Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ यात्रा पर इन होटलों को बना सकते हैं अपना ठिकाना, रोज होंगे बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ यात्रा पर इन होटलों को बना सकते हैं अपना ठिकाना, रोज होंगे बाबा केदार के दर्शन

पिछले लगभग 1 महीने से केदारनाथ समेत चारधाम की यात्रा चल रही है। पहाड़ों पर मौसम का कोई भरोसा नहीं होता है। कभी बारिश तो कभी अचानक बर्फबारी शुरू हो जाती है। ऐसे में केदारनाथ की यात्रा पर जानेवाले यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किलें होती हैं।

Kedarnath

हम आपको कुछ होटलों के बारे में बता रहे हैं जो केदारनाथ मंदिर के बिल्कुल पास या यूं कहे मंदिर के ठीक सामने स्थित हैं। अगर आप भी केदारनाथ की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इन होटलों में रुकने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि हमारी सलाह है कि केदारनाथ जाने से पहले ही इन होटलों की बुकिंग कर लें।

Nandi

केदारनाथ मंदिर के पास मौजूद इन होटलों की ऑनस्पॉट बुकिंग मिलना बहुत मुश्किल है क्योंकि सभी होटलों में रुम बहुत कम ही होते हैं। सभी होटलों के किराए में समय-समय पर परिवर्तन होता रहता है। इसलिए इन्हें बुक करने से पहले इनके किराए के बारे में जानकारी जरूर हासिल कर लें।

केदारनाथ मंदिर के पास मौजूद होटल -

आगरा हाउस -

केदारनाथ मंदिर से महज 50 मीटर दूर यह होटल आपको बराम्दे में बैठकर ही केदार बाबा के दर्शन करने का मौका देगा।

पटियाला हाउस एंड पंजाब सिंध आवास -

यह होटल केदारनाथ मंदिर के पास बेस्ट होटल माना जाता है। यहां साफ-सफाई का अच्छी तरह से ध्यान भी रखा जाता है।

बिकानेर हाउस -

यह होटल केदारनाथ मंदिर से करीब 100-150 मीटर की दूरी पर है। मंदिर और ग्लेसियर के ठीक बीच में होने की वजह से यहां से प्राकृतिक नजारें काफी सुन्दर दिखाई देते हैं।

गायत्री सदन और राजस्थान हाउस -

ये दोनों होटल ही केदारनाथ मंदिर से थोड़ी दूरी पर है। यहां आपको रात में ओढने के लिए अच्छे कंबल और बिस्तर की अच्छी व्यवस्था है।

Kedarnath

इन होटलों के अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के होटल भी आपको केदारनाथ मंदिर के पास मिल जाएंगे। रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, चमोली जैसी जगहों पर इनके कई होटल आपको मिल जाएंगे। इनकी बुकिंग के लिए आपको GMVN के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।

More News

    Read more about: kedarnath uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+