिन वसंत ऋतु में इस जगह की सुन्दरता में चार चांद लगाने कई तरह के फूल जैसे रोडोडेंड्रोन, ऑर्किड और कई रंगों वाले गुलाब खिलते हैं। उस समय ऐसा लगता है कि खासतौर पर ऊटी की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए ही ये फूल खिल रहे हैं।

flowers in delhi

वसंत ऋतु में अगर घूमने की जगहों की लिस्ट बना ही रहे हैं तो उसमें रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान को भी जरूर शामिल कर लें। क्योंकि इस समय जंगल में हरियाली तो बढ़ ही जाती है, साथ में मौसम सुहाना होने के कारण वन्य जीवों को देखने की संभावनाएं भी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+