Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में अगर ये चीजें नहीं खायी तो समझिये कुछ नहीं किया...

कोलकाता में अगर ये चीजें नहीं खायी तो समझिये कुछ नहीं किया...

कोलकाता में उपलब्ध स्ट्रीट फ़ूड की श्रेणी चौंका देने वाली है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आपको अपनी ओऱ खींचते हैं और यह ज्यादा महंगे भी नहीं हैं।

By Staff

देश का प्रमुख कॉस्मोपॉलिटन शहर होने के कारण कोलकाता में विभिन्न प्रजाति के लोग बसते हैं, वो चाहे स्थानीय हों या फिर बाहर से आये हुए लोग हों। अपने सम्पन्न इतिहास और मजबूत संस्कारों के कारण कोलकाता भारत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। यहाँ के प्रमुख आकर्षण जैसे फोर्ट, पार्क और संग्रहालय देश के विभिन्न जगहों से लोगों को अपनी ओर खींचते हैं। पश्चिमी सभ्यता के आगमन के बाद जब मॉल और रेस्टोरेंट का प्रचलन हो गया, कोलकाता ने फिर भी अपने मशहूर सड़क के खाने की सभ्यता को बरकरार रखा और इसे आधुनिकता के आकर्षण में खोने नहीं दिया।

कोलकाता में उपलब्ध स्ट्रीट फ़ूड की श्रेणी चौंका देने वाली है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आपको अपनी ओऱ खींचते हैं और यह ज्यादा महंगे भी नहीं हैं। इससे यह ज़ाहिर है कि उन जगहों पर जहाँ ऐसा खाना मिलता है लोगों की भीड़ लगी होती है। यहाँ पर उन इलाकों की लिस्ट दी जा रही है जहाँ पर आप जाकर अपने पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड का मज़ा ले सकते हैं।

कमाक स्ट्रीट

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट और एजेसी बोस रोड के बीच बसा है कमाक स्ट्रीट, जहां जाना खाने के शौक़ीन हर आदमी के लिए एक आनंददायक अनुभव होगा। यह स्ट्रीट कई तरह के चाट जैसे पापड़ी चाट, बटाटा पूरी और फुचका के लिए मशहूर है। यह स्नैक्स ज़्यादातर सड़कों पर स्टाल में बिकते हैं। यहाँ की दूसरी ख़ास चीज़ है मूंग दाल वड़ा जो मिर्च, लहसन और पुदीने की चटनी के साथ परोसी जाती है। अगर आपने एक बार कमाक स्ट्रीट के खाने को चख लिया तो आपका बार बार यहाँ आने का मन करेगा।

बीबीडी बाग

बीबीडी बाग पूर्वी कोलकाता में बसा है जहाँ पर कई दुकानदार स्टॉल लगाकर लोगों को कई प्रकार के व्यंजन बेचते हैं। इस जगह की एक प्रभावशाली बात यह है कि यहाँ पर व्यंजन लोगों की आँखों के सामने ही बनाया जाता है ताकि वह उसकी गुणवत्ता को लेकर आस्वस्त रहें। यहाँ पर लोगों को साफ सुथरा खाना उपलब्ध कराने की भी पूरी कोशिश की जाती है। यहाँ पर मिलने वाले मशहूर व्यंजन हैं: चाट, तले हुए व्यंजन, चाउमीन और भी कई डिशेस।

लॉर्ड सिन्हा रोड

कोलकाता के एसी मार्केट के बाहर बसे लॉर्ड सिन्हा रोड पर भी शौपिंग के बाद जाकर आप अपनी भूख मिटा सकते हैं। यहाँ के पाव भाजी और चाट जैसे झाल मुरी, भेल पूरी, पापड़ी चाट और फुचका मशहूर हैं। इसके साथ ही यहाँ पर चना चाट भी बिकता है जिसमें निम्बू और मिर्च मिलाकर तीखा बनाया जाता है। इसके बाद पर्यटक यहाँ पर बिकने वाले मसाला सॉफ्ट ड्रिंक और कुल्फी का मज़ा ले सकते हैं।

रसल स्ट्रीट

पार्क स्ट्रीट के पास ही रसल स्ट्रीट है जो मज़ेदार स्ट्रीट फ़ूड के लिये काफी मशहूर है। अपने फुचका और चाट स्टाल के लिए मशहूर रसल स्ट्रीट में कई तरह के रोल जैसे वेजिटेबल रोल, एग रोल और चॉप भी मिलते हैं जो लोग पसंद करते हैं।

कोलकाता के प्रमुख स्ट्रीट फ़ूड

पर्यटक यहाँ पर 'घुंगी' भी खा सकते हैं जो यहाँ का स्थानीय व्यंजन है और यह मसालों, अदरक, नीम्बू और मिर्च के साथ परोसा जाता है। ऊपर बताये गए लोकेशन के अलावा आपको कोलकाता में एस्पलेनैड, चौरंगी और उल्टाडंगा में भी स्ट्रीट फ़ूड खाने को मिल जाएगा। तो देर किस बात की, जाएँ और इन लज़ीज़ स्ट्रीट फ़ूड को एन्जॉय करें।

पढ़ें - ट्रैकिंग के दौरान रखें इन बातों का ख्याल

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+