Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन शहरों के एयरपोर्ट से ही दिखता है ऐसा नजारा कि बस खो जाने का करेगा दिल

इन शहरों के एयरपोर्ट से ही दिखता है ऐसा नजारा कि बस खो जाने का करेगा दिल

कहीं भी घूमने जाने पर एयरपोर्ट पर उतरकर हम सबसे पहले आसपास अपनी नजर दौड़ाते हैं। कभी एयरपोर्ट पर ही होने वाली विभिन्न गतिविधियां दिखाई देती हैं तो कभी आसपास कुछ ऐसे नजारे दिख जाते हैं जिनपर हमारा दिल ही आ जाता है। यहीं वह परिदृश्य होते हैं जिनकी वजह से हमें उस शहर से पहली नजर का प्यार हो जाता है। कभी-कभी तो ऐसा भी होता है, वापस लौटते समय जब हम उस शहर के एयरपोर्ट पर फिर से पहुंचते हैं, तो उन दृश्यों को ही हमारी निगाहें ढूंढती रहती हैं।

view

आइए आपको कुछ ऐसे एयरपोर्ट के बारे में बताते हैं जहां से ऐसे नजारे दिखते हैं कि उनमें बस खो जाने का दिल करता है।

वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पोर्ट ब्लेयर

port blair

भारत के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में वीर सावरकर इंटरनेशन एयरपोर्ट, पोर्ट ब्लेयर शामिल है। यह एयरपोर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का मुख्य हवाई अड्डा है। एयरपोर्ट पर विमान के उतरने से पहले से ही नीला गहरा समुद्र दिखाई देने लगता है, जिसकी सुन्दरता को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल होता है। यह एक नया एयरपोर्ट है जो यात्रियों को अविश्वसनीय सुन्दरता की पेशकश करता है। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट प्राकृतिक सुंदरता और वर्षावनों के साथ यात्रियों का स्वागत करता है।

कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट, लद्दाख

leh airport

कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट, लद्दाख भारत की सबसे सुंदर एयरपोर्ट में से एक है। यह एयरपोर्ट हमारे देश का एकलौता एयरपोर्ट है जो पहाड़ी रेगिस्तान पर बना हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट दुनिया के सबसे ऊँचे एयरपोर्ट में से एक है, जो समुद्र तल से लगभग 3,256 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। विमान जब लैंड करने वाली होती है, तब एयरपोर्ट से आसपास के बर्फ से ढके सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं जो किसी के भी दिल में बस सकती है। इस एयरपोर्ट की सबसे खास बात यह है कि दोपहर में यहां काफी तेज पहाड़ी हवाएं चलती हैं जिस कारण, सभी विमानें सुबह उड़ान भरती हैं।

भुज एयरपोर्ट, कच्छ

file photo

जरा सोचिए, एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले मीलो फैला सफेद नमक के रेगिस्तान कितना सुन्दर दिखाई देता होगा। गुजरात का भुज एयरपोर्ट कच्छ जिले में स्थित एक घरेलू एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट कुल 832 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। भुज एयरपोर्ट का प्रमुख आकर्षण इसकी इमारत है जो पुरातन वास्तुकला से निर्मित है। खास बात है कि यह एयरपोर्ट भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 48 किमी की दूरी पर मौजूद है। इसने 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध को भी झेला है।

लेंगपुई एयरपोर्ट, मिजोरम

mizoram airport

भारत के सबसे आकर्षक एयरपोर्ट में से एक है लेंगपुई एयरपोर्ट। यह एयरपोर्ट आइजोल से 32 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। लेंगपुई हवाई अड्डा पूरी तरह से हरियाली और प्राकृतिक सुन्दरता से घिरा हुआ है। बता दे लेंगपुई एयरपोर्ट हमारे देश का पहला बड़ा एयरपोर्ट था जिसे राज्य सरकार ने बनाया गया। लेंगपुई एयरपोर्ट भारत के उन 3 एयरपोर्ट में से एक है जिसमे टेबल टॉप रनवे की सुविधा है।

अगाती एयरोड्रोम, लक्षद्वीप

lakshadweep airport

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में अगाती द्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित अगाती एयरपोर्ट बेहद सुन्दर एयरपोर्ट है। अगाती एयरोड्रोम द्वीपसमूह में एकमात्र रनवे है जो समुद्र के नीले पानी से घिरी हुई है और यही इसे भारत के सभी एयरपोर्ट से अलग और खास बनाती है। इस हवाई अड्डे से चारो ओर नीला पानी ही पानी दिखाई देता है। बता दें, अगाती एयरपोर्ट से सिर्फ कोच्ची के लिए ही फ्लाइट संचालित की जाती है। अगाती एयरोड्रोम में 1,291 मीटर लंबा डामर रनवे और एक यात्री टर्मिनल है।

शिमला एयरपोर्ट, हिमाचल प्रदेश

shimla airport

भारत के सबसे सुंदर एयरपोर्ट में शामिल शिमला एयरपोर्ट पहाड़ी पर स्थित है। इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे हिलटॉप को काटकर और भूमि को समतल करके तैयार किया गया था ताकि रनवे को तैयार किया जा सके। शिमला से जबरहट्टी तक की यात्रा के दौरान आपको इस शानदार एयरपोर्ट की शानदार झलक देखने को मिलती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+