Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » नैनीताल : समर वेकेशन प्लान बनाने से पहले जानें बेहद जरूरी बातें

नैनीताल : समर वेकेशन प्लान बनाने से पहले जानें बेहद जरूरी बातें

गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए नैनीताल एक आदर्श विकल्प । Nainital is an ideal choice for spending summer holidays.

उत्तर भारत में गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, साथ ही बच्चों की परीक्षाओं की समाप्ति भी हो चुकी है, ऐसे में मानसिक-शारीरिक थकान उतारने के लिए एक समर वेकेशन प्लान तो बनता ही है। गर्मियों में शानदार छुट्टियां बिताने के लिए हिल स्टेशन और समुद्री किनारे आदर्श माने जाते हैं। अगर आप इन छुट्टियों किसी ठंडे पर्वतीय गंतव्य की तलाश में हैं तो आपके लिए नैनीताल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यहां आप पहाड़ी खूबसूरती के अलावा झीलों की सैर का भी आनंद उठा सकते हैं। लेकिन यहां का प्लान बनाने से पहले आप बताई जा रही इन जरूरी बातों का ध्यान अवश्य रखें। जानिए नैनीताल का समर प्लान बनाने से पहले कौन सी बातें जानना बेहद जरूरी हैं।

पीक सीजन की शुरूआत

पीक सीजन की शुरूआत

नैनीताल जैसे हिल स्टेशन गर्मियों के दौरान पर्यटकों से ज्यादा अटे रहते हैं, इस दौरान समर वेकेशन का पीक टाइम शुरू हो जाता है। अगर आप ऑफ सीजन में इन गंतव्यों का प्लान बनाते हैं तो बिना किसी दिक्कत के घूम-फिर सकते हैं, लेकिन गर्मियों के दौरान स्थित विपरित हो जाती है, इसलिए घूमने और ठहरने के लिए आप प्री बुकिंग जरूर कर लें। पीक सीजन में नैनीताल के होटल घूमने आए सैलानियों से डबल चार्ज वसूलते हैं।

साथ ही होटल में कमरा न मिलने की समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिए आप यहां का प्लान बनाने से पहले सटीक जानकारी हासिल कर होटल और घूमने की प्री बुकिंग कर लें।

मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी

PC- Ishrat Khan

समतल मौदानी क्षेत्रों की तुलना में पहाड़ी इलाकों के मौसम में समय-समय पर परिवर्तन होता रहता है। कभी हालात बहुत ज्यादा बिगड़ जाते हैं। जैसे तेज हवाएं यहां प्राकृतिक आपदाओं जैसे समस्या। हालांकि इस विषय में मौसम विभाग भी पूर्ण रूप से सटीक जानकारी नहीं दे पाता।

फिर भी आप मौसम का सही जायजा लेकर यहां का प्लान बनाएं। मौसम के परिवर्तन के कारण कभी-कभी नैनीताल सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इसलिए समर प्लान बनाने से पहले सटीक जानकारी अवश्य रखें।

निजी वाहनों के साथ सतर्कता

निजी वाहनों के साथ सतर्कता

PC- BOMBMAN

अगर आप अपने निजी वाहनों के माध्यम से नैनीताल आने का प्लान बना रहें तो पूरी सतर्कता बरतें। पहाड़ी रास्तें ज्यादा घुमावादार होते हैं, इसलिए वाहन की गति और अपना ध्यान बना कर रखें। साथ ही शराब पीकर वाहन बिलकुल न चलाएं। पहाड़ी इलाके अकसर सड़क हादसों के लिए बदनाम रहते हैं।

आवश्यक सामान

आवश्यक सामान

PC- Ishrat Khan

नैनीताल एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां गर्मियों के दौरान भी शीत लहर चलती है। इसलिए आप अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें। अगर आप परिवार के साथ यहां का प्लान बना रहे हैं तो बच्चों के जरूरी सामान जरूर पैक कर लें।

क्योंकि पहाड़ी इलाकों में दुकानें कई किमी के फासलों में बनी होती हैं। इसलिए जरूरी सामान संबंधी जानकारी अवश्य रखें। खासकर बच्चों का ध्यान इस दौरान ज्यादा रखें।

विशेष आयोजन

विशेष आयोजन

नैनीताल एक प्राकृतिक गंतव्य के साथ एक धार्मिक स्थान भी है। यहां समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। इसलिए अपनी नैनीताल ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आप उस समय का चुनाव करें जब यहां कोई विशेष आयोजन होने जा रहा हो। इससे आप नैनीताल को प्राकृतिक रूप के साथ-साथ धार्मिक रूप से भी समझ सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Ishrat Khan

नैनीताल एक प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य है, जो अपनी झीलों के लिए ज्यादा जाना जाता है। आप यहां तीनों मार्गों से प्रवेश कर सकते हैं। यहां का नजदीकी रेवले स्टेशन काठगोदाम और नजदीकी हवाईअड्डा पंतनगर एयरपोर्ट है। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गो से भी आ सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों के द्वारा नैनीताल राज्य के कई मुख्य पर्यटन गंतव्यों से जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+