Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत रेलवे स्टेशन के पास खुला नया बस टर्मिनल, कितने बजे से कब तक मिलेगी बस सेवाएं?

सूरत रेलवे स्टेशन के पास खुला नया बस टर्मिनल, कितने बजे से कब तक मिलेगी बस सेवाएं?

सूरत रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की वजह से गुजरात राज्य परिवहन निगम (GSRTC) सेंट्रल बस स्टेशन के ठीक बगल में सिटी बस टर्मिनल के विकल्प के तौर पर एक नया बस टर्मिनल का उद्घाटन किया गया। इस बस टर्मिनल से बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) के साथ-साथ सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की सिटी बस सेवाओं का भी संचालन किया जाएगा।

राज्य के मंत्री हर्ष सांघ्वी ने लगभग 5000 वर्ग मीटर में तैयार इस नए बस टर्मिनल का उद्घाटन किया। उम्मीद की जा रही है कि नए बस टर्मिनल के बनने से रेलवे स्टेशन और सेंट्रल बस स्टेशन के आसपास हो रहे ट्रैफिक के भारी घनत्व को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

surat bus terminal

इस बाबत Desh Gujarat के एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरत निवासियों को रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों से अब काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। बताया जाता है कि पुराने बस डिपो को सूरत रेलवे स्टेशन के पास खुले नए बस टर्मिनल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस बस टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद सांघ्वी ने कहा कि सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, सूरत पुलिस और जिला पंचायत ने साथ मिलकर स्टेशन के आसपास ट्रैफिक जाम की परेशानी को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

पहले सिटी बसें रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रहती थी, जिससे ट्रैफिक बाधित होता था। लेकिन अब उन्हें जिला पंचायत की 5000 वर्ग मीटर जमीन पर बने नए बस टर्मिनल में स्थानांतरित कर दिया जाए। इसका नतीजा होता है कि सूरत रेलवे स्टेशन के बाहर का इलाका ट्रैफिक मुक्त हो जाएगा, जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूरत रेलवे स्टेशन के पास खुले नए बस टर्मिनल से सिटीलिंक बस सेवाएं अहले सुबह से देर रात तक मिलेंगी। बताया जाता है कि इस बस टर्मिनल से कुल 26 रूट के लिए 353 बसे पूरे दिन में खुलेंगी, जिसका मतलब है कि हर मिनट इस बस टर्मिनल से करीब 4 बसे खुलेंगी। बसें सुबह 4 से रात को 12 बजे तक मिलेगी। हर दिन यहां से खुलने वाली बसें 4500 ट्रिप लगाएंगी, जिससे करीब 20,000 यात्री हर दिन यात्रा करेंगे।

More News

    Read more about: surat traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+