दक्षिण भारत भारत एक बेहद ही खूबसूरत हिस्सा है..अगर आप इसे नहीं घूमा जनाब तो समझो कुछ भी नहीं घूमा।इन छुट्टियों में अगर अभी तक कहीं घूमने का प्लान नहीं बनाया है तो तमिलनाडू के खूबसूरत हिल स्टेशन कोडैकनाल को
घूम डालो। यकीन मानिये यहां जाने के बाद आपका मन यहीं बस जाने को करेगा।
कोडैकनाल डिंडागुल जिले में स्थित शहर समुद्र तल से 2133 मीटर की ऊंचाई पर एक पठार के ऊपर है। इसे लोग 'कोडै' के नाम से भी पुकारते हैं। यहाँ की मनमोहक हरियाली, चोटियों से नीचे उड़ते नीले बादल और बल खाती पंगडंडिया यहाँ आये पर्यटकों को दीवाना सा बना देते हैं।
अगर आप वाकई इन छुट्टियों को अपन पार्टनर या फिर बच्चो के साथ यादगार बनाना चाहते हैं तो कोडैकनाल एकदम परफेक्ट प्लेस है। इस जगह की खास बात यह है कि, क्यूंकि यहाँ जो आया वो वापस जाने का नाम नहीं लेता।
Other articles published on Apr 20, 2017



Click it and Unblock the Notifications














