Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सेंट पॉल कैथेड्रल- कोलकाता में वास्तुकला का चमत्कार!

सेंट पॉल कैथेड्रल- कोलकाता में वास्तुकला का चमत्कार!

कोलकाता के सेंट पॉल कैथेड्रल की आभासी यात्रा!

भारत की प्राचीन राजधानी होने के साथ-साथ कोलकाता भारत का ऐसा शहर है जो आज भी अपने संस्कृति, इतिहास और विरासतों के लिए पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। नई पुरानी चीज़ों का ऐसा संगम जो और कहीं आपको देखने को नहीं मिलेगा। यहाँ की हर एक इमारत में यहाँ की परंपरा और इतिहास झलकता है। घरों से लेकर दुकानों में पुरानी सभ्यता और वास्तुकला की झलक आज भी दिखाई देती है।

आज भी यहाँ बहुत सी इमारतें गोथिक, बरोक, रोमन और इंडो-इस्लामिक स्थापत्य शैली की हैं। ब्रिटिश काल की कई इमारतें अच्छी तरह से संरक्षित हैं व अब धरोहर घोषित हैं, जबकि बहुत सी इमारतें ध्वंस के कगार पर भी हैं। ऐसे ही कई सुन्दर स्थापत्य कला के नमूनों को अपने में संजोये हुए कोलकाता में भारत के कई अच्छे चर्च(गिरिजाघर) भी स्थापित हैं, जिनमें से एक है सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च। वास्तुकला का यह ऊँचा अद्भुत नमूना पर्यटकों को अपनी ओर खींच ले जाता है।

कोलकाता में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

चलिए आज हम इसी वास्तुकला के शानदार नमूने के बारे में और जानते हैं उसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ।

कोलकाता पहुँचें कैसे?

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च अपने इतिहास, संस्कृति और धार्मिक प्रासंगिकता के लिए देश भर में प्रसिद्ध है।

Image courtesy:Mike Prince

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

शहर का प्रमुख और ऐतिहासिक स्थल होने की वजह से हर साल यहाँ हर दिन पूरे विश्व से हज़ारों की संख्या में पर्यटक इसके दर्शन को आते हैं।

Image courtesy:Mike Prince

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

यह चर्च उन सबसे बेहतरीन इमारतों में से एक है जिन्हें गोथिक शैली की वास्तुकला में बनाया गया है।

Image courtesy:Ankitesh Jha

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

हालाँकि चर्च की आधारशिला सन् 1839 में रखी गई थी, जिसे बनाकर सन् 1847 तक पूरा किया गया।

Image courtesy:Indianpitta

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च कोलकाता का सबसे बड़ा चर्च है और इसके साथ ही साथ यह यहाँ का सबसे पहला चर्च भी है जिसे ब्रिटिश साम्राज्य के विदेशी क्षेत्र में बनाया गया था।

Image courtesy:দেবর্ষি রায়

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

यह चर्च कुछ-कुछ इंग्लैंड के नॉर्विच कैथेड्रल की तरह प्रतीत होता है।

Image courtesy:shankar s.

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

आज आप इस वास्तुकला को जो निहार रहे हैं, यह इतिहास में दो बार भूकंप की वजह से ध्वस्त भी हो चूका है जिसे फिर से निर्माण कार्य कर संरक्षित किया गया है।

Image courtesy:Tinucherian

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

ऐसा माना जाता है कि इस चर्च का निर्माण यूरोपियन लोगों की जनसँख्या में वृद्धि होने की वजह से सेंट जॉन चर्च के स्थान पर बनवाया गया था।

Image courtesy:Tinucherian

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

इसका डिज़ाईन प्रसिद्ध अंग्रेजी वास्तुकार मेजर डब्ल्यू. एन. फोर्बेस द्वारा तैयार किया गया था।

Image courtesy:Bernard Gagnon

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

यह ऐतिहासिक चर्च कला का एक खूबसूरत नमूना है जिसमें पतले सीधे खड़े खम्भे, मेहराब और समभार सहारे सुसज्जित हैं।

Image courtesy: Biswarup Ganguly

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

चर्च के अंदरूनी हिस्से में सेंट पॉल की ज़िन्दगी से जुड़े तस्वीर, पोस्टर और अन्य दस्तावेज़ प्रदर्शित हैं जिनमें उनके पवित्र कर्मों का चित्रण किया गया है।

Image courtesy:shankar s.

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

चर्च के अंदर का माहौल बड़ा ही सुखद है और यह आपको शोर शारबों और अराजक तत्वों को भूल एक सुखी और शांत वातावरण का अनुभव प्रदान करता है।

Image courtesy:Tinucherian

सेंट पॉल कैथेड्रल

सेंट पॉल कैथेड्रल

जिन लोगों को मेडिटेशन में रूचि है या चर्च में आकर मेडिटेशन करने का मन है उनके लिए चर्च के अंदर ही एक छोटा सा ध्यान केंद्र घर भी बनाया गया है।

Image courtesy:Mjanich

सेंट पॉल कैथेड्रल पहुँचें कैसे?

सेंट पॉल कैथेड्रल पहुँचें कैसे?

इस चर्च को खोज निकालना बहुत ही आसान है क्यूंकि यह कोलकाता के एक और अन्य प्रमुख स्थान, विक्टोरिया मेमोरियल के पास ही स्थित है।

Image courtesy:Sarindam7

कोलकाता में अन्य पर्यटक स्थल

कोलकाता में अन्य पर्यटक स्थल

कोलकाता में पर्यटकों के लिए कई सारी जगह हैं घूमने के लिए। कोलकाता की और भी जगहों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें और अपने अगले कोलकाता की यात्रा में इन जगहों के दर्शन करना ना भूलें।

Image courtesy:Ankitesh Jha

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+