Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »थाईलैंड V/S मलेशिया : बिना वीजा किस देश में घुमने के लिए बनाना होगा कितने रुपए का बजट?

थाईलैंड V/S मलेशिया : बिना वीजा किस देश में घुमने के लिए बनाना होगा कितने रुपए का बजट?

थाईलैंड या फिर मलेशिया की ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं? लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि कौन से देश में कितना खर्च हो सकता है? हम आपको मलेशिया और थाईलैंड दोनों देशों के एक सम्पूर्ण ट्रिप का बजट बता रहे हैं। ताकि आप दोनों देशों में तुलना कर यह निर्धारित कर सकें कि अपने ड्रीम ट्रिप पर कौन से देश में जाना चाहते हैं।

malaysia

गौरतलब है कि थाईलैंड और मलेशिया, दोनों देशों ने ही भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री की घोषणा कर दी है।

थाईलैंड : Now even more amazing :-

भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड काफी किफायती और लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। भारत से बैंकॉक की फ्लाइट के टिकट का खर्च करीब 15,000 रुपए से 20,000 रुपए के बीच हो सकता है। लेकिन कुछ लोकप्रिय शहर जैसे फुकेत, कैराबी और कोह समुई आदि के टिकट के लिए आपको 40,000 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

thailand

आसपास में घूमना :-

थाईलैंड में यातायात के लोकल साधन जैसे बस, ट्रेन, टैक्सी, टूक-टूक, मोटरबाइक और फेरी आदि काफी लोकप्रिय भी हैं और किफायती भी। हालांकि इनका खर्च अलग-अलग हो सकता है। अगर आप बैंकॉक से चियांग मई के लिए ट्रेन या बस लेते हैं, तो उसका खर्च करीब 1,000 से 2,000 रुपए के बीच हो सकता है।

trip thailand

वहीं अगर आप इन दोनों शहरों के बीच की दूरी को तय करने के लिए घरेलु उड़ान का विकल्प चुनते हैं तो उसका खर्च 3,500 से 4,000 रुपए के बीच आपको चुकाना पड़ेगा। स्पीडबोट या फेरी से दो द्वीपों के बीच की आवाजाही करने में 500 से 1,500 रुपए तक खर्च हो सकते हैं।

रहना और खाना :-

थाईलैंड में आपको अलग-अलग बजट के होटल और गेस्टहाउस से लेकर लग्जरी होटल और रिसॉर्ट तक मिल जाएंगे। किसी भी सामान्य होटल या गेस्टहाउस में रुकने के लिए आपको कम से कम 500 रुपए प्रति रात की दर से किराया चुकाना पड़ेगा। वहीं इससे थोड़ा अच्छे होटल में रुकने का खर्च 2,000 से 4,000 प्रति रात की दर से भी हो सकता है। थाईलैंड में खाने-पीने के लिए आपको काफी विकल्प मिल जाएंगे। स्ट्रीट फूड और लोकल रेस्तरां में खाने का खर्च 100 रुपए से 300 रुपए के बीच हो सकता है।

island

अगर आप अपनी ट्रिप को थोड़ा और यादगार बनाना चाहते हैं और थोड़े अच्छे रेस्तरां में खाना चाहते हैं तो वहां आपका बिल 500 रुपए से 1000 रुपए के बीच हो सकता है। यहां पेयजल और पेयपदार्थ 10-50 रुपए के बीच में मिल जाएंगे। हां अगर आप अल्कोल्हल का सेवन करना चाहते हैं तो उसका खर्च इससे थोड़ा ज्यादा होगा।

एक हफ्ते की थाईलैंड ट्रिप का कितना हो सकता है खर्च?

  • फ्लाइट की टिकट (भारत-बैंकॉक-भारत) : ₹20,000
  • वीजा फीस : ₹0
  • लोकल ट्रैवल : ₹10,000
  • रहने का खर्च : ₹14,000
  • खाने-पीने का खर्च : ₹10,000
  • अन्य गतिविधियां : ₹15,000

Total Budget :- करीब ₹71,000

मलेशिया : Truly Asia

malaysia

1 हफ्ते के लिए मलेशिया में घूमने का खर्च :-

  • फ्लाइट का टिकट (भारत-कुआलालाम्पुर-भारत) :- ₹25,000
  • वीजा फीस :- ₹0
  • लोकल बस (बस/ट्रेन/फ्लाइट/फेरी) :- ₹12,000
  • होटल/होस्टल में रहने का खर्च :- ₹21,000
  • खाने-पीने का खर्च :- ₹21,000
  • अन्य गतिविधियों का खर्च :- ₹20,000

Total Budget :- करीब ₹99,000

मलेशिया के अलग-अलग जगहों में एंट्री फीस

mountain view
  • पेट्रोनस ट्वीन टावर : प्रवेश शुल्क - ₹1,425 प्रति व्यक्ति ; LRT ट्रेन से KLCC स्टेशन तक - ₹53।
  • बाटू गुफाएं : प्रवेश शुल्क मुफ्त - डार्क केव कंजर्वेशन साइट - ₹89/ एडुकेशनल टूर - ₹623 ; KTM कोटूमर ट्रेन से बाटू केव्स स्टेशन -₹46।
  • माउंट किनाबालू : किनाबालू पार्क एंट्रांस फीस - ₹267 (वयस्क)/₹178 (बच्चे)। चढ़ाई करने की अनुमति - ₹1,781। माउंटेन गाइड - ₹4,097; कोटा किनाबालू से किनाबालू पार्क के लिए बस - ₹89 प्रति व्यक्ति।
  • परहेंशियन आइलैंड - मरीन पार्क एंट्रांस फीस - ₹534 (वयस्क)/₹267 (बच्चे) ; कुआला बेसुट जेट्टी से बोट - ₹1,246।
  • सिपंदन आइलैंड - मरीन पार्क एंट्रांस फीस - ₹712 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन ; सम्पोर्ना जेट्टी से बोट - ₹2,493।

थाईलैंड और मलेशिया के खर्च की तुलना :-

फ्लाइट टिकट : थाईलैंड (₹24,000-₹40,000) V/S मलेशिया (₹20,000-₹35,000) - मलेशिया की फ्लाइट टिकट थोड़ी सस्ती हो सकती है।

रहने का खर्च : थाईलैंड (औसत खर्च ₹2,500 प्रति रात) V/S मलेशिया (औसत खर्च ₹3,000 प्रति रात) - रहने के मामले में थाईलैंड थोड़ा सस्ता साबित हो सकता है।

खाने का खर्च : थाईलैंड (औसत खर्च ₹200 एक बार का खाना) V/S मलेशिया (औसत खर्च ₹300 एक बार का खाना) - थाईलैंड में मलेशिया की तुलना में खाना सस्ता मिल सकता है।

यहां दिये गये खर्च औसत व अंदाजन हैं। थाईलैंड या मलेशिया की ट्रिप का खर्च आप पर निर्भर करता है कि आप यह ट्रिप कितने लग्जूरियस तरीके से या कितने किफायती अंदाज में पूरा करते हैं।

More News

    Read more about: india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+