Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'तालों में ताल भोपाल का ताल, बाकी सब तलैया': बड़ा तालाब!

'तालों में ताल भोपाल का ताल, बाकी सब तलैया': बड़ा तालाब!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तालाबों का भी शहर कहलाता है। यहाँ बहुत सारे तालाब पर्यटक स्थल के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनमें से बड़ा तालाब सबसे प्रमुख है। भोपाल में इस तालाब के लिए कहा भी जाता है, "तालों में ताल भोपाल का ताल बाकी सब तलैया", अर्थात यदि सही अर्थों में तालाब कोई है तो वह है भोपाल का तालाब। भोपाल के पश्चिमी भाग में स्थित यह तालाब, यहाँ के निवासियों का मुख्य जल स्रोत भी है जो यहाँ की लगभग 40% जनसंख्या को रोज़ पानी की सुविधा प्रदान करता है।

इस बड़े तालाब के साथ, एक छोटा तालाब भी यहाँ है और यह दोनों तालाब मिलकर एक विशाल "भोज वेटलैण्ड" का निर्माण करते हैं।

Bada Talab

कई प्रजाति के पक्षियों का भी बसेरा: बड़ा तालाब
Image Courtesy: Nitinwork

आप जब कभी भी भोपाल की यात्रा पर जाएँ तो इस बड़ा तालाब की सैर पर ज़रूर जाएँ जो यहाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र है। बड़ा तालाब मानव निर्मित तालाबों में से एक और राजा पमारा राजा भोज को समर्पित है।

बड़ा तालाब से जुड़ी कथा

कहा जाता है कि यह भोजताल और भोज वेटलैण्ड, मालवा राजा पमारा राजा भोज द्वारा बनवाया गया था, जिसके नाम पर ही भोपाल शहर का शुरुआत में नाम भोजपाल रथा गया था।

Bada Talab

बड़ा तालाब
Image Courtesy: Abhishek727

इस तालाब को क्यूँ बनाया गया?

हर निर्माण के पीछे एक कारण और कहानी जुड़ी होती है, उसी तरह इस तालाब को बनाने के पीछे भी एक कहानी है। इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि बड़ा तालाब तब बनाया गया जब राजा भोज बहुत गंभीर त्वचा विकार से ग्रस्त हुए। कई वैद्यों से परामर्श लिया गया पर कोई उनकी इस बीमारी को ठीक ना कर सका। तब एक साधु ने उन्हें एक बड़ा सा तालाब बनाने को कहा, जिसमे 365 सहायक नदियों को जोड़ने को कहा और फिर उसके बनने के बाद उसमे डुबकी लगाने से उनकी ये बीमारी ख़त्म हो जाएगी, ऐसा उपाय बताया।

Bada Talab

सारस
Image Courtesy:Jcwf

राजा ने अपने गोंड सेनाध्यक्ष कालिया के साथ मिलकर भाद्भाड़ा पर बने बड़े टैंक वाली जगह को ढूंढा जहाँ 365 सहायक नदियाँ एक जगह मिलती हैं। इस तालाब में राजा भोज की हाथ में तलवार लिए एक प्रतिमा भी खड़ी है, जिनकी वजह से तालाबों के शहर भोपाल की स्थापना हुई थी।

साल भर यहाँ पर्यटक इसके प्राकृतिक दृश्य का आनंद उठाने आते हैं और कई सारे रोमांचक खेलों और क्रियाओं का भी लुत्फ़ उठाते हैं। कायकिंग, कैनोयिंग, राफ्टिंग, वॉटर राफ्टिंग, स्कीइंग आदि जैसी क्रियाएँ यहाँ के बोट क्लब में नैशनल स्कूल सेलिंग द्वारा आयोजित की जाती हैं।

Bada Talab

बड़ा तालाब का बोट क्लब
Image Courtesy: Relax ashish

तालाब के ही दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित वन विहार, पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। आपको यहाँ कई तरह की वनस्पतियों के साथ साथ पक्षियों, जैसे वाइट नेकेड स्टॉर्क,स्पूनबिल्स और कई तरह के सारस जैसी प्रजातियों को देखने का सुखद अनुभव प्राप्त होगा।

तो अब जल्द ही योजना बनाइए भारत के इस बड़े तालाब का खुद से अनुभव करने का और अपनी यात्रा के अनुभव में कुछ और शब्द जोड़िए।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+