Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में बनेंगे 31 फ्लाईओवर और 17 अंडरपास, ₹150 करोड़ की लागत से होगा सौन्दर्यीकरण

हैदराबाद में बनेंगे 31 फ्लाईओवर और 17 अंडरपास, ₹150 करोड़ की लागत से होगा सौन्दर्यीकरण

पिछले कुछ समय में धीरे-धीरे हैदराबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर बनती जा रही है। सड़कों का पतला होना, अतिक्रमण और वाहनों की बढ़ती संख्या ने हैदराबाद में ट्रैफिक जाम का लगना आम बना दिया है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने के बारे में सोचा है।

हाल ही में तेलंगाना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया, जिसमें हैदराबाद में ट्रैफिक जाम की परेशानी को कम करने के लिए कारगर कदम उठाने के बारे में बात की गयी है। बुधवार को तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने हैदराबाद में फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया है।

hyderabad charminar

कितने अंडरपास और कितने फ्लाईओवर बनेंगे?

Siasat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना सरकार द्वारा प्रस्तुत किये गये वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में हैदराबाद में लगभग 31 फ्लाईओवर, 17 अंडरपास और 10 सड़कों का विस्तार करने का प्रस्ताव दिया गया है। ये सभी प्रस्ताव हैदराबाद में ट्रैफिक जाम की आम बनती समस्या से निपटने के लिए ही दिया गया है।

बताया जाता है कि नए फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़कों के विस्तार के लिए लगभग ₹7,032 करोड़ का आवंटन देने की घोषणा उपमुख्यमंत्री विक्रमार्का ने की है। हालांकि इनका निर्माण कहां-कहां होगा या कौन सी 10 सड़कों का विस्तार करने की योजना बनायी गयी है, इस बाबत उन्होंने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

शहर का होगा सौन्दर्यीकरण

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना के बजट में राजधानी हैदराबाद का सौन्दर्यीकरण करने के लिए भी निर्धारित राशि आवंटित करने की घोषणा उपमुख्यमंत्री विक्रमार्का ने की है। उन्होंने बजट सत्र के दौरान लगभग ₹150 करोड़ की लागत से हैदराबाद का सौन्दर्यीकरण करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही मुसी रिवरफ्रंट का विकास करने, मेट्रो रेल का विस्तार, क्षेत्रीय रिंग रोड का निर्माण, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेलंगाना भवन का निर्माण और उस्मानिया जनरल अस्पताल का निर्माण जैसे कई अन्य प्रस्ताव बजट में दिया है।

बजट सत्र में की गयी घोषणाएं और आवंटित राशि -

  • ₹1500 करोड़ की लागत से मुसी रिवरफ्रंट विकास
  • ₹500 करोड़ की लागत से ओल्ड सिटी में मेट्रो का विस्तार
  • ₹100 करोड़ फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी को आवंटित
  • यदगिरीगट्टा मंदिर के विकास के लिए ₹200 करोड़ आवंटित
  • वेमुलावडा मंदिर परिसर के विकास के लिए प्रबंधन को ₹100 करोड़ आवंटित
  • सब्जी और मांस-मछली बाजार के लिए ₹100 करोड़ आवंटित

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+